दिल्ली मेयर चुनाव: AAP की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 3 फरवरी को करेगा सुनवाई
दिल्ली मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. शीर्ष अदालत इस मामले में अगले शुक्रवार यानी तीन फरवरी को सुनवाई करेगी.
दिल्ली मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. शीर्ष अदालत इस मामले में अगले शुक्रवार यानी तीन फरवरी को सुनवाई करेगी. दिल्ली नगर निगम में मेयर का चुनाव कराने के लिए आप की उम्मीदवार डॉ. शैली ओबेरॉय की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी.
आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली नगर निगम में मेयर का चुनाव कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. आप की मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. शैली ओबेराय ने सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी के जरिए याचिका दायर की थी. इस मामले में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि 3 फरवरी को इस याचिका पर सुनवाई करेंगे. शैली ओबेरॉय ने अपनी याचिका में समयबद्ध तरीके से मेयर का चुनाव कराने के लिए आदेश दिए जाने की मांग की है.
6 जनवरी को हुई थी पहली बैठक
बता दें कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव के नतीज 7 दिसंबर को आए थे, जिसके बाद 6 जनवरी को पहली बैठक हुई. इसमें मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हंगामा किया था और सदन में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी. जिसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया और मेयर का चुनाव नहीं हो सका.
24 जनवरी को भी नहीं चुना गया मेयर
सिविक सेंटर में दूसरी बैठक 24 जनवरी को हुई थी. इस बैठक में पहले पार्षदों को शपथ दिलाई गई, वहीं मेयर चुनाव से पहले हंगामा होने लगा और पीठासीन अधिकारी ने सदन को स्थगित कर दिया. इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के पार्षदों और विधायकों की ओर से सदन में धरना भी दिया गया कि आज ही मेयर का चुनाव कराया जाए, लेकिन चुनाव नहीं हो सका. अब इसको लेकर उपराज्यपाल की ओर से फिर से तारीख तय की जाएगी.
एमसीडी चुनाव में मिली AAP को जीत
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में बहुमत हासिल किया है. पार्टी ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि बीजेपी को 104 सीटों पर जीत हासिल मिली. आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को उतारा है. जबकि बीजेपी ने रेखा गुप्ता को. इसके अलावा बीजेपी ने डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी तो आप ने आले मोहम्मद इकबाल को उम्मीदवार बनाया था. कांग्रेस पहले ही इस चुनाव में वोटिंग में हिस्सा न लेने का फैसला कर चुकी है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 20 घंटे पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 12 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 12 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 15 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 97 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 168 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 201 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 438 दिन पहले