इंदौर में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान रिलीज होने के साथ ही बजरंग दल सहित तमाम हिंदू संगठनों का विरोध का सामना इंदौर में करना पड़ा रहा है सिनेमा हॉल के बाहर लगे बैनर पोस्टर फाड़कर उन्हें स्वाहा कर दिया गया किसी भी तरह फिल्म को रिलीज नहीं करने की बात बजरंग दल द्वारा कही गई है….।
दरअसल पठान फिल्म में अश्लील गाने को लेकर बजरंग दल द्वारा पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था और उसके लिए अभियान चलाकर तमाम शहर के सिनेमा हॉल के संचालकों को चेतावनी दी गई थी कि वह इस फिल्म को रिलीज अपने टॉकीज में ना करें लेकिन उसके बावजूद भी शहर के तमाम सिनेमा हॉल में फिल्म आज रिलीज हुई फिर कोई दर्शक इस फिल्म को देखने तो नहीं पहुंचा लेकिन उससे पहले ही बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने इन सिनेमा हॉल के बाहर इकट्ठा हो गए सुबह से ही इसका पुरजोर विरोध द्वारा किया गया बजरंग दल के संयोजक तनु शर्मा का कहना था कि शाहरुख खान देशद्रोही है और वह हमेशा इस तरह की फिल्में बनाता है जिसके कारण हिंदू समाज में गलत संदेश जाता है और इसी कारण से आज इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है यदि किसी भी टॉकीज में इस फिल्म को दिखाया जाएगा तो उसके परिणाम गलत होंगे फिलहाल पूरे फिल्म को की बात की जाए तो फिल्म टॉकीज के संचालकों ने फिल्म को आज पूरी तरह से शो को बंद कर दिया है और सुरक्षा की दृष्टि से सिनेमा हॉल के बाहर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं
