देश की बात, आपके शहर से
Indore21°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

259 करोड़ में बिछेगी मेट्रो ट्रेन की पटरियां, दो कम्पनियां रही अयोग्य

32 किलोमीटर का ठेका टैक्समाको कम्पनी को मिला, इस माह इंदौर-भोपाल प्रोजेक्ट में निर्माण की रफ्तार हो गई दोगुनी इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi27 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • 32 किलोमीटर का ठेका टैक्समाको कम्पनी को मिला, इस माह इंदौर-भोपाल प्रोजेक्ट में निर्माण की रफ्तार हो गई दोगुनी

इंदौर। इंदौर भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की अब लगातार समीक्षा के साथ मैदानी अवलोकन किया जा रहा है, ताकि प्रायोरिटी कॉरिडोर पर अगस्त-सितम्बर में ट्रायल रन मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप लिया जा सके। जनवरी माह में निर्माण कार्य की रफ्तार दो गुना तक हो गई है और प्रायोरिटी कॉरिडोर से संबंधित 90 फीसदी सिविल कार्यों से संबंधित ड्राइंग और डिजाइन भी फाइनल कर ठेकेदारों को उसका जिम्मा सौंप दिया है। फरवरी माह के अंत तक जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड द्वारा ट्रैक की पहली खेप भिजवा दी जाएगी, जिसके बाद जिन ठेकेदार फर्मों को पटरियां बिछाने का काम दिया है वे प्रायोरिटी कॉरिडोर और डिपो में पटरियां बिछाने का काम शुरू करेंगी। इंदौर में टैक्समाको कम्पनी को 259 करोड़ में ठेका दिया गया है। चार कम्पनियों ने टेंडर डाले, जिनमें से दो कम्पनियां अयोग्य पाई गई।

मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक मनीषसिंह लगातार इंदौर-भोपाल प्रोजेक्ट की समीक्षा के साथ ही फटाफट टेंडरों को मंजूर करने के अलावा मैदानी अवलोकन भी कर रहे हैं। पिछले दिनों इंदौर प्रोजेक्ट की समीक्षा और गांधी नगर मेट्रो स्टेशन सहित प्रायोरिटी कॉरिडोर का अवलोकन भी किया। वहीं अभी शनिवार को भोपाल प्रोजेक्ट का अवलोकन किया गया। प्रबंध संचालक को दोनों प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए संबंधित इंजीनियरों, ठेकेदार फर्मों ने बताया कि नवम्बर की तुलना में अभी जनवरी में निर्माण कार्य की रफ्तार दो गुनी हो गई है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है और देश के किसी भी मेट्रो प्रोजेक्ट में ऐसा नहीं हुआ। प्रायोरिटी कॉरिडोर में भी आगे की प्लानिंग के लिए अभी से सुपर स्ट्रक्चर के डिजाइन तय कर दिए गए, ताकि अगले कार्य में जो 5 से 6 महीने डिजाइन में ही लग जाते थे उसकी भी बचत होगी।

फरवरी माह के अंत तक ट्रैक की पहली खेप जिंदल स्टील एंड पॉवर लि. द्वारा डिलीवरी कर दी जाएगी, जिसके बाद ठेकेदार फर्मों द्वारा पटरियों को बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। भोपाल में एलएनटी तथा इंदौर में आईएससी और टैक्समाको जेवी को पटरियां बिछाने का ठेका मिला है। 259 करोड़ में लगभग 32 किलोमीटर के तय किए गए ट्रैक पर उक्त फर्मों द्वारा पटरियां बिछाई जाएंगी। इस कार्य के लिए चार ठेकेदार फर्मों ने टेंडर जमा किए थे, जिसमें फाइनेंशियल बीड के दौरान दो कम्पनियां अयोग्य करार दी गई, जिसमें रेल विकास निगम लिमिटेड के अलावा विजय निर्माण कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड शामिल रही। जबकि लॉर्सन एंड ट्रूबो यानी एलएनटी ने 262.32 करोड़ का टेंडर भरा, जबकि टैक्समाको रेल एंड इंजीनियरिंग ने 258.88 करोड़ रुपए का टेंडर दिया, जो कम होने से पिछले दिनों मंजूर किया गया। लगभग 32 किलोमीटर यलो लाइन इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की पटरियां अब इस फर्म द्वारा बिछाई जाएगी। इसके लिए पटरियों को सप्लाय करने का ठेका जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड को दिया गया है। प्रबंध संचालक मनीष सिंह के मुताबिक भोपाल और इंदौर प्रोजेक्ट में फंडिंग एजेंसी यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक भोपाल तथा एशियन डवलपमेंट बैंक इंदौर में फेज-1 में बचे हुए कॉरिडोर के टेंडर डॉक्यूमेंट को भी समीक्षा और मंजूरी के लिए तैयार कर लिया गया है और फरवरी माह में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। भोपाल में सुभाष नगर से करोंद चौराहा तथा भदभदा चौराहा से रत्नागिरी चौराहा शामिल है, तो इंदौर में पलासिया से रेडिसन चौराहा के लिए यह अधिसूचना जारी होना है। अवलोकन के दौरान अजय शर्मा निदेशक प्रोजेक्ट शोभित टंडन, संजय सिंह महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी ठेकेदारों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 11 घंटे पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 11 घंटे पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 16 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 15 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहले
↑