कांग्रेस नेता के बेटे को हनीट्रैप में फंसाकर माडल ने ऐंठे 12 लाख रुपये
दुष्कर्म और छेड़छाड़ की शिकायत कर थाने बुला लेती थी,अनुबंध कर चेक से लिए लाखों रुपये। दिवंगत कांग्रेस नेता का बेटा हनीट्रैप का शिकार हो गया । एक माडल युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर उससे 12 लाख से ज्यादा रुपये ले लिए।
दिवंगत कांग्रेस नेता का बेटा हनीट्रैप का शिकार हो गया ।एक माडल युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर उससे 12 लाख से ज्यादा रुपये ले लिए। विजय नगर पुलिस ने युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। गिरोह में एक युवक और युवती भी शामिल हैं, जो रेस्त्रां-पब में आने वाले युवकों को फंसाकर रुपये वसूलते हैं।
विजय नगर टीआइ रवींद्रसिंह गुर्जर के मुताबिक, तिलक मार्ग नागदा निवासी महेश टटावत का युवती से चार साल पूर्व परिचय हुआ था। मूलत: नागदा निवासी युवती महेश से मिलती रहती थी। महेश के पिता स्व. टीकाराम कांग्रेस पार्टी के पार्षद रहे हैं। युवती ने महेश के परिवार को देखा और ब्लैकमेलिंग की साजिश की। वर्ष 2018 में उसने नागदा के मंडी थाना में शिकायत कर कहा कि महेश उसे परेशान करता है। युवती की मां बीचवान बनी और 75 हजार रुपये लेकर शिकायती आवेदन पर समझौता करवाया।
शिकायत करने के बाद भी होती रही बातचीत
इसके बाद भी दोनों की बातचीत जारी रही। आरोप है कि महेश से माडलिंग और मेकअप (कास्मेटिक) के नाम पर युवती कई बार रुपये लेती रही। दोनों ने इंदौर के निरंजनपुर क्षेत्र की एक इमारत में फ्लैट भी ले लिया। पिछले वर्ष जुलाई में युवती ने विजय नगर थाना में दोबारा आवेदन दिया और कहा कि महेश ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। उस वक्त उसके साथ एक युवती और युवक भी था।
रुपये नहीं दिए तो “आसाराम” बना देंगे
तीनों ने थाने में पुलिसवालों के समक्ष ही धमकाया और कहा कि रुपये नहीं दिए तो “आसाराम” बना देंगे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भी युवती का पक्ष लिया और कहा कि समझौता नहीं किया तो कायमी करना पड़ेगी। युवती के साथ आया युवक पुलिसकर्मियों से मिला हुआ था। आरोपितों ने जेल भिजवाने की धमकी दी और ढाई लाख रुपये में समझौता कर लिया। महेश ने ढाई लाख रुपये नकद और ढाई लाख का चेक दिया। आरोपितों ने कुछ दिनों बाद रुपये निकाल लिए।
पब और होटलों में पार्टी करने ले जाती थी माडल
महेश के मुताबिक, युवती माडलिंग से जुड़ी है। वह बड़े होटलों और पबों में पार्टी और नशा करती है। साथ रहने के दौरान भी उसे पब तो ले जाती थी, लेकिन बाहर ही खड़ा कर देती थी। वह महंगी कारों से आने वाले युवकों के साथ ही नशा करती थी। गिरोह में शामिल युवक-युवती भी हनीट्रैप में शामिल हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 8 घंटे पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 13 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 15 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहले