लाखो की चोरी करने वाली वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
प्रॉपर्टी कारोबारी की 6 लाख की चोरी का खुलासा:जेल से छूटे बदमाशों ने ऐसे की पुलिस की मदद…, तीन गिरफ्तारइंदौर की जूनी इंदौर पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा है। इन चोरों ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां लाखों की चोरी की थी।
प्रॉपर्टी कारोबारी की 6 लाख की चोरी का खुलासा:जेल से छूटे बदमाशों ने ऐसे की पुलिस की मदद…, तीन गिरफ्तार
इंदौर की जूनी इंदौर पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा है। इन चोरों ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां लाखों की चोरी की थी। इस चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस की मदद भी दो चोरों ने ही की है। दोनो बदमाशों को जब पुलिस ने चोरी की घटना के सीसीटीवी दिखाए दोनों बदमाशों ने पुलिस को चोरों के नाम बता दिए। बदमाशों ने ये भी बताया कि वे दोनों ही चोर कुछ दिन से हमारे संपर्क में थे। पकड़े गए चोर नशा करने के आदी हैं।
TI योगेश सिंह तोमर के मुताबिक इलाके में तरुण का प्रॉपर्टी का कारोबार है। नवलखा इलाके की बिल्डिंग में गोल्ड रियल्टी के नाम से तरुण का ऑफिस भी है। एक दिन पहले उनके ऑफिस के साथ अन्य जगह के भी ताले टूटे थे। चोर यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में विट्ठल उर्फ हर्ष यादव, हर्ष ठाकुर रितेश पंवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लॉकर को लोहे के औजार से तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए चुरा लिए थे।
छह लाख से अधिक का माल जब्त
आरोपियों से पुलिस ने साढ़े पांच लाख रुपए नकद ओर लेपटॉप सहित अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों नशा करने के आदी हैं। रात में वे नवलखा स्थित बिल्डिंग में घुस गए थे। यहां आधा दर्जन दुकान और ऑफिसों को निशाना बनाया। लेकिन बदमाश यहां लगे कैमरो में कैद हो गए थे।
जेल में बंद रहे विठ्ल को पहचानते थे बदमाश
जूनी इंदौर थाने के सिपाहियों ने फुटेज लेकर जेल से छूटकर बाहर आए बदमाशों को फुटेज दिखाए। दोनों बदमाशों ने विठ्ठल को पहचान लिया था। इन बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने विट्ठल को पकड़ लिया।रात में उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने अपने साथियों के नाम कबूले हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से और वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 घंटे पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 12 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 15 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहले