देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 9 बार पढ़ी गई

निर्वाचित पार्षद या एल्डरमैन, पहले कौन लेगा शपथ? फैसला लेने वाले पर ही सस्पेंस

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर चुनाव को लेकर नई तारीख आ गई है. एमसीडी के एडमिनिस्ट्रेटर उपराज्यपाल (एलजी) के ऑफिस ने 24 जनवरी को मेयर का चुनाव कराने का ऐलान किया है.

Abhishek Raghuvanshi17 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर चुनाव को लेकर नई तारीख आ गई है. एमसीडी के एडमिनिस्ट्रेटर उपराज्यपाल (एलजी) के ऑफिस ने 24 जनवरी को मेयर का चुनाव कराने का ऐलान किया है. नई तारीख तो आ चुकी है लेकिन पीठासीन अधिकारी को लेकर तस्वीर अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुई है. मेयर चुनाव की पिछली तारीख के लिए पीठासीन नियुक्त हुईं सत्या शर्मा ही इस बार भी पीठासीन रहेंगी या कोई नया, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), आम आदमी पार्टी के साथ ही सभी की नजरें पीठासीन अधिकारी को लेकर एलजी दफ्तर के फैसले पर टिकी हैं. पीठासीन अधिकारी ही मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराते हैं. पीठासीन अधिकारी को लेकर फैसला एलजी ऑफिस को ही करना है. पीठासीन अधिकारी को ये फैसला भी लेना होता है कि पहले कौन शपथ ग्रहण करेगा.

गौरतलब है कि 6 जनवरी को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना था लेकिन एमसीडी सदन में हुई मारपीट और तोड़फोड़ के बाद चुनाव को स्थगित कर देना पड़ा था. तब एमसीडी की बैठक का संचालन करने के लिए सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी मनोनित किया गया था. सत्या शर्मा ने पीठासीन अधिकारी के रूप में शपथ ग्रहण भी कर लिया था लेकिन जो मुख्य जिम्मेदारी है मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न कराने की, वह अभी अधूरी है.

ऐसे में चर्चा है कि 24 जनवरी को होने वाली एमसीडी की बैठक में सत्या शर्मा ही पीठासीन अधिकारी होंगी. हालांकि, इसे लेकर एमसीडी के अधिकारियों का कहना है कि पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ही होंगी या कोई और, इसका फैसला एलजी ही करेंगे. एमसीडी के सचिव भगवान सिंह ने कहा कि सदन की बैठक कराने के लिए दिल्ली नगर निगम पूरी तरह से तैयार है.

उन्होंने बताया कि एमसीडी की बैठक नगर निगम मुख्यालय ए ब्लॉक की चौथी मंजिल पर दिल्ली की पहली मेयर अरुणा आसफ अली सभागार में 24 तारीख को होगी. इसके लिए सभी पार्षदों को नए सिरे से सूचना दी जाएगी. अब चर्चा इस बात को लेकर भी है कि पहले निर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे या एलजी की ओर से मनोनित. सवाल इसलिए भी बड़ा है क्योंकि पिछली बैठक में हंगामा पहले शपथ की बात पर ही हंगामा हुआ था.

पहले शपथ ग्रहण पर संशय बरकरार

एमसीडी के निर्वाचित पार्षद पहले शपथ ग्रहण करेंगे या मनोनित, इसे लेकर संशय बरकरार है. निगम मामलों के जानकार जगदीश ममगाई का कहना है कि शपथ को लेकर फैसला पीठासीन अधिकारी को ही करना होता है. कौन पहले शपथ लेगा, यह पीठासीन अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आता है. 6 जनवरी को इसी बात पर हंगामा हुआ जब पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने निर्वाचित पार्षदों की बजाय मनोनित पार्षदों को पहले शपथ ग्रहण कराना शुरू किया. 

सुरक्षा के लिए पुलिस को भेजा जाएगा पत्र

डायरेक्टर पीएनआई अमित कुमार का कहना है कि इलाके के कमला मार्केट थाने के साथ ही जॉइंट कमिश्नर और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा. उन्होंने ये भी साफ किया कि एमसीडी की पिछली बैठक के दौरान हुए हंगामे की वजह से कोई विशेष सुरक्षा नहीं मांगी जा रही. पुलिस को सूचित करना रूटीन प्रक्रिया है.

पिछली बैठक में क्या हुआ था

बता दें कि एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होना था. एमसीडी की बैठक बुलाई गई थी. बैठक शुरू होने के बाद पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने सबसे पहले मनोनित पार्षदों यानी एल्डरमैन को शपथ ग्रहण के लिए मंच पर बुलाया. शपथ ग्रहण के लिए चार एल्डरमैन सुमित चौहान, मुकेश मान, विनोद शेरावत और लक्ष्मण आर्य जैसे ही मंच पर पहुंचे, आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

आम आदमी पार्टी के पार्षद वेल से निकलकर मंच तक पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया. बीजेपी के पार्षद भी मंच पर पहुंच गए और दोनों दलों के पार्षद भिड़ गई. मर्यादा की सभी सीमाएं तार-तार हो गईं और दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले. हंगामे के बीच एल्डरमैन ने शपथ तो पूरी कर ली लेकिन बाकी सारी प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके. एल्डरमैन को भी फिर से शपथ लेनी होगी.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 9 घंटे पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 12 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 12 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 15 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 97 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 168 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 201 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 438 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 641 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 650 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 663 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 795 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 796 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 829 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 830 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 831 दिन पहले
↑