केजरीवाल और जैन के खिलाफ मुकदमे वापस लेने के लिए मिली धमकी, सुकेश ने LG को लिखी एक और चिट्ठी
तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक बार फिर पत्र लिखा है. उसने अपनी चिट्टी में सीएम केजरीवाल और जेल में बंद सत्येंद्र जैन पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है.
तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक बार फिर पत्र लिखा है. उसने अपनी चिट्टी में सीएम केजरीवाल और जेल में बंद सत्येंद्र जैन पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है. सुकेश ने कहा कि उसे केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ दायर मुकदमे वापस लेने की धमकी मिल रही है.
सुकेश ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन ने फोन पर उसको धमकी देते हुए दोनों के खिलाफ दायर सभी सबूत वापस लेने के लिए उसको 48 घंटे का समय दिया है. सुकेश ने अपने पत्र में जेल अधिकारियों और स्टाफ के जरिए भी प्रताड़ित करवाने का आरोप लगाया है.
सुकेश ने कहा कि जेल में बन्द सत्येंद्र जैन ने उसे सभी सबूत वापस लेने की धमकी दी है. पत्र में कहा गया है 31 दिसंबर को जैन ने जेल सुपरिटेंडेंट राजकुमार के ज़रिए कर्नाटक चुनाव में एक सीट और पंजाब में खनन का कॉन्ट्रेक्ट देने का ऑफर भी भिजवाया है.
सुकेश का आरोप- जेल ट्रांसफर की मिली धमकी
पत्र में कहा गया है कि जैन ने उससे मीडिया में दिए बयान, हाई पॉवर कमेटी के सामने दिए बयान और सबूत वापस लेने साथ सभी स्क्रीनशॉट, चैट और वॉइस ओवर को उनको सौंपने की बात कही है. सुकेश ने लिखा है कि उसे धमकी मिली है कि अगर उसने जैन की बात नहीं मानी तो उसका ट्रांसफर मंडोली की दूसरी जेल में करा दिया जाएगा. वहां उसको इतना परेशान किया जाएगा कि वह सुशांत सिंह राजपूत की तरह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा.
सुकेश ने मंडोली में खुद को बताया था असुरक्षित
इससे पहले सुकेस ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर मंडोली जेल में खुद को असुरक्षित बताया था. उसने आरोप लगाया था कि जेल नंबर 14 के सुपरिटेंडेंट राजकुमार और डिप्टी सुपरिटेंडेंट जय सिंह ने जान से मारने की धमकी दी. सुकेश ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी जान से मारने के धमकी के आरोप लगाए. सुकेश ने चिट्ठी में लिखा कि राजकुमार और जय सिंह को वो साल 2017 से जानता है और तिहाड़ जेल में जब वो बन्द था उस वक़्त इसने राजकुमार को करीब सवा करोड़ रुपये और जय सिंह को करीब 35 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए थे. सुकेश का आरोप है कि इस रिश्वतखोरी का खुलासा करने की वजह से दोनों सत्येंद्र जैन के इशारे पर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 19 घंटे पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 12 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 12 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 15 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 97 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 168 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 201 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 438 दिन पहले