दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन, सफदरजंग में सामान्य से 4 डिग्री कम तापमान
नए साल के शुरुआती हफ्ते में सर्दी का सितम जारी है. देश की राजधानी में पिछले दो दिन से जारी ठंड नए रिकॉर्ड बना रही है. इसके साथ ही दिल्ली में आज यानी 4 जनवरी को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ.
नए साल के शुरुआती हफ्ते में सर्दी का सितम जारी है. देश की राजधानी में पिछले दो दिन से जारी ठंड नए रिकॉर्ड बना रही है. इसके साथ ही दिल्ली में आज यानी 4 जनवरी को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ. हालांकि, दिल्ली वालों को कोहरे से राहत मिली हुई है लेकिन प्रदूषण अपना कहर बरपा रहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार की सुबह 8.30 बजे के करीब दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम रहा. वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 3.2 डिग्री कम मापा गया. इसके अलावा इस सीजन में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी हुई है. इसकी वजह हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर चल रही ठंडी हवाएं हैं. कल यानी मंगलवार की बात की जाए तो लोधी रोड, पालम, जाफरपुर और मयूर विहार सहित राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया. ताजा अपडेट की बात की जाए तो आज के बाद दिल्ली में अगले 3 दिन तक भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है.
क्या होता है कोल्ड डे?
मौसम विभाग के मुताबिक, ‘कोल्ड डे’ तब होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है. वहीं, ‘severe cold day’ तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे और ज्यादा कम होता है.
दिल्ली का हवा बेहद खराब
प्रदूषण की बात की जाए तो दिल्ली की हवा का स्तर लगातार बिगड़ा हुआ है. SAFAR के मुताबिक, आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 339 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. हालांकि कल (गुरुवार) इसके मामूली सुधार होने की संभावना है. कल दिल्ली का औसत एक्यूआई 326 हो सकता है.
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है. प्रदूषण के बीच दिल्ली में GRAP के स्टेज 3 की पाबंदियां लागू हैं.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 19 घंटे पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 12 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 12 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 15 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 97 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 168 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 201 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 438 दिन पहले