देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 20 बार पढ़ी गई

संघ का बैकग्राउंड, DU की पॉलिटिक्स, 3 बार पार्षद… जानिए कौन हैं BJP की दिल्ली मेयर उम्मीवार रेखा गुप्ता

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मेयर, डिप्टीमेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

Abhishek Raghuvanshi27 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मेयर, डिप्टीमेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. एमसीडी में मेयर पद के लिए बीजेपी ने रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है जबकि डिप्टीमेयर के लिए कमल बागड़ी पर दांव खेला है. स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए कमलजीत शेहरावत, गजेन्द्र दराल और पंकज लूथरा को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी के सभी प्रत्याशी मंगलवार को ही अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे. 

बीजेपी ने मेयर, डिप्टीमेयर और स्टैंडिंग कमेटी के लिए किसी निर्दलीय पर दांव लगाने के बजाय अपने पार्षदों पर भरोसा जताया है. गजेंद्र दराल जरूर निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं, लेकिन उन्होंने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया था. ऐसे में सभी के मन में है कि आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय के सामने दिल्ली मेयर पद के लिए बीजेपी से उतरी रेखा गुप्ता कौन है? 

तीसरी बार शालीमार बाग से पार्षद

रेखा गुप्ता बीजेपी की कद्दावर नेता है और तीसरी बार शालीमार बाग से पार्षद चुनी गई हैं. बीजेपी ने नगर निगम में उनके राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति वफादारी को देखते हुए दिल्ली मेयर का प्रत्याशी बनाया है. रेखा गुप्ता का मुकाबला आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय से है, जो पहली बार पार्षद चुनी गई हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय में अस्टिटेंट प्रोफेसर रही हैं. इस तरह से मेयर का चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है? 

रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ था. उनके पिता स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर रह चुके हैं. रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई कर रखी है. उन्होंने एआईआईएमए कॉलेज से एमबीए भी किया है. रेखा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनीष गुप्ता से हुई है. 

छात्र जीवन में ही रखा राजनीति की दुनिया में कदम

बीजेपी की मेयर उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने छात्र जीवन में सियासत में कदम रख दिया था. वह छोटी उम्र से ही आरएसएस की मेंबर रहीं हैं. उनका राजनीतिक करियर 1992 में दौलत राम कॉलेज में दाखिले के बाद शुरू हुआ. कॉलेज में रेखा एबीवीपी से जुड़ीं. 1994-95 के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी चुनी गई. 1996-97 तक दिल्ली यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष भी रहीं. एबीवीपी से रेखा गुप्ता अध्यक्ष चुनी गई थी. 

रेखा गुप्ता ने छात्र राजनीति के बाद दिल्ली की सियासत में कदम रखा. दिल्ली के पीतमपुरा के उत्तरी वार्ड से पार्षद 2007 में चुनी गई. इसके बाद दोबारा से 2012 में भी इसी पीतमपुरा के उत्तरी वार्ड से पार्षद बनी, लेकिन 2017 में बीजेपी ने सभी पार्षदों का टिकट काटा तो उनका भी पत्ता कट गया था. इसके चलते वह चुनाव नहीं लड़ सकी. इसी दौरान बीजेपी ने उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट शालीमार बाग सीट से दिया. 

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में देखा हार का मुंह

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में यह पहला मौका था जब रेखा गुप्ता को सियासी हार का मुंह देखना पड़ा था. रेखा को आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों के अंतर से शिकस्त दी. हालांकि, काफी वक्त तक बीजेपी में काम करने के बाद अब उन्हें विधानसभा का टिकट दिया गया था, लेकिन हार से उन्होंने हौसला नहीं हारा. बीजेपी ने इस बार उन्हें शालीमार बाग से पार्षद का टिकट दिया और उन्होंने एक बार फिर से जीत दर्ज कर एमसीडी पहुंची हैं. ऐसे में बीजेपी ने उन्हें मेयर का प्रत्याशी बनाया है, लेकिन नंबर गेम न होने से मुकाबला कड़ा है. 

बीजेपी पिछले 15 सालों तक एमसीडी में कब्जा जमाए हुई थी, लेकिन इस बार के नगर निगम के चुनाव में बीजेपी के महज 104 पार्षद ही जीत सके हैं जबकि आम आदमी पार्टी के 134 पार्षद जीतकर आए हैं. इस चुनाव में कांग्रेस के सिर्फ 9 पार्षद है और तीन पार्षद निर्दलीय हैं. निर्दलीय पार्षदों में से एक ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इस तरह से बीजेपी के पास कुल पार्षदों की संख्या 105 हो गई है, लेकिन अभी भी आम आदमी पार्टी के पास नंबर ज्यादा है. 

बीजेपी के दिल्ली में महापौर पद के लिए रेखा गुप्ता और उपमहापौर पद के लिए कमल बांगड़ी पर जीतने वाले उम्मीदवारों के लिए वैध मतों में 50 फीसदी मत प्राप्त करना अनिवार्य होगा. पहले स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को 50 फीसदी मत नहीं मिलने की स्थिति में दोबारा वोटिंग होगी. ऐसे में देखना है कि बीजेपी अपने उम्मीदवारों को कैसे मेयर और डिप्टीमेयर की कुर्सी पर बैठा पाती है? 

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहतDelhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 15 दिन पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 26 दिन पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 26 दिन पहलेIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौतीDelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 26 दिन पहलेसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकारDelhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 26 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहेंDelhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 26 दिन पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 29 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 41 दिन पहले
9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 468 दिन पहलेनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपयेDelhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 476 दिन पहलेनई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana)Delhiनई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 557 दिन पहलेकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है।Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 641 दिन पहलेअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाजDelhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 656 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 667 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 679 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली के इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताया क्या है कारण 840 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiतैयार रहिए! दिल्ली-नोएडा में आज से बारिश लौट रही, मौसम विभाग ने तीन दिनों तक जारी किया अलर्ट 841 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi‘छुट्टी लेने का मन था’: पुलिस पूछताछ में खुलासा, दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने वाला आरोपी निकला छात्र 844 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर; हथनी कुंड से छोड़ा गया 53 हजार क्यूसेक पानी 845 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiविकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर को किया गया सील, दिल्ली में MCD की बड़ी कार्रवाई 848 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली: जिस थार के निकलने से टूटा था Rau’s IAS का गेट, उसका चालक गिरफ्तार, अब तक 7 लोग अरेस्ट 849 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस 851 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 852 दिन पहले
↑