देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 15 बार पढ़ी गई

MCD मेयर चुनाव में आज पर्चा वापस लेंगे AAP के 2 कैंडिडेट? BJP बता रही बागी उम्मीदवार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच सियासी पारा हाई है. दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी से दो-दो और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं.

Abhishek Raghuvanshi28 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच सियासी पारा हाई है. दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी से दो-दो और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं. मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से दो-दो नामांकन को बीजेपी बगावत बता रही है तो वहीं इसे लेकर सियासी गलियारों में भी हलचल है.

अब खबर है कि एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से जिन उम्मीदवारों ने एक दिन पहले नॉमिनेशन किए थे, वे आज यानी 28 दिसंबर को अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. 27 दिसंबर को चितरंजन पार्क से आम आदमी पार्टी की पार्षद आशु ठाकुर ने मेयर और शालीमार बाग से पार्षद जलज कुमार ने 27 दिसंबर को डिप्टी मेयर पद के लिए पर्चा दाखिल किया था.

आशु ठाकुर और जलज कुमार, ये दोनों ही आम आदमी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार नहीं है. आम आदमी पार्टी के इन दो पार्षदों की ओर से मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन किए जाने के बाद बीजेपी ने दावा किया था कि ये बागी उम्मीदवार हैं. चुनाव 6 जनवरी को होना है. हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों की मानें तो ये दोनों कवरिंग कैंडिडेट थे.

गौरतलब है कि मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए 27 दिसंबर को नामांकन का अंतिम दिन था. आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद की आधिकारिक उम्मीदवार शेली ओबेरॉय और और डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके थे. नामांकन के अंतिम दिन आशु ठाकुर और जलज कुमार ने भी नामांकन कर दिया था.

बीजेपी ने रेखा गुप्ता को बनाया है उम्मीदवार

बीजेपी ने मेयर पद के लिए शालिमार बाग की पार्षद रेखा गुप्ता और डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है. स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के छह पदों के लिए सात नामांकन हुए हैं. आम आदमी पार्टी ने चार, बीजेपी ने दो उम्मीदवार उतारे हैं. एक निर्दलीय पार्षद गजेंदर सिंह दराल ने भी स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद के लिए नामांकन भरा है जो बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे.

स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के लिए ये पार्षद मैदान में

एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी सदस्य चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से करावल नगर के पार्षद आमिल मलिक, हरिनगर की रामिंदर कौर, सीमापुरी की मोहिनी जीनवाल, जंगपुरा वार्ड की पार्षद सारिका चौधरी ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था. बीजेपी की ओर से द्वारका-बी से पार्षद कमलजीत सेहरावत और झिलमिल वार्ड के पार्षद पंकज लूथरा ने स्टैंडिंग कमेटी के लिए नॉमिनेशन किया है. सेहरावत दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं. बतौर निर्दलीय गजेंदर सिंह दराल भी स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के लिए मैदान में हैं जो अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

क्या है मेयर चुनाव का अंकगणित

हाल ही में संपन्न चुनाव में 250 सदस्यों वाली एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीती थीं. बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस नौ और तीन सीटों पर निर्दलीय जीते थे. मेयर चुनाव में इन 250 पार्षदों के साथ ही राज्यसभा के तीन और सात लोकसभा सांसद, 13 विधायक भी वोट करेंगे. एमसीडी मेयर चुनाव के लिए वोटों की कुल संख्या 274 है. ऐसे में मेयर वही बनेगा, जिसके पक्ष में 138 वोट पड़ेंगे.

मेयर चुनाव में कौन-कौन वोटर

मेयर चुनने के लिए 250 पार्षदों के साथ ही उपराज्यपाल की ओर से मनोनित दिल्ली विधानसभा के 14 सदस्य और 10 सांसद (राज्यसभा के तीन और लोकसभा के सात सदस्य) वोट डालेंगे. संख्याबल पर नजर डालें तो आम आदमी पार्टी के फिलहाल 134 पार्षद हैं. आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद हैं और उपराज्यपाल की ओर से मनोनित 14 विधायकों में से 13 भी सत्ताधारी पार्टी के हैं. कुल वोट जोड़ लें तो आम आदमी पार्टी के पास 250 वोट होते हैं. बीजेपी के पास 105 पार्षद, सात सांसद और एक विधायक का वोट है. संख्याबल के लिहाज से बीजेपी पीछे नजर आ रही है.

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहतDelhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 15 दिन पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 26 दिन पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 26 दिन पहलेIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौतीDelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 26 दिन पहलेसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकारDelhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 26 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहेंDelhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 26 दिन पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 29 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 41 दिन पहले
9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 468 दिन पहलेनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपयेDelhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 476 दिन पहलेनई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana)Delhiनई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 557 दिन पहलेकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है।Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 641 दिन पहलेअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाजDelhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 656 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 667 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 679 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली के इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताया क्या है कारण 840 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiतैयार रहिए! दिल्ली-नोएडा में आज से बारिश लौट रही, मौसम विभाग ने तीन दिनों तक जारी किया अलर्ट 841 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi‘छुट्टी लेने का मन था’: पुलिस पूछताछ में खुलासा, दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने वाला आरोपी निकला छात्र 844 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर; हथनी कुंड से छोड़ा गया 53 हजार क्यूसेक पानी 845 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiविकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर को किया गया सील, दिल्ली में MCD की बड़ी कार्रवाई 848 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली: जिस थार के निकलने से टूटा था Rau’s IAS का गेट, उसका चालक गिरफ्तार, अब तक 7 लोग अरेस्ट 849 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस 851 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 852 दिन पहले
↑