देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsGwalior
ग्वालियर 8 बार पढ़ी गई

एलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी

ग्वालियर। 27.08.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर जिले में ‘‘सायबर काईम अवेयरनेस’’ प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi27 अगस्त 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ग्वालियर। 27.08.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर जिले में ‘‘सायबर काईम अवेयरनेस’’ प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसी प्रोग्राम के तहत आज दिनांक को ग्वालियर पुलिस द्वारा ‘‘एलन करियर इंस्टीट्यूट’’ में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। एलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर में आयोजित सेमीनार में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए इंस्टीट्यूट के सभी शिक्षकगण व संस्थान में अध्ययनरत नीट एंव जेई के 250 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

एलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर में आयोजित सेमीनार के प्रारंभ में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा सेमीनार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ को सायबर अपराधों से जुड़ी विभिन्न केस स्टडीज के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होने वर्तमान समय में पुलिस के समक्ष आने वाली सायबर क्राईम संबंधी शिकायतों से साझा किया। उनके द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को ‘‘फर्जी वेबसाइट’’ की विस्तृत जानकारी दी साथ ही उनको इस प्रकार के फ्रॉड से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया गया। उन्होने अपने व्याख्यान के दौरान कहा कि वर्तमान आधुनिक समय में हम सभी को स्मार्ट फोन का उपयोग करते है तथा सभी प्रकार के पेमेंट एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी हम अपने र्स्माट फोन से ही करते है। यह स्मार्ट फोन आपकी सुविधा के लिये बनाया गया है इसलिये इसका इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें। इस प्रकार आप खुद के सायबर अपराध का शिकार होने से बचा सकते है। हाल ही में देखने में आया है कि सायबर अपराधियों द्वारा अपराध के नए-नए तरीके इजाद किये गये है जिनमें आजकल सायबर ठगों द्वारा बैंकों एंव ई-कॉमर्स कंपनियों के जैसे दिखने वाली कई फर्जी वेबसाइट बना रखी है। जिनके माध्यम से सोशल मिडिया के जरिये लोगों को नोटिफिकेशन के जरिये लिंक भेजकर ईनाम (कैशबैक) अथवा सस्ते दामों में सामान खरीदने के ऑफर दिये जाते है। लोग सस्ते दाम/कैशबैक के लालच में सामान खरीदने के एंवज में सायबर ठगी का शिकार हो जाते है। इसलिये हमें सोशल मिडिया के जरिये कोई सामान कम दाम के ऑफर खरीदने के संबंध में कोई लिंक प्राप्त होता है तो सबसे पहले लिंक की प्रमाणिकता की जॉच अवश्य कर लें, साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल विश्वसनीय वेबसाइट का ही इस्तेमाल करना चाहिये। वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन के संबंध में अपनी व्यक्तिगत एंव बैंक खाता की जानकारी, पिन इत्यादी भरना नही चाहिये। वेबसाइट के संबंध में कस्टमर रिव्यूज का अवलोकन भी अवश्य करना चाहिये। इसके साथ ही अपने परिवारजनों को भी इन सभी बातों से अवगत कराना चाहिये, ताकि आप अपने परिवारजनों को भी सायबर अपराधियों का शिकार बनने से बचा सके। आपकी सर्तकता ही आपका बचाव है। सेमीनार के अंत में उन्होने यह भी कहा कि यदि आपके साथ कोई सायबर फ्रॉड होता है तो उसकी शिकायत तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या सायबर क्राईम सेल अथवा टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें। एएसपी क्राईम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’’ की भी जानकारी देते हुए सभी को सड़क पर वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन किये जाने की समझाइश भी दी गई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGwaliorGwaliorइंदौर में नशे की शिकायत करने पर कैफे संचालक ने भाजपा नेता को मारा चाकू 948 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएमपी हाई कोर्ट की सेंट्रल जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार, तमाशा बंद करें, यह मूर्खता की पराकाष्ठा 1,042 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorपूर्व DGP की नातिन की हत्या: सहेली के प्रेमी ने गोली मारी; बर्थडे की शॉपिंग कर लौट रही थी 1,198 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorપ્લોટ વેચાવી આપવાનું, રોકાણ લાવવાનુું કહી છેતરપિંડી કરી:ધોળકામાં પ્લોટિંગ સ્કીમમાં રોકાણના નામે બિલ્ડર સાથે 39 લાખની ઠગાઈ 1,204 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएनएचएम(एमपी) की नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो मुख्य आरोपियों राजीव मिश्रा व पुष्कर पाण्डे को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से पकड़ा 1,321 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorक्राइम ब्रांच ग्वालियर की कार्यवाही विदेश भेजकर काम दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फरार 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार 1,331 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior99वा साइबर जागरूकता अभियान‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर किया मोटिवेट 1,331 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorनर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने किया पर्दाफाश 1,352 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwalior35 लाख की लूट के मास्टरमाइंड की महिला मित्र अवैध हथियारों के साथ पकड़ी- इंटरनेट मीडिया पर डाले थे फोटो 1,435 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorजुआरियों के खिलाफ क्राईम ब्रांच की प्रभावी कार्यवाही ग्वालियर पुलिस ने होटल के कमरे में फड़ लगा कर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को 03 लाख 10 हजार रूपये की रकम सहित पकड़ा 1,454 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को लगभग 45 हजार रूपये कीमत की 22 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार 1,461 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘नशा मुक्ति’’ अभियान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर क्राईम ब्रांच ने ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत स्मैक की बिक्री करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने ‘‘सायबर क्राईम अवेयरनेस’’ विषय पर किया सेमीनार का आयोजन एलएनआईपी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,517 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमॉर्निंग स्टार स्कूल ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचाब की दी जानकारी 1,518 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorआईआईटीटीएम एवं जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फेशन टैक्नोलोजी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में दी जानकारी 1,519 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘सायबर काईम अवेयनेस’’ प्रोग्राम, छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई 1,644 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorहाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर रोक लागये जाने के बाद भी सीधी पुलिस ने थाने में अर्धनग्न कर आरोपी पत्रकारों की फोटो कर दी सार्वजनिक। 1,658 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमहालेखाकार कार्यालय देगा कर्मचारियों को एसएमएस सुविधा 1,790 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorकांग्रेस ने लिखा कलेक्टर, एसपी काे पत्र, कहा-सिंधिया की रैली पर राेक लगाए प्रशासन 1,864 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior100 करोड़ के गहनों से सजेंगे ग्वालियर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर के राधा और कन्हैया….सुरक्षा में 100 से ज्यादा जवान लगेंगे 1,879 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorઅડધી બસ ટ્રકમાં ઘૂસી:કઠલાલના અમદાવાદ-ઈન્દોર હાઈવે પર ઉભેલી ટ્રક સાથે બસ અથડાઈ, 32ને ઇજા, બેની હાલત ગંભીર 1,894 दिन पहले
↑