देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsGwalior
ग्वालियर 1 बार पढ़ी गई

क्राइम ब्रांच ग्वालियर की कार्यवाही विदेश भेजकर काम दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फरार 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी ने फरियादी को किर्गिजस्तान भेजकर काम दिलाने के नाम पर कुल 6,98,500/-रुपये की ठगी की थी। ग्वालियर।

Abhishek Raghuvanshi28 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आरोपी ने फरियादी को किर्गिजस्तान भेजकर काम दिलाने के नाम पर कुल 6,98,500/-रुपये की ठगी की थी।

ग्वालियर। 28.02.2023 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरारी व ईनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना ग्वालियर के अपराध प्रकरण क्रमांक 651/22 धारा 420, 406 भादवि में फरार पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी जिसके द्वारा विदेश भेजकर काम दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की है, वह इन्दौर में रहकर फरारी काट रहा है। उक्त सूचना पर एसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को उक्त फरारी ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 अमरसिंह सिकरवार के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर के बताये अनुसार इन्दौर भेजा गया। इन्दौर में क्राईम ब्र्रांच की टीम को झाबुआ टॉवर, छोटी ग्वाल टोली में मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया। पकड़े गये बदमाश से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उसने फरियादी रामेश्वर यादव निवासी कृष्णा कालोनी ग्वालियर के साथ उसे विदेश भेजकर काम दिलवाने के नाम पर 6,98,500/- रूपये की ठगी करना स्वीकार किया। पकड़ा गया आरोपी भी फरियादी के मकान के पास कृष्णा कालोनी में ही रहता था। आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा पकड़े गये इनामी आरोपी को थाना ग्वालियर पुलिस के सुपुर्द किया गया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को अपराध क्रमांक 651/22 धारा 420, 406 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि थाना ग्वालियर में फरियादी रामेश्वर उर्फ बॉबी यादव निवासी कृष्णा कालोनी, मेवाती मोहल्ला ग्वालियर ने एक शिकायती आवेदन पत्र दिया था कि उक्त आरोपी द्वारा उसको किर्गिजस्तान भेजकर काम दिलाने के नाम पर कुल 6,98,500/-रूपये ठग लिए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ग्वालियर में उक्त आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश की गई जो कि घटना दिनांक से ही फरार हो गया था।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 अमर सिंह सिकरवार, क्राईम ब्रांच की टीम- उनि0 हेमेंन्द्र राजपूत, सउनि दिनेश सिंह तोमर, प्र.आर. राजेश उपाध्याय, मनोज एस., आरक्षक विकास सिंह, योगेन्द्र सिंह, पवन झा, संतोष वर्मा, अजय राठौर, मनोज भारद्वाज की सराहनीय भूमिका रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGwaliorGwaliorइंदौर में नशे की शिकायत करने पर कैफे संचालक ने भाजपा नेता को मारा चाकू 948 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएमपी हाई कोर्ट की सेंट्रल जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार, तमाशा बंद करें, यह मूर्खता की पराकाष्ठा 1,042 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorपूर्व DGP की नातिन की हत्या: सहेली के प्रेमी ने गोली मारी; बर्थडे की शॉपिंग कर लौट रही थी 1,198 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorપ્લોટ વેચાવી આપવાનું, રોકાણ લાવવાનુું કહી છેતરપિંડી કરી:ધોળકામાં પ્લોટિંગ સ્કીમમાં રોકાણના નામે બિલ્ડર સાથે 39 લાખની ઠગાઈ 1,204 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएनएचएम(एमपी) की नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो मुख्य आरोपियों राजीव मिश्रा व पुष्कर पाण्डे को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से पकड़ा 1,321 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior99वा साइबर जागरूकता अभियान‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर किया मोटिवेट 1,331 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorनर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने किया पर्दाफाश 1,352 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorसेंट जॉन वियान्नी स्कूल के छात्र छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिये किया मोटिवेट 1,381 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorजुआरियों के खिलाफ क्राईम ब्रांच की प्रभावी कार्यवाही ग्वालियर पुलिस ने होटल के कमरे में फड़ लगा कर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को 03 लाख 10 हजार रूपये की रकम सहित पकड़ा 1,454 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को लगभग 45 हजार रूपये कीमत की 22 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार 1,461 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘नशा मुक्ति’’ अभियान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर क्राईम ब्रांच ने ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत स्मैक की बिक्री करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,516 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने ‘‘सायबर क्राईम अवेयरनेस’’ विषय पर किया सेमीनार का आयोजन एलएनआईपी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,517 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमॉर्निंग स्टार स्कूल ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचाब की दी जानकारी 1,518 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorआईआईटीटीएम एवं जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फेशन टैक्नोलोजी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में दी जानकारी 1,519 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘सायबर काईम अवेयनेस’’ प्रोग्राम, छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई 1,644 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorहाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर रोक लागये जाने के बाद भी सीधी पुलिस ने थाने में अर्धनग्न कर आरोपी पत्रकारों की फोटो कर दी सार्वजनिक। 1,658 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमहालेखाकार कार्यालय देगा कर्मचारियों को एसएमएस सुविधा 1,790 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorकांग्रेस ने लिखा कलेक्टर, एसपी काे पत्र, कहा-सिंधिया की रैली पर राेक लगाए प्रशासन 1,864 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior100 करोड़ के गहनों से सजेंगे ग्वालियर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर के राधा और कन्हैया….सुरक्षा में 100 से ज्यादा जवान लगेंगे 1,879 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorઅડધી બસ ટ્રકમાં ઘૂસી:કઠલાલના અમદાવાદ-ઈન્દોર હાઈવે પર ઉભેલી ટ્રક સાથે બસ અથડાઈ, 32ને ઇજા, બેની હાલત ગંભીર 1,894 दिन पहले
↑