देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsGwalior
ग्वालियर 12 बार पढ़ी गई

एनएचएम(एमपी) की नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो मुख्य आरोपियों राजीव मिश्रा व पुष्कर पाण्डे को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से पकड़ा

पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को पुलिस ने पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है। ग्वालियर। 09.03.2023।

Abhishek Raghuvanshi10 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को पुलिस ने पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है।

ग्वालियर। 09.03.2023। दिनांक 07.02.2023 को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रातः 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 दो पालियों में होनी थी, जिसके संबंध में अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को इनपुट मिला था कि उक्त परीक्षा का पेपर लीक कर सॉल्व कराने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह ग्वालियर में सक्रिय है। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा क्राईम ब्रांच ग्वालियर की टीम से सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराई जाकर उक्त गिरोह के 08 सदस्यों को गिरफ्तार कर पेपर आउट कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। जिस पर से थाना क्राईम ब्रांच ग्वालियर में अप0क्र्र0 15/23 धारा 420, 120बी भादवि 3/4 परीक्षा अधि., 66 आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के उपरान्त नेशनल हेल्थ मिशन म.प्र. ने आज आयोजित संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर उक्त प्रकरण की विवेचना एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे तथा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डौतिया के मार्गदर्शन तथा सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे के नेतृत्व में ग्वालियर पुलिस की एक एसआईटी का गठन किया गया था। उक्त गठित टीम द्वारा प्रकरण के दो मुख्य आरोपी जो कि गिरोह के मुख्य सरगना भी थे, वह घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे। ग्वालियार पुलिस की टीम द्वारा उनके छिपने के ठिकानों पर लगातार दबिस दी जा रही थी जो कि अपने ठिकाने लगातार बदल रहे थे, उनके द्वारा अपनी पहचान छिपाने व स्थान बदलने के लिए एक फॉर्चूनर गाड़ी भी खरीदी गई थी। उनके द्वारा घटना दिनांक से अभी तक कई राज्यों में अपने ठिकानों को बदला था, जिनका लगातार पुलिस टीम द्वारा पीछा किया जा रहा था।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम जो कि उक्त दोनों आरोपियों का लगातार पीछा कर रही थी। उसके द्वारा आज दिनांक 09.03.2023 को एनएचएम पेपर लीक के मुख्य आरोपियों को दिल्ली में रोहिणी क्षेत्र से पकड़ने में सफलता प्रापत की। पकड़े गये दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि एनएचएम की नर्सिंग परीक्षा का पेपर लीक के तार एमईएल प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के सर्वर से जुड़ रहे है। पकड़े गये दोनों मुख्य आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जिसमें पूछताछ पर नये तथ्य जो भी प्रकाश में आयेंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी। उक्त दोनों आरोपियों में से एक आरोपी के विरूद्ध प्रयागराज उत्तर प्रदेश में हत्या का प्रकरण भी दर्ज है जिसमें वह लगातार फरार बना हुआ है। उक्त हत्या के प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किये जाने के संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचित किया जा रहा है।

सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, उप निरीक्षक अमित शर्मा, राजकुमार राजावत, प्र.आर. मुकेश चौहान, दिनेश राजावत, जितेन्द्र तोमर, आरक्षक प्रमोद शर्मा, सोनू परिहार, सौरभ चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGwaliorGwaliorइंदौर में नशे की शिकायत करने पर कैफे संचालक ने भाजपा नेता को मारा चाकू 948 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएमपी हाई कोर्ट की सेंट्रल जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार, तमाशा बंद करें, यह मूर्खता की पराकाष्ठा 1,042 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorपूर्व DGP की नातिन की हत्या: सहेली के प्रेमी ने गोली मारी; बर्थडे की शॉपिंग कर लौट रही थी 1,198 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorપ્લોટ વેચાવી આપવાનું, રોકાણ લાવવાનુું કહી છેતરપિંડી કરી:ધોળકામાં પ્લોટિંગ સ્કીમમાં રોકાણના નામે બિલ્ડર સાથે 39 લાખની ઠગાઈ 1,204 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorक्राइम ब्रांच ग्वालियर की कार्यवाही विदेश भेजकर काम दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फरार 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार 1,331 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior99वा साइबर जागरूकता अभियान‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर किया मोटिवेट 1,331 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorनर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने किया पर्दाफाश 1,352 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorसेंट जॉन वियान्नी स्कूल के छात्र छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिये किया मोटिवेट 1,381 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorजुआरियों के खिलाफ क्राईम ब्रांच की प्रभावी कार्यवाही ग्वालियर पुलिस ने होटल के कमरे में फड़ लगा कर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को 03 लाख 10 हजार रूपये की रकम सहित पकड़ा 1,454 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को लगभग 45 हजार रूपये कीमत की 22 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार 1,461 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘नशा मुक्ति’’ अभियान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर क्राईम ब्रांच ने ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत स्मैक की बिक्री करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,516 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने ‘‘सायबर क्राईम अवेयरनेस’’ विषय पर किया सेमीनार का आयोजन एलएनआईपी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,517 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमॉर्निंग स्टार स्कूल ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचाब की दी जानकारी 1,518 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorआईआईटीटीएम एवं जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फेशन टैक्नोलोजी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में दी जानकारी 1,519 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘सायबर काईम अवेयनेस’’ प्रोग्राम, छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई 1,644 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorहाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर रोक लागये जाने के बाद भी सीधी पुलिस ने थाने में अर्धनग्न कर आरोपी पत्रकारों की फोटो कर दी सार्वजनिक। 1,658 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमहालेखाकार कार्यालय देगा कर्मचारियों को एसएमएस सुविधा 1,790 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorकांग्रेस ने लिखा कलेक्टर, एसपी काे पत्र, कहा-सिंधिया की रैली पर राेक लगाए प्रशासन 1,864 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior100 करोड़ के गहनों से सजेंगे ग्वालियर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर के राधा और कन्हैया….सुरक्षा में 100 से ज्यादा जवान लगेंगे 1,879 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorઅડધી બસ ટ્રકમાં ઘૂસી:કઠલાલના અમદાવાદ-ઈન્દોર હાઈવે પર ઉભેલી ટ્રક સાથે બસ અથડાઈ, 32ને ઇજા, બેની હાલત ગંભીર 1,894 दिन पहले
↑