देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsGwalior
ग्वालियर 6 बार पढ़ी गई

नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने किया पर्दाफाश

? पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 08 सदस्यों को पुलिस ने लिया हिरासत में। ? टेकनपुर स्थित एक होटल में परीक्षार्थियों को परीक्षा से पूर्व ही पेपर आउट कर, करा रहे थे सॉल्व।

Abhishek Raghuvanshi7 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

? पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 08 सदस्यों को पुलिस ने लिया हिरासत में।
? टेकनपुर स्थित एक होटल में परीक्षार्थियों को परीक्षा से पूर्व ही पेपर आउट कर, करा रहे थे सॉल्व।
? क्राईम ब्रांच की कार्यवाही के बाद नेशनल हेल्थ मिशन म.प्र. ने उक्त परीक्षा की निरस्त।

ग्वालियर। 07.02.2023। आज दिनांक को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रातः 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 दो पालियों में होनी थी। अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को इनपुट मिला कि उक्त परीक्षा का पेपर लीक कर सॉल्व कराने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह ग्वालियर में सक्रिय है। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया को क्राईम ब्रांच ग्वालियर की टीम से सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में काईम ब्रांच टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा तकनीकी सहायता व मुखबिर सूचना के आधार पर थाना डबरा क्षेत्र के टेकनपुर स्थित एक होटल में दबिस दी तो पेपर लीक कराने वाले गिरोह के सदस्य उक्त परीक्षा का पेपर लिए हुए मिले। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ की परीक्षा के पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 08 सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया, पकड़े गये गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि पकड़े गये गिरोह के सदस्यों में 02 व्यक्ति हरियाणा, 02 उत्तर प्रदेश, 01 बिहार तथा 03 ग्वालियर के हैं। पकड़े गये गिरोह से की गई प्रारम्भिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उनके तार प्रदेश के बड़े जिलों भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, सागर, रतलाम, रीवा आदि से जुड़े हुए हैं। पकड़े गये गिरोह के सदस्यों से और अधिक पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उक्त गिरोह का मुख्य सरगना इलाहाबाद(उ.प्र) का रहने वाला है तथा उसी के द्वारा उक्त परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के जरिए पेपर आउट कराया गया है। ग्वालियर में मुख्य सरगना द्वारा अपने गिरोह के सदस्यों को परीक्षा में सम्मलित हो रहे परीक्षार्थियों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर पेपर सॉल्ब कराने हेतु लगाया गया था जिसके एवज में उक्त गिरोह द्वारा परीक्षार्थियों के परिजनों से लाखों रूपयों का सौदा किया गया था। क्राईम ब्रांच टीम को मौके से एक लेपटॉप, दो प्रिंटर मशीन, पेपर, सॉल्ब पेपर, परीक्षार्थियों की मार्कशीट तथा अन्य सामग्री मिली जिसे विधिवत जप्त किया गया। क्राईम ब्रांच ग्वालियर की टीम द्वारा अन्य जिलों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गिरोह के मुख्य सरगना सहित अन्य सदस्यों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही हैं।
ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के उपरान्त नेशनल हेल्थ मिशन म.प्र. ने आज आयोजित संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।

सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, उप निरीक्षक सतीश यादव, राहुल अहिरवार, सउनि राजीव सोलंकी, दिनेश सिंह तोमर, जितेन्द्र शर्मा, म.प्र.आर. अर्चना कंसाना, प्र.आर. रामबाबू सिंह, मनोज एस., अनिल गुप्ता, मनीष चौहान, सत्येन्द्र कुशवाह, जितेन्द्र तोमर, आरक्षक गौरव आर्य, अरूण पवैया, देवव्रत तोमर, देवेश, सौरभ चौहान, सोनू परिहार, विकास सिंह, राहुल यादव, योगेन्द्र सिंह, पवन झा, भानुप्रताप कुशवाह, प्रदीप यादव, श्याम शर्मा, म.आर. सक्षम दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGwaliorGwaliorइंदौर में नशे की शिकायत करने पर कैफे संचालक ने भाजपा नेता को मारा चाकू 948 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएमपी हाई कोर्ट की सेंट्रल जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार, तमाशा बंद करें, यह मूर्खता की पराकाष्ठा 1,042 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorपूर्व DGP की नातिन की हत्या: सहेली के प्रेमी ने गोली मारी; बर्थडे की शॉपिंग कर लौट रही थी 1,198 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorપ્લોટ વેચાવી આપવાનું, રોકાણ લાવવાનુું કહી છેતરપિંડી કરી:ધોળકામાં પ્લોટિંગ સ્કીમમાં રોકાણના નામે બિલ્ડર સાથે 39 લાખની ઠગાઈ 1,204 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएनएचएम(एमपी) की नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो मुख्य आरोपियों राजीव मिश्रा व पुष्कर पाण्डे को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से पकड़ा 1,321 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorक्राइम ब्रांच ग्वालियर की कार्यवाही विदेश भेजकर काम दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फरार 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार 1,331 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior99वा साइबर जागरूकता अभियान‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर किया मोटिवेट 1,331 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorसेंट जॉन वियान्नी स्कूल के छात्र छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिये किया मोटिवेट 1,381 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorजुआरियों के खिलाफ क्राईम ब्रांच की प्रभावी कार्यवाही ग्वालियर पुलिस ने होटल के कमरे में फड़ लगा कर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को 03 लाख 10 हजार रूपये की रकम सहित पकड़ा 1,454 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को लगभग 45 हजार रूपये कीमत की 22 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार 1,461 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘नशा मुक्ति’’ अभियान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर क्राईम ब्रांच ने ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत स्मैक की बिक्री करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,516 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने ‘‘सायबर क्राईम अवेयरनेस’’ विषय पर किया सेमीनार का आयोजन एलएनआईपी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,517 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमॉर्निंग स्टार स्कूल ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचाब की दी जानकारी 1,518 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorआईआईटीटीएम एवं जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फेशन टैक्नोलोजी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में दी जानकारी 1,519 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘सायबर काईम अवेयनेस’’ प्रोग्राम, छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई 1,644 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorहाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर रोक लागये जाने के बाद भी सीधी पुलिस ने थाने में अर्धनग्न कर आरोपी पत्रकारों की फोटो कर दी सार्वजनिक। 1,658 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमहालेखाकार कार्यालय देगा कर्मचारियों को एसएमएस सुविधा 1,790 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorकांग्रेस ने लिखा कलेक्टर, एसपी काे पत्र, कहा-सिंधिया की रैली पर राेक लगाए प्रशासन 1,864 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior100 करोड़ के गहनों से सजेंगे ग्वालियर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर के राधा और कन्हैया….सुरक्षा में 100 से ज्यादा जवान लगेंगे 1,879 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorઅડધી બસ ટ્રકમાં ઘૂસી:કઠલાલના અમદાવાદ-ઈન્દોર હાઈવે પર ઉભેલી ટ્રક સાથે બસ અથડાઈ, 32ને ઇજા, બેની હાલત ગંભીર 1,894 दिन पहले
↑