देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsGwalior
ग्वालियर 2 बार पढ़ी गई

99वा साइबर जागरूकता अभियान‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर किया मोटिवेट

ग्वालियर। 28.02.2023। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi28 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ग्वालियर। 28.02.2023। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा अभी तक ग्वालियर जिलें के विभिन्न स्कूल/कॉलेज एवं संस्थानों में 99 सायबर जागरूकता सेमीनार आयोजित किये जाकर छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों के अलावा डॉक्टर, बैंक कर्मचारियों, व्यापारी वर्ग, आमजन तथा सेना के जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के लिये जागरूक किया गया है, उनके द्वारा जिले में लगातार सायबर क्राईम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.02.2023 को श्री राजेश दण्डोतिया द्वारा टेकनपुर ग्वालियर स्थित ‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ में जाकर वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं स्कूली स्टाफ को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देकर साइबर धोखाधड़ी से किस प्रकार स्वयं का बचाव किया जा सकता है, इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही स्टूडेंट को आगे बढ़ने के लिये मोटिवेट किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 250 स्टूडेंट एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। यह इंस्टीट्यूट पैरामिलिट्री फोर्स का देश में मात्र एक प्रतिष्ठित संस्थान है।

आज अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा ग्वालियर शहर के ‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध क्या होता है तथा वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के संबंध में जानकारी दी गई और ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा उपस्थित स्टूडेंट को ऑनलाईन फ्रॉड से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया गया और बताया गया कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अंजान वीडियो कॉल या मैसेज लिंक को खोलकर न देखे और न ही अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी किसी को दें। उन्होने बताया कि आजकल साइबर फ्रॉड करने वाले लोग बिजली बिल के भुगतान संबंधी मैसेज भेजकर, क्रेडिट कार्ड/केवाईसी अपडेट करने तथा इनामी जीतने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं। यदि आपके साथ कोई फ्रॉड हो जाता है तो तत्काल इसकी शिकायत पुलिस की साइबर क्राईम सेल में करनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) ने कहा कि स्टूडेंट को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करना चाहिए क्योंकि प्रोत्साहन से स्टूडेंट के अन्दर आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि जो स्टूडेंट पढ़ाई करने के बाद भी अच्छे नम्बर नही ला पाते और असफलता से टूट जाते हैं उन्हे कई बार मोटिवेशन की जरूरत होती है। उन्होने कहा कि जिंदगी में यदि आगे बढ़ना है तो कभी भी किसी पर निर्भर मत रहो, क्योंकि मंजिल उन्ही को मिलती है जो अपने पैरों पर खड़े होते हैं। उन्होने मोटिवेशनल स्पीच देकर छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGwaliorGwaliorइंदौर में नशे की शिकायत करने पर कैफे संचालक ने भाजपा नेता को मारा चाकू 948 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएमपी हाई कोर्ट की सेंट्रल जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार, तमाशा बंद करें, यह मूर्खता की पराकाष्ठा 1,042 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorपूर्व DGP की नातिन की हत्या: सहेली के प्रेमी ने गोली मारी; बर्थडे की शॉपिंग कर लौट रही थी 1,198 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorપ્લોટ વેચાવી આપવાનું, રોકાણ લાવવાનુું કહી છેતરપિંડી કરી:ધોળકામાં પ્લોટિંગ સ્કીમમાં રોકાણના નામે બિલ્ડર સાથે 39 લાખની ઠગાઈ 1,204 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएनएचएम(एमपी) की नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो मुख्य आरोपियों राजीव मिश्रा व पुष्कर पाण्डे को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से पकड़ा 1,321 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorक्राइम ब्रांच ग्वालियर की कार्यवाही विदेश भेजकर काम दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फरार 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार 1,331 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorनर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने किया पर्दाफाश 1,352 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorसेंट जॉन वियान्नी स्कूल के छात्र छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिये किया मोटिवेट 1,381 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorजुआरियों के खिलाफ क्राईम ब्रांच की प्रभावी कार्यवाही ग्वालियर पुलिस ने होटल के कमरे में फड़ लगा कर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को 03 लाख 10 हजार रूपये की रकम सहित पकड़ा 1,454 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को लगभग 45 हजार रूपये कीमत की 22 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार 1,461 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘नशा मुक्ति’’ अभियान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर क्राईम ब्रांच ने ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत स्मैक की बिक्री करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,516 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने ‘‘सायबर क्राईम अवेयरनेस’’ विषय पर किया सेमीनार का आयोजन एलएनआईपी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,517 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमॉर्निंग स्टार स्कूल ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचाब की दी जानकारी 1,518 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorआईआईटीटीएम एवं जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फेशन टैक्नोलोजी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में दी जानकारी 1,519 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘सायबर काईम अवेयनेस’’ प्रोग्राम, छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई 1,644 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorहाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर रोक लागये जाने के बाद भी सीधी पुलिस ने थाने में अर्धनग्न कर आरोपी पत्रकारों की फोटो कर दी सार्वजनिक। 1,658 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमहालेखाकार कार्यालय देगा कर्मचारियों को एसएमएस सुविधा 1,790 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorकांग्रेस ने लिखा कलेक्टर, एसपी काे पत्र, कहा-सिंधिया की रैली पर राेक लगाए प्रशासन 1,864 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior100 करोड़ के गहनों से सजेंगे ग्वालियर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर के राधा और कन्हैया….सुरक्षा में 100 से ज्यादा जवान लगेंगे 1,879 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorઅડધી બસ ટ્રકમાં ઘૂસી:કઠલાલના અમદાવાદ-ઈન્દોર હાઈવે પર ઉભેલી ટ્રક સાથે બસ અથડાઈ, 32ને ઇજા, બેની હાલત ગંભીર 1,894 दिन पहले
↑