बीमा योजना का लाभ सभी पत्रकारों को मिलना चाहिए ।
पत्रकार भवन से एक संघ का अवैध कब्जा हटाने पर बधाई। विभाग की समितियों में श्रम विभाग में पंजीकृत यूनियन के सदस्यों को रखें पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जाय। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए।
पत्रकार भवन से एक संघ का अवैध कब्जा हटाने पर बधाई।
विभाग की समितियों में श्रम विभाग में पंजीकृत यूनियन के सदस्यों को रखें
पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जाय।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए।
उज्जैन – उज्जैन में आयोजित एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की जिला इकाई की बैठक एवं यूनियन के कार्ड वितरण समारोह में शामिल एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में मांग की गई है कि
जन सम्पर्क विभाग की विभिन्न समितियों में श्रम विभाग में पंजीकृत यूनियन के सदस्यों को रखा जाना चाहिए। इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा जा चुका है। वर्तमान में जनसंपर्क विभाग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है।
श्री शारदा ने कहा कि कोरोना काल के बाद से अधिमान्यता समिति की बैठक नहीं हुई है जिसके कारण अधिमान्यता के कई प्रकरण रुकें है। अतः समिति की घोषणा शीघ्र करना चाहिए।
पत्रकारों पर झूठी शिकायतें के आधार पर प्रकरण दर्ज हो रहें हैं पुलिस मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्रालय के आदेश का पालन नहीं करती है पालन सुनिश्चित कराया जाय।
भोपाल के पत्रकार भवन पर एक संघ के द्वारा अनाधिकृत कब्जा किया गया था उस कब्जे को कांग्रेस शासन में मुक्त किया और भवन को धराशाही किया।नये भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए।
भवन निर्माण के बाद 10 कमरे ग्रामीण अंचल से आने वाले पत्रकारों को रुपए 200 प्रतिदिन के हिसाब से देने की मांग पूर्व में की गई है।
श्री शारदा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करते हुए कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गृह विभाग द्वारा जारी आदेश का पालन पुलिस द्वारा करना सुनिश्चित किया जाए।
श्री शारदा ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को एकजुट होने की आवश्यकता है।
बैठक में प्रांतीय कानूनी सलाहकार श्री अरुण शर्मा ने बताया कि यूनियन के माध्यम से बहुत से पत्रकारों की वेतन संबंधी लड़ाई श्रम विभाग में लड़ी जा रही है।
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की भोपाल इकाई के अध्यक्ष श्री शुभकरण पांडेय ने कहा कि एकजुट होकर रहने में सफलता मिलती है।हम संख्या में कम है परन्तु हमारी यूनियन में पत्रकार जुड़े हैं। आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की जिला इकाई कार्यरत हैं। यूनियन में अनुशासन, बड़ों का सम्मान, प्रांतीय कार्यालय से प्राप्त आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष श्री संजय पुरोहित ने की।
कार्ड वितरण के बाद आभार दीपक बेलानी ने किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल? 55 दिन पहले
Indoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 159 दिन पहले
Indoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 168 दिन पहले
Indoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 304 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 344 दिन पहले
Indoreअफसरशाही की बेलगाम हनक लोकतंत्र पर हिटलरशाही की परछाई 360 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के अभियान के तहत की गई कार्रवाई 360 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में संभाग स्तरीय विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई क्षीरसागर मैदान से फ्रीगंज के शहीद पार्क तक 798 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन। कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ₹4000/ की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रगे हाथ पकड़ा। 798 दिन पहले
Ujjainअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोर्ट परिसर में एक पौधा मां के नाम लगाया 799 दिन पहले
Ujjainमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएँ सीएम की ओर से मंत्री तुलसी राम सिलावट सवारी में हुए शामिल 820 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainउज्जैन-मक्सी रोड़ 700 करोड़ में बनेगा फोरलेन, पैदल चलने वालों के लिए सर्विस बनेगी, शाजापुर – मक्सी राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा जुड़ेगा। 820 दिन पहले
Ujjainमहामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा गिरी के उज्जैन आश्रम पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया 821 दिन पहले
Ujjainनूतन मंदिर मैं प्रवेश भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए आया महाकाल परिसर में सती माता महोत्सव मनाया जा रहा 825 दिन पहले
Ujjainपंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा लोक विख्यात कथा वाचक भगवान शरण बापू का महामंडलेश्वर पट्टा अभिषेक 826 दिन पहले
Ujjainसावन माह के आरंभ से पहले महाकाल समिति द्वारा बेठक का आयोजन 831 दिन पहले
Ujjainहाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ द्वारा उज्जैन नगर पालिका निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया 833 दिन पहले