उज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल?
उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों के बीच खूनी झड़प के बाद अस्पताल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में बुधवार की रात एक ढाबे पर करणी सेना के कथित दो गुटों के बीच वर्चस्व और पद के विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई। दोनों पक्ष समझौते के लिए एक साथ बैठे थे तभी उनके बीच अचानक बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बाहर से और लोगों को बुला लिया गया। इसके बाद हथियारों से लैस लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। एक दर्जन से अधिक लोगों के बीच हुई इस खूनी झड़प में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहले से था दोनों गुटों के बीच विवाद
खूनी झड़म में घायल हुए श्रवण ने पुलिस को बताया कि शक्ति सिंह और राहुल दरबार के बीच पद को लेकर विवाद था। दावा किया जा रहा है कि दोनों गुट करणी सेना से जुड़े हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक इसकी पुष्टि करणी सेना की ओर से नहीं हो पाई थी। दोनों गुट उज्जैन के कानीपुरा स्थित लक्की दरबार ढाबे पर बुधवार रात करीब 2 बजे समझौते के लिए बैठे थे। दोनों गुटों के लोगों खाना पीना भी खा रहे थे। इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़े के बीच ही शक्ति सिंह ने सोनू नामक व्यक्ति को फोन कर अपने और साथियों को बुला लिया।
हथियारों से लैस लोग पहुंचे और हमला बोल दिया
कुछ ही देर में 12 से 15 लोग हथियार लेकर ढाबे पर पहुंच गए और दूसरे गुट पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि हमले में 42 वर्षीय नीमनवासा निवासी राहुल दरबार उर्फ विजय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। राहुल दरबार के बारे में दावा किया जा रहा है कि वह करणी सेना में ऊंचे ओहदे पर थे। उनके साथी उंडासा निवासी जितेंद्र पवार (35) की लाश ढाबे से कुछ दूर झाड़ियों में मिली।
घायलों के बयान दर्ज
हमले में दो अन्य घायल हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। हालांकि तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों और मृतकों को चरक अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को जैसे ही वारदात के बारे में जानकारी फैली बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ घायलों के बयान दर्ज किए।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। चरक अस्पताल में भर्ती घायल श्रवण ने पुलिस को बताया कि शक्ति सिंह और राहुल दरबार के बीच पद को लेकर विवाद था। दोनों करणी सेना से जुड़े थे। शुरुआत में लोगों ने विवाद शांत करा दिया था लेकिन बाद में यह खूनी झड़प में बदल गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक करणी सेना की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है ताकि स्पष्ट हो सके कि दोनों गुट के लोग संगठन से जुड़े थे या नहीं…।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
Newsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 1 दिन पहले
MadhyaPradeshहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया 1 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 5 दिन पहले
MadhyaPradeshपीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी 5 दिन पहले
Newsइंदौर में 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन 5 दिन पहले
Indoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 149 दिन पहले
Indoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 158 दिन पहले
Indoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 294 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 334 दिन पहले
Indoreअफसरशाही की बेलगाम हनक लोकतंत्र पर हिटलरशाही की परछाई 350 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के अभियान के तहत की गई कार्रवाई 350 दिन पहले
IndoreIndore की घटना से पूरा देश शर्मसार… आरोपी गिरफ्तार लेकिन भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक मची खलबली 350 दिन पहले
Indoreकेवल नागपंचमी पर्व पर खुलते है भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के पट 440 दिन पहले
Ujjainकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवम उनके परिवार ने बाबा महाकाल एवं नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन किए 792 दिन पहले
Ujjainस्वर्णागिरी पर्वत की महिमा व पौराणिक मान्यता एवं विशेषताएं 796 दिन पहले
Ujjainसावन मास में बाबा महाकाल की तीसरी सवारी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा एवं उनके परिवार ने दर्शन किए 796 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainबाबा महाकाल की सवारी में डमरू वादन का बनेगा विश्व रिकॉर्ड 796 दिन पहले
Ujjainश्री उपकेश्वर कावड़ यात्रा का उज्जैन शहर में भव्य स्वागत 801 दिन पहले
Ujjainबाबा महाकाल की नगरी में असंख्य पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महामृत्युंजय जप अनुष्ठान रखा गया 802 दिन पहले
Ujjainउज्जैन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नगर निगम के बाहर दिया धरना 803 दिन पहले
Ujjainसावन मास में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी चंद्रमोलेश्वर के रूप मे प्रजा का हाल जानने के लिए निकले 803 दिन पहले