उज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों पर बुलडोजर चलना जारी है. दो दर्जन मंदिर-आश्रम में लगाए लाल निशान. उज्जैन : सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज है.
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों पर बुलडोजर चलना जारी है. दो दर्जन मंदिर-आश्रम में लगाए लाल निशान.
उज्जैन : सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज है. इस दौरान अवैध मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है. शहर के अंकपात से खाकचौक की और जाने वाले मार्ग पर स्थित दो दर्जन से अधिक मंदिरों और आश्रमों पर उज्जैन विकास प्राधिकरण ने लाल निशान लगाए गए. इसके विरोध में पुजारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. शुक्रवार को नगर निगम ने शिप्रा नदी किनारे जूना अखाडा से जुड़े महामंडलेश्वर का होटल जमींदोज कर दिया.
दो बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाया होटल
हरियाणा सेवा आश्रम के ज्योतिगिरी महारज का आलीशान 4 मंजिला होटल पर बुलडोजर चला. मौके पर लॉ ऑर्डर की व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल तैनात रहा. नगर निगम भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया “लालपुल से नरसिंह घाट वाले मार्ग पर शिप्रा नदी किनारे लगभग 8 हजार वर्ग फुट में बने 4 मंजिला भवन को हटाने के लिए दो बार नोटिस जारी किए गए थे. बावजूद इसके आश्रम संचालक द्वारा हटाने की कार्रवाई स्वेच्छा से नहीं की गई.”
शिप्रा के 200 मीटर दायरे के निर्माण अवैध
इससे पहले नगर निगम ने माधवनांदन आश्रम, शंकराचार्य मठ समेत 5 जगहों पर करवाई की. ध्वस्त किये गए ये निर्माण शिप्रा नदी किनारे अवैध रूप से बनाये गए थे. न्यायालय ने प्रशासन के याचिकाकर्ता एडवोकेट सत्यनारायण सोमानी की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश जारी किए थे. इसमे आपत्ति थी कि शिप्रा नदी किनारे 100 से 200 मीटर के दायरे में बने निर्माण अवैध हैं. इससे नदी भी असुरक्षित है.
- अब महाकाल मंदिर के गेट पर गरजा बुलडोजर, अवंतिका द्वार के सामने 39 दुकानें-होटल होंगे ध्वस्त
- उज्जैन में हनुमान प्रतिमा पर भक्तों के दावों से हिला जिला प्रशासन, विशेषज्ञ करेंगे जांच
अंकपात मार्ग 100 फीट चौड़ा होगा
उज्जैन विकास प्राधिकरण की योजना के अनुसार अंकपात मार्ग खाकचौक के पास लगभग 45 फुट चौड़ा मार्ग है, जिसे 100 फीट किया जाना है. इसी में 2 दर्जन से अधिक मंदिर व आश्रम हैं. मार्ग में आने वाले उत्तरमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी कहना है “25 फीट का निशान मंदिर में लगाया है, जिसे 15 फीट कम किया जाना चाहिये. पंडित-पुजारियों के साथ बैठक कर सहमति से निर्णय लेना चाहिए. अगर इस तरह कार्रवाई हुई तो मंदिरों का मूल स्वरूप ही खत्म हो जाएगा. मंदिरों पर लाल निशान लगाए गए हैं. नोटिस मिलने के बाद हम प्रशासन से चर्चा करने के बाद निर्णय लेंगे. तब तक कार्रवाई नहीं होने देंगे, चाहे आंदोलन करना पड़े.”

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsगोवा एक्सप्रेस की मेंटेनेंस ट्रॉली से टक्कर दो रेलकर्मियों की मौत रेलवे करेगा दुर्घटना की जांच 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 2 दिन पहले
Newsइंदौर में जल संकट की आहट कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक 2 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 4 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 6 दिन पहले
Newsगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकी 8 दिन पहले
Newsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 9 दिन पहले
Ujjainउज्जैन में करणी सेना के 2 गुटों में खूनी झड़प, दो लोगों की मौत; किस बात पर बवाल? 52 दिन पहले
Indoreउज्जैन के नागरिक चौड़ीकरण कार्यों में सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है-मुख्यमंत्री डॉ यादव 157 दिन पहले
Indoreबालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन बच्चे भागे:सुरक्षा पर सवाल; जनवरी में फरार हुए दो बच्चों का भी अब तक सुराग नहीं 165 दिन पहले
Indoreउज्जैन में चाइना डोर की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई 301 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा:शिकायत करने थाने पहुंचा तो आने लगे चक्कर; अस्पताल में तोड़ा दम 342 दिन पहले
Indoreअफसरशाही की बेलगाम हनक लोकतंत्र पर हिटलरशाही की परछाई 357 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के अभियान के तहत की गई कार्रवाई 357 दिन पहले
IndoreIndore की घटना से पूरा देश शर्मसार… आरोपी गिरफ्तार लेकिन भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक मची खलबली 357 दिन पहले
Ujjainअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोर्ट परिसर में एक पौधा मां के नाम लगाया 796 दिन पहले
Ujjainकेबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवम उनके परिवार ने बाबा महाकाल एवं नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन किए 799 दिन पहले
Ujjainस्वर्णागिरी पर्वत की महिमा व पौराणिक मान्यता एवं विशेषताएं 803 दिन पहले
Ujjainसावन मास में बाबा महाकाल की तीसरी सवारी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा एवं उनके परिवार ने दर्शन किए 803 दिन पहलेTimeNewsUjjainUjjainबाबा महाकाल की सवारी में डमरू वादन का बनेगा विश्व रिकॉर्ड 804 दिन पहले
Ujjainश्री उपकेश्वर कावड़ यात्रा का उज्जैन शहर में भव्य स्वागत 809 दिन पहले
Ujjainबाबा महाकाल की नगरी में असंख्य पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं महामृत्युंजय जप अनुष्ठान रखा गया 809 दिन पहले
Ujjainउज्जैन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नगर निगम के बाहर दिया धरना 810 दिन पहले

