देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsGwalior
ग्वालियर 0 बार पढ़ी गई

35 लाख की लूट के मास्टरमाइंड की महिला मित्र अवैध हथियारों के साथ पकड़ी- इंटरनेट मीडिया पर डाले थे फोटो

ग्वालियर। सराफा कारोबारी से 35 लाख रुपए की लूट करने वाले मास्टरमाइंड की महिला मित्र और उसके दो साथियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। इनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

Abhishek Raghuvanshi16 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ग्वालियर। सराफा कारोबारी से 35 लाख रुपए की लूट करने वाले मास्टरमाइंड की महिला मित्र और उसके दो साथियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। इनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। इस युवती ने इंटरनेट मीडिया पर खुद को डान बताते हुए हथियारों के साथ फोटो, वीडियो अपलोड की थी। जब इसे क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए बुलाया तो यहां पुलिस को यह कहकर गुमराह किया कि उसके दोस्त ने चार साल पहले यह फोटो लिए थे। यहां का फोटो भी उसने खुद इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा…शेरनी अभी जिंदा है। क्राइम ब्रांच की टीम उसके पीछे लगी थी। मंगलवार को उसे दबोच लिया, उसके साथ दो और साथी पकड़े गए।

इंटरनेट मीडिया पर एक युवती ने हाथ में कट्टा और रायफल लेकर फोटो-वीडियो अपलोड किए थे। जब क्राइम ब्रांच ने पड़ताल की तो यह फोटो बहोड़ापुर की रहने वाली सिमरनप्रीत कौर के निकले। उसे क्राइम ब्रांच में बुलाकर पूछताछ की गई। एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उसे जब बुलाया गया और महिला पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो वह बोली- पड़ाव में 35 लाख की लूट करने वाला और होटल होरिजान प्लाजा पर फायरिंग करने वाला अंकित जादौन उसका दोस्त है। यह उसके हथियार थे, उसने फोटो चार साल पहले लिया था। उसे पूछताछ कर छोड़ दिया, इसके बाद उसने क्राइम ब्रांच के अंदर का ही फोटो अपलोड कर दिया। इधर क्राइम ब्रांच के डीएसपी ऋषिकेष मीणा ने एक टीम उसके पीछे लगाई हुई थी। जो लगातार उसके घर के आसपास निगरानी कर रही थी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। मंगलवार रात को दबिश दी तो उसके दो और साथी पकड़े गए। इनके पास से तीन अवैध हथियार मिले। पकड़े गए आरोपितों में सिमरनप्रीत कौर के अलावा हनी यादव और सौरभ राठौर हैं। पहले वह अंकित की दोस्त थी, लेकिन अब हनी यादव के साथ रहती है। इन पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।

लेडी डान के नाम से मशहूर:
पकड़ी गई युवती लेडी डान के नाम से मशहूर है। वह अंकित जादौन और हनी यादव के नाम से लोगों को धमकाती भी थी। वह खुद को इंटरनेट मीडिया पर डान बताती थी, कई गाने वीडियो के साथ डालती थी। उसके वीडियो में कुछ अन्य युवक नजर आ रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGwaliorGwaliorइंदौर में नशे की शिकायत करने पर कैफे संचालक ने भाजपा नेता को मारा चाकू 948 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएमपी हाई कोर्ट की सेंट्रल जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार, तमाशा बंद करें, यह मूर्खता की पराकाष्ठा 1,043 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorपूर्व DGP की नातिन की हत्या: सहेली के प्रेमी ने गोली मारी; बर्थडे की शॉपिंग कर लौट रही थी 1,199 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorપ્લોટ વેચાવી આપવાનું, રોકાણ લાવવાનુું કહી છેતરપિંડી કરી:ધોળકામાં પ્લોટિંગ સ્કીમમાં રોકાણના નામે બિલ્ડર સાથે 39 લાખની ઠગાઈ 1,205 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएनएचएम(एमपी) की नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो मुख्य आरोपियों राजीव मिश्रा व पुष्कर पाण्डे को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से पकड़ा 1,322 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorक्राइम ब्रांच ग्वालियर की कार्यवाही विदेश भेजकर काम दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फरार 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार 1,332 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior99वा साइबर जागरूकता अभियान‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर किया मोटिवेट 1,332 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorनर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने किया पर्दाफाश 1,352 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorजुआरियों के खिलाफ क्राईम ब्रांच की प्रभावी कार्यवाही ग्वालियर पुलिस ने होटल के कमरे में फड़ लगा कर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को 03 लाख 10 हजार रूपये की रकम सहित पकड़ा 1,455 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को लगभग 45 हजार रूपये कीमत की 22 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार 1,462 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘नशा मुक्ति’’ अभियान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक 1,464 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर क्राईम ब्रांच ने ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत स्मैक की बिक्री करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1,464 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,517 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने ‘‘सायबर क्राईम अवेयरनेस’’ विषय पर किया सेमीनार का आयोजन एलएनआईपी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,517 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमॉर्निंग स्टार स्कूल ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचाब की दी जानकारी 1,519 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorआईआईटीटीएम एवं जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फेशन टैक्नोलोजी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में दी जानकारी 1,519 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘सायबर काईम अवेयनेस’’ प्रोग्राम, छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई 1,645 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorहाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर रोक लागये जाने के बाद भी सीधी पुलिस ने थाने में अर्धनग्न कर आरोपी पत्रकारों की फोटो कर दी सार्वजनिक। 1,658 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमहालेखाकार कार्यालय देगा कर्मचारियों को एसएमएस सुविधा 1,791 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorकांग्रेस ने लिखा कलेक्टर, एसपी काे पत्र, कहा-सिंधिया की रैली पर राेक लगाए प्रशासन 1,865 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior100 करोड़ के गहनों से सजेंगे ग्वालियर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर के राधा और कन्हैया….सुरक्षा में 100 से ज्यादा जवान लगेंगे 1,880 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorઅડધી બસ ટ્રકમાં ઘૂસી:કઠલાલના અમદાવાદ-ઈન્દોર હાઈવે પર ઉભેલી ટ્રક સાથે બસ અથડાઈ, 32ને ઇજા, બેની હાલત ગંભીર 1,895 दिन पहले
↑