
? पुलिस ने चैकिंग के दौरान 12 पेटी अवैध देशी शराब कीमती लगभग 54,000/- रूपये की बुलेरो गाड़ी सहित की जप्त।
? गाड़ी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में खपाने के लिये लाई जा रही थी अवैध देशी शराब।
ग्वालियर। 21.06.2022 – पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब का परिवहन करने वालों तथा बैचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरन पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिनांक 21.06.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्वालियर की ओर से बिजौली की तरफ एक वाहन में अवैध शराब भरकर पंचायत चुनाव में खपाने के लिये भेजी गई है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना बिजौली पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी बेहट श्री मुनीश राजौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उप निरीक्षक साधना कुशवाह के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना के आधार पर सुपावली तिराहा पर चैकिंग प्वाइंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग प्रारम्भ की गई। चैकिंग के दौरान ग्वालियर की तरफ से एक सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी आती दिखी, पुलिस चैकिंग को देखकर उक्त बुलेरो चालक द्वारा गाड़ी को सुपावली की तरफ मोड़ दिया और तेजी से भगाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा गाड़ी चालक का पीछा कर उसे धरदबोचा। बुलेरो गाड़ी की तलाशी लेने पर उसकी पीछे की दोनों सीटों के बीच 12 कार्टून रखे पाये गये जिनको खोलकर देखने पर 06 कार्टून में देशी मसाला एवं 06 कार्टून में देशी मदिरा प्लेन के पाये गये। इस प्रकार पुलिस टीम ने गाड़ी से जप्त 12 पेटी में कुल 108 लीटर देशी शराब कीमती लगभग 54,000/-रूपये की बरामद की। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर अवैध शराब व बुलेरो गाड़ी को जप्त किया गया। थाना बिजौली में पकड़े गये आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आवकारी अधि0 का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया।
जप्त मशरूका:- 12 पेटी अवैध देशी मशाला शराब कीमती लगभग 54,000/- रूपये एवं बुलेरो गाड़ी जप्त की गई।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजौली उप निरीक्षक साधना कुशवाह, सउनि राजवीर यादव, आरक्षक सीताराम जादौन, प्रेमनारायण, मनोज गुर्जर, अजय तोमर, सैनिक हवीव शाह की सराहनीय भूमिका रही है।

