थाना बिजौली पुलिस ने पंचायत चुनाव में खपाने के लिये लाई जा रही 12 पेटी अवैध देशी शराब को मय गाड़ी सहित किया जप्त
? पुलिस ने चैकिंग के दौरान 12 पेटी अवैध देशी शराब कीमती लगभग 54,000/- रूपये की बुलेरो गाड़ी सहित की जप्त। ? गाड़ी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में खपाने के लिये लाई जा रही थी अवैध देशी शराब। ग्वालियर।
? पुलिस ने चैकिंग के दौरान 12 पेटी अवैध देशी शराब कीमती लगभग 54,000/- रूपये की बुलेरो गाड़ी सहित की जप्त।
? गाड़ी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में खपाने के लिये लाई जा रही थी अवैध देशी शराब।
ग्वालियर। 21.06.2022 – पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब का परिवहन करने वालों तथा बैचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरन पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिनांक 21.06.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्वालियर की ओर से बिजौली की तरफ एक वाहन में अवैध शराब भरकर पंचायत चुनाव में खपाने के लिये भेजी गई है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना बिजौली पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी बेहट श्री मुनीश राजौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजौली उप निरीक्षक साधना कुशवाह के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना के आधार पर सुपावली तिराहा पर चैकिंग प्वाइंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग प्रारम्भ की गई। चैकिंग के दौरान ग्वालियर की तरफ से एक सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी आती दिखी, पुलिस चैकिंग को देखकर उक्त बुलेरो चालक द्वारा गाड़ी को सुपावली की तरफ मोड़ दिया और तेजी से भगाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा गाड़ी चालक का पीछा कर उसे धरदबोचा। बुलेरो गाड़ी की तलाशी लेने पर उसकी पीछे की दोनों सीटों के बीच 12 कार्टून रखे पाये गये जिनको खोलकर देखने पर 06 कार्टून में देशी मसाला एवं 06 कार्टून में देशी मदिरा प्लेन के पाये गये। इस प्रकार पुलिस टीम ने गाड़ी से जप्त 12 पेटी में कुल 108 लीटर देशी शराब कीमती लगभग 54,000/-रूपये की बरामद की। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर अवैध शराब व बुलेरो गाड़ी को जप्त किया गया। थाना बिजौली में पकड़े गये आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आवकारी अधि0 का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया।
जप्त मशरूका:- 12 पेटी अवैध देशी मशाला शराब कीमती लगभग 54,000/- रूपये एवं बुलेरो गाड़ी जप्त की गई।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजौली उप निरीक्षक साधना कुशवाह, सउनि राजवीर यादव, आरक्षक सीताराम जादौन, प्रेमनारायण, मनोज गुर्जर, अजय तोमर, सैनिक हवीव शाह की सराहनीय भूमिका रही है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 4 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 5 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 3 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 3 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले