
• आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन व छीना गया बैग मय सामान, मोबाइल व आधार कार्ड के जप्त।
• आरोपियों ने नशे में दिया बारदात को अंजाम।
इंदौर – दिनांक 25 फरवरी 2022-पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली पर फरियादिया एश्रवर्या खाडिलकर द्वारा शिकायत की गई कि दिनांक 23/02/2022 को लगभग दोपहर 03.30 बजे वह अपनी ममेरी बहन हर्षिता बारगल के साथ विजय नगर से अपनी एक्टिवा से अपने घर जा रही थी जैसे ही रिवर्स साइड रोड खातीपुरा पहुचे तो पीछे से मोटर सायकल का चालक व उसका एक अन्य साथी अपनी गाडी से आया तथा इसके पास मे अपनी गाडी को रोककर बगल से खडा हो गया तथा कंधे पर लटके हुए बैग को उक्त बाईक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने खींच लिया तथा उसके द्वारा बैग खींचते समय फरियादिया जमीन पर गिर गयी जिससे जमीन पर गिरने से महिला को कंधे मे अंदरूनी चोट आयी, जब तक महिला संभल पाती तब उक्त दोनो व्यक्ति वहाँ से इसका बैग छिनकर करके भाग गये। महिला की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री हरीश मोटवानी द्वारा उक्त प्रकरण मे तत्काल कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी श्री अशोक पाटीदार नेतृत्व में टीम गठित कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया ।
टीम को जांच दौरान फरियादिया द्वारा बताये गये हुलिये व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल के नम्बर की जानकारी एकत्रित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना बाणगंगा क्षेत्र के दो संदिग्धों 1.जितेन्द्र पिता सुरेन्द्र पाल उम्र 21 साल पता 64/5 जगदीश नगर बाणगंगा इंदौर व 2. संदीप पिता लखन लोधी उम्र 22 साल पता 305 न्यू गोविंद कालोनी इंदौर को पकड़ा। जिन्होनें पूछताछ उपरांत अपना जुर्म स्वीकार किया जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार किया ।फरियादिया द्वारा आरोपीगणो को पहचाना गया व बताया कि एक लडका मोटरसाइकिल चला रहा था और उसके पीछे बैठे लडके ने बैग खीचा था, जिससे फरियादिया नीचे गिर गई इसी बीच वह बैग छीनकर कर भाग गये । उपरोक्त आरोपीगणो को गिरफ्तार कर सेन्ट्रल जेल भेजा गया हैं ।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी थाना सेन्ट्रल कोतवाली निरीक्षक अशोक पाटीदार व टीम उनि. अनुराधा लोधी , प्र.आर.2863 योगेन्द्र चौहान व आरक्षक 3330 रितेश पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा ।

