कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिस तरह से देशभर में ऑक्सीजन की कमी देखी गई थी और ऑक्सीजन सिलेंडर पर मरीजों को निर्भर होना पड़ा था ऐसी स्थिति दोबारा निर्मित ना हो इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर ऑक्सीजन की पहल की गई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश को इंदौर ने हाथो हाथ लेते हुए ऑक्सीजन के प्लांट अस्पतालों में लगाना शुरू कर दिए गए हैं, बात करें इंदौर के ऑक्सीजन प्लांट की संख्या की तो यहां सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कुल 47 प्लांट लगना प्रस्तावित किए गए जिसमें से 27 ऑक्सीजन प्लांट इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में लगये जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ बीएस सेतिया ने बताया कि कोरोना की तीसरी बेव को ध्यान में रखते हुए इस तरह के प्रयास बहुत जरूरी है साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऑक्सीजन की स्थिति इंदौर में ठीक दिखाई दे रही है वही 10 सरकारी अस्पतालों में ओर 17 निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट सहित 27 प्लांट लगाए जा चुके हैं, जिसका लोकार्पण भी किया जा चुका है गौरतलब है कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने देशभर में ऑक्सीजन की कमी के चलते हाहाकार मचा हुआ था, ऐसे में अगर कोरोना की तीसरी लहर आती भी है तो शहर में इस बार काफी हद तक शहर में ऑक्सीजन की कमी दूर होगी।
