निगम अधिकारियों के द्वारा गणेश प्रतिमाओं का अपमान निंदनीय , जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करें, आपराधिक प्रकरण दर्ज करे, निगमायुक्त शहर से माफी मांगे
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि इंदौर नगर निगम के द्वारा शहर के नागरिकों के द्वारा विसर्जन के दी गई गणेश प्रतिमाओं के साथ किया गया अपमानजनक व्यवहार निंदनीय है ।
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि इंदौर नगर निगम के द्वारा शहर के नागरिकों के द्वारा विसर्जन के दी गई गणेश प्रतिमाओं के साथ किया गया अपमानजनक व्यवहार निंदनीय है । इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए । जनता की आस्थाओं पर आघात पहुंचाने के लिए आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए तथा नगर निगम आयुक्त को तत्काल सारे शहर से माफी मांगना चाहिए ।
शुक्ला ने कहा कि सारे शहर के नागरिक अपने धार्मिक आस्था के साथ हर वर्ष गणेश उत्सव में गणेश जी की प्रतिमा अपने घर दुकान कार्यालय में स्थापित करते हैं । 10 दिन तक पूरी श्रद्धा के साथ गणेश जी का पूजन किया जाता है । अनंत चतुर्दशी के दिन नागरिकों के द्वारा इस प्रतिमा को विधिवत विसर्जन के लिए नगर निगम के द्वारा बनाए गए शामियाने में दिया जाता है । पिछले कई सालों से नगर निगम के द्वारा शामियाना लगाकर इस तरह से प्रतिमा एकत्रित करने का कार्य किया जाता रहा है । सारे शहर में 85 स्थानों पर नगर निगम के द्वारा बनाए गए शामियाने में प्राप्त हुई हजारों प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए आज नगर निगम के द्वारा जो कुछ किया गया, वह बेहद शर्मनाक निंदनीय और जनता की आस्था के साथ अपमानजनक व्यवहार है।
शुक्ला ने कहा कि इन प्रतिमाओं के विसर्जन के जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वह नागरिकों के मन में गुस्सा पैदा कर रहे हैं । प्रथम पूज्य भगवान के रूप में गणेश जी की पूजा की जाती है। नागरिकों की आस्था की प्रतीक गणेश प्रतिमाओं को सीवरेज के पानी के डोबरे में निगम के द्वारा जिस तरह से अपमानजनक तरीके से फेंका गया और डाला गया वह अक्षम्य है ।उन्होंने मांग की है कि प्रतिमा के विसर्जन के कार्य की जिम्मेदारी देख रहे अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए । शहर की जनता की आस्था के साथ किए गए इस खिलवाड़ के लिए आपराधिक प्रकरण पुलिस थाने में दर्ज किया जाए । इंदौर नगर निगम की आयुक्त के द्वारा शहर की जनता से इस अपमानजनक स्थिति के लिए माफी मांगी जाए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले