राशन घाटाला मामले की जांच को लेकर गठीत एसआईटी की टीम द्वारा अब तक छह थानों में 11 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। 80 लाख रूपए के घोटाले में 12 दुकानों की जानकारी निकाली गई थी। इस पूरे मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमे से दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की गई है। पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ में अन्य दुकानों और व्यक्तियों की जानकारी मिलने की उम्मीद है।
