मंत्री श्री सिलावट ने की जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा 2021 को बनाये सिंचाई विभाग के लिये उपलब्धियों का वर्ष – मंत्री श्री सिलावट
सिंचाई विशेषज्ञों के साथ मिलकर बनेगी नई कार्यनीति इंदौर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में इंदौर और उज्जैन संभाग के जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
इंदौर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में इंदौर और उज्जैन संभाग के जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में दोनों संभाग के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण यंत्री और सभी कार्यपालन यंत्री उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सिंचाई का रक़बा बढ़ाना हमारा प्राथमिक दायित्व है। साथ ही जल संसाधन विभाग के इन दोनों संभाग में जो भी स्टाप डेम, तालाब बन रहें उनका उचित रख रखाव होना चाहिए। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मालवा और निमाड़ की जो भी परियोजनाएं शासन स्तर से लंबित है, उन्हें उसकी जानकारी प्रस्तुत की जाए। यदि कोई परियोजना दिल्ली में लंबित है तो वे इसे लेकर स्वयं दिल्ली जाएंगे। बैठक के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे छोटी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुये जल्द से जल्द क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिये कि कई वर्षो पहले बने तालाबों का पुन: अवलोकन कर उनकी वर्तमान क्षमता का आंकलन किया जाये। भू-अर्जन की कार्यवाही जहां भी लंबित है वहां नीतिगत निर्णय लेते हुये तुरंत कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का समाना ना करना पड़े। मंत्री श्री सिलावट ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुरानी परंपराओं को समाप्त कर अब नवीन नवाचार के प्रवाह के साथ विभागीय कार्यों का नया अध्याय शुरू किया जाये। 2021 को सिंचाई विभाग के लिये उपलब्धियों का वर्ष बनाने का संकल्प लेने की हिदायत मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को दी।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि किसानों को जल संसाधन विभाग की संरचनाओं का लाभ मिलना चाहिए। जो नहर टूट फूट गई है उनका रख रखाव करने के निर्देश मंत्री श्री सिलावट ने दिये। मंत्री श्री सिलावट ने सिंचाई विशेषज्ञों के साथ मिलकर नई कार्यनिति बनाने का सुझाव भी अधिकारियों को दिया। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि वे शीघ्र ही सभी परियोजनाओं का स्वयं निरीक्षण करेंगे यदि इस दौरान विभागीय अधिकारियों की कोई लापरवाही परिलक्षित होती है तो उचित कार्यवाही भी की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले