देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार

छह प्रमुख चौराहों के लेफ्ट टर्न होंगे चौड़े, पांच और सड़कों पर लागू होगा ऑन-स्ट्रीट पार्किंग का प्रयोग स्कूली बसों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग के लिए बनेगा ‘शिक्षा सारथी’ पोर्टल इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi21 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

छह प्रमुख चौराहों के लेफ्ट टर्न होंगे चौड़े, पांच और सड़कों पर लागू होगा ऑन-स्ट्रीट पार्किंग का प्रयोग

स्कूली बसों की सुरक्षा और मॉनिटरिंग के लिए बनेगा ‘शिक्षा सारथी’ पोर्टल

तस्वीरों में खबर5 फोटो

इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात सुधार के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, वन मंडलाधिकारी श्री सुधाकर लाल सिंह, डीसीपी ट्रैफिक श्री राजेश त्रिपाठी, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अर्थ जैन, नगर निगम के उपायुक्त श्री आकाश सिंह एवं श्री अभय राजनगांवकर, अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम चौराहा, न्याय नगर चौराहा, बंगाली चौराहा, बिजलपुर चौराहा, अमृत होटल एबी रोड तथा पालदा नाका चौराहे के लेफ्ट टर्न को चौड़ा कर सुधार कार्य किए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि शहर के 11 चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इन कार्यों से चौराहों पर वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात सुगम बनेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने शहर में अनुपयोगी बिजली एवं अन्य खंभों को हटाने तथा अव्यवस्थित खंभों को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए।


बैठक में ऑन-स्ट्रीट पार्किंग व्यवस्था के पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा तीन सड़कों पर शुरू किए गए इस प्रयोग के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इन सड़कों पर पार्किंग व्यवस्था बेहतर हुई है और यातायात का संचालन भी सुगम हुआ है। इस सफलता को देखते हुए अब पांच और सड़कों पर इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही बाजार क्षेत्रों में अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई तथा बेसमेंट पार्किंग के अधिकतम उपयोग के लिए पुलिस, आरटीओ और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में स्कूली बसों की सुरक्षा, मॉनिटरिंग और सत्यापन के लिए तैयार किए जा रहे विशेष पोर्टल ‘शिक्षा सारथी’ की जानकारी दी गई। इस पोर्टल पर बस चालक का सत्यापन, वाहन मालिक का नाम, फिटनेस, इंश्योरेंस, पीयूसी, सीसीटीवी, जीपीएस तथा अन्य सुरक्षा संबंधी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इससे स्कूली बसों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और सत्यापन एक ही प्लेटफॉर्म पर किया जा सकेगा।
वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शैक्षणिक वीडियो भी तैयार किए गए हैं। इनका प्रसारण सोशल मीडिया, स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में इंदौर पुलिस द्वारा विकसित ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ एप की जानकारी भी दी गई। शहर में यातायात संचालन को बेहतर बनाने के लिए 10 स्थानों पर पोर्टेबल ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं।


बैठक में शहर के ब्लैक स्पॉट की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिचौली हप्सी और कनाड़िया क्षेत्र के बोगदों में रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों के कारण होने वाले जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर श्री वर्मा ने यातायात पुलिस को लेन अनुशासन का पालन सुनिश्चित कराने तथा रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चालक निर्धारित दिशा में आगे जाकर यू-टर्न लेकर ही वापस आएं, जिससे अंडरपास और शहर के प्रवेश मार्गों पर यातायात बाधित न हो।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि शहरों में यातायात का संचालन बेहतर और सुगम बनाया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसी उद्देश्य से शहर के विभिन्न चौराहों पर विकास एवं सुधार कार्य किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर कार्य पूरे हो चुके हैं और उनका लाभ भी मिलने लगा है। शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री रहें, जिससे वाहनों को अनावश्यक रूप से रुकना न पड़े। आईटीएस व्यवस्था के माध्यम से चौराहों पर यातायात का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने की भी समीक्षा की गई है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि इंदौर जनभागीदारी के लिए जाना जाता है। यातायात सुधार के क्षेत्र में भी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और यातायात अनुशासन को प्राथमिकता दें। इसी उद्देश्य से जागरूकता वीडियो तैयार किए गए हैं, जिन्हें विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों के सहयोग से इंदौर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाया जाए।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 3 मिनट पहलेलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपीलIndoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 8 मिनट पहलेनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नितIndoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 1 दिन पहलेबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्तIndoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 1 दिन पहलेइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 3 दिन पहलेविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्जIndoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 3 दिन पहलेइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्जIndoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 3 दिन पहलेइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 3 दिन पहले
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 4 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 4 दिन पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 5 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 5 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 5 दिन पहलेदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदातIndoreदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदात 5 दिन पहलेपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौतIndoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 5 दिन पहले
महिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआरIndoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 16 दिन पहलेइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 16 दिन पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 16 दिन पहलेइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 16 दिन पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 17 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 18 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 18 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 18 दिन पहले
↑