मध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए
मध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख 71 हजार 665 रुपये के अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की, जिसमें कैल्शियम कार्बाइड, पोटाश-सल्फर और प्रतिबंधित कार्बाइड गन शामिल हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख 71 हजार 665 रुपये के अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की, जिसमें कैल्शियम कार्बाइड, पोटाश-सल्फर और प्रतिबंधित कार्बाइड गन शामिल हैं। आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अवैध पटाखों के भंडारण एवं विक्रय और विस्फोटक सामग्री के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया।
कब्जे का सारांश
विगत 10 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने 73 लाख 71 हजार 665 रुपये कीमत के अवैध पटाखे, विस्फोटक सामग्री और अन्य संबंधित सामग्री जब्त की। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई है।
प्रमुख जिलों में कार्रवाई
- गुना: म्याना थाना पुलिस ने अवैध आतिशबाजी से भरा ट्रक पकड़कर 16 कार्टून पटाखे एवं ट्रक सहित लगभग 30 लाख रुपये का सामान जब्त किया।
- देवास: प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चंद्र तारा कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश देकर 87 प्रकार के पटाखों के 21 कार्टन जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख 558 रुपये है।
- उज्जैन: शास्त्री नगर स्थित एक मकान से लगभग 10 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए।
- भोपाल: एसडीएम सिटी, तहसीलदार एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन दुकानों पर कार्रवाई कर 6 लाख 18 हजार रुपये कीमत की विस्फोटक सामग्री एवं पटाखे जब्त किए।
- छतरपुर: बमीठा थाना पुलिस ने ग्राम चंदनगर एवं शिवराजपुर में दो ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 3 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए; सरवई थाना क्षेत्र में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मकान से 22 कार्टून एवं 19 बोरियों में रखे 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए; इस प्रकार जिले में दोनों कार्यवाहियों में लगभग 4 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
- सागर: बंडा थाना पुलिस ने ग्राम जमुनिया की ग्रीन लैंड कॉलोनी से 19 कार्टून में रखे 300 किलोग्राम पटाखे जब्त किए, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये है; खुरई शहर पुलिस ने रिहायसी क्षेत्र में बिना लाइसेंस भंडारित 2 लाख 77 हजार रुपये से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए; इस प्रकार दोनों कार्यवाहियों में 3 लाख 77 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।
- सिवनी: कोतवाली पुलिस ने रिहायसी क्षेत्र से 2 लाख 50 हजार रुपये कीमत के पटाखे एवं 22 बोरियों में रखे पटाखे जब्त किए।
- दमोह: पथरिया थाना पुलिस ने थाना हिंडोरिया एवं चौकी केरबना पुलिस के सहयोग से अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर चार आरोपियों से लगभग 2 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए; मुरैना के पोरसा, सिविल लाइन, माताबसैया, महुआ एवं सबलगढ़ में 95 हजार रुपये; नर्मदापुरम की कोतवाली में 90 हजार रुपये; धार के कुक्षी में 71 हजार 107 रुपये; अशोकनगर में 60 हजार रुपये; शिवपुरी तथा कटनी में 50-50 हजार रुपये; दतिया के भाण्डेर में 45 हजार रुपये तथा ग्वालियर के झांसी रोड में 15 हजार रुपये कीमत के पटाखे, बारूद एवं निर्माण में प्रयुक्त विस्फोटक सामग्री जब्त की है।
अतिरिक्त अवैध सामग्री जब्त
इसके अतिरिक्त ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दो गोदामों से 645 किलो 310 ग्राम कैल्शियम कार्बाइड जब्त किया। जबलपुर जिले की क्राइम ब्रांच, कुण्डम एवं मदनमहल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 39 किलो 500 ग्राम कार्बाइड, 14 कार्बाइड गन तथा इनके निर्माण में प्रयुक्त 7 सर्किट एवं 7 प्लास्टिक पाइप जब्त किए।
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में तीन दुकानों से कार्बाइड गन बनाने की 42 नग सामग्री एवं 4 कार्बाइड गन जब्त की गई। सीहोर जिले के पार्वती थाना में 30 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ एवं 585 नग मोडिफाई गन जब्त की गई। शाजापुर जिले के सुंदरसी थाना में 205.6 किलोग्राम पोटाश एवं सल्फर तथा 175 नग गजकुंडी जब्त की गई।
पुलिस की अपील
मध्यप्रदेश पुलिस अवैध पटाखों, विस्फोटक पदार्थों एवं प्रतिबंधित कार्बाइड गन के निर्माण, भंडारण और विक्रय पर अभियान जारी रखेगी। पुलिस आमजन एवं व्यापारियों से अपील करती है कि पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री का भंडारण और विक्रय नियमों और वैध अनुज्ञप्ति के अनुसार करें। किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। त्योहारों के दौरान जनसुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस प्रतिबद्ध है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्त 1 घंटा पहले
MadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 1 घंटा पहले
Worldपश्चिमी तुर्की में आठ लोगों की मौत के बाद मैनहंट चल रहा है 13 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 20 घंटे पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 1 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshWTM लंदन 2026 में मध्यप्रदेश का पर्यटन प्रदर्शन 1 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 2 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 2 दिन पहले
MadhyaPradeshजैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने भोपाल में आधुनिक कृषि तकनीकें प्रदर्शित कीं 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 2 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 3 दिन पहले