कोसमी मामले में शिवराज के तीखे तेवर अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर उठाए सवाल
शिवराज सिंह चौहान की गिनती उन नेताओं में होती है जो सत्ता और संगठन से जुड़े किसी मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर कुछ कहने की बजाय पार्टी फार्म पर अपनी बात संजदगी से रखना पसंद करते हैं।

शिवराज सिंह चौहान की गिनती उन नेताओं में होती है जो सत्ता और संगठन से जुड़े किसी मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर कुछ कहने की बजाय पार्टी फार्म पर अपनी बात संजदगी से रखना पसंद करते हैं। सत्ता और संगठन दोनों में शिवराज जी की शालीनता और सहजता को सब लोग एक राय से स्वीकार करते हैं।
लेकिन दो दिन पहले शिवराज सिंह चौहान का जो रूप देखने को मिला वह इससे इतर था। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसानी गांव में वन विकास निगम द्वारा आदिवासियों के झोपड़े उजड़े जाने, उनकी फसलों को रोकने और महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने के बाद शिवराज ने जो रौद्र रूप दिखाया उसकी किसी को कल्पना नहीं थी। जिन कठोर शब्दों का उपयोग उन्होंने इस कार्यवाही के जिम्मेदार लोगों के लिए किया उससे स्पष्ट है कि वे इस मामले में चुप बैठने वाले नहीं है। वे यहां तक का गए की जिम्मेदार लोगों पर कठोरता कार्रवाई होना चाहिए ताकि फिर कभी कोई नरपिशाच ऐसा करने का साहस न जुटा सके।उनकी पीड़ा इसलिए भी है कि जिम्मेदार लोगों से बात करने के बाद वे आश्वस्त थे कि इन लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी बुधनी से शिवराज जी का दिल का रिश्ता है और यहां के आदिवासियों के साथ जो कुछ हुआ और जिस अंदाज में हुआ उसने उन्हें झकझोर दिया।
चौंकाने वाली बात तो यह है की खुद शिवराज कह रहे हैं कि वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को पूरी स्थिति बता चुके थे इसके बाद भी यह कार्रवाई की गई। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और मुख्य सचिव वर्णवाल द्वारा उनकी बात पर ध्यान नहीं दिए जाने की भी उन्हें पीड़ा है। इन दोनों की शिवराज से कितनी नजदीकी रही है यह भी किसी से छुपा हुआ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
शिवराज जिस अंदाज में बरसे उसकी किसी को कल्पना नहीं थी और कठोरतम शब्दों का उपयोग कर उन्होंने अपनी ही सरकार को इस मामले में कटघरे में खड़ा कर दिया। उनके इस वाक्य पर गौर करिये कि इन्हीं लोगों के वोट से मोहन जी की सरकार बनी है। यहां अन्याय की अति हुई है और इन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा। आशय स्पष्ट है की मुख्यमंत्री जी इनकी अनदेखी मत करिए और उनके साथ जो अन्याय हो रहा है उसे पर मौन मत रहिए। शिवराज जी ने मौके पर पहुंचने के बाद जो कुछ कहा उसका वीडियो मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है खासकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच।
देखा जाए तो राजेंद्र शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल जैसे वरिष्ठ मंत्रियों की भी डॉक्टर मोहन यादव से पटरी नहीं बैठ रही है और ऐसा लगता है अब इस कड़ी में कद्दावर शिवराज सिंह चौहान का नाम भी जुड़ गया है लेकिन जितने आक्रामक तरीके से अपनी ही सरकार कि इस कार्यवाही के खिलाफ शिवराज मुखर हुए हैं, वैसा साहस यह तीनों नेता अभी तक नहीं दिखा पाए हैं। क्या-क्या नहीं कहा उन्होंने जिम्मेदार लोगों को लेकर। शिवराज का इतना सब कुछ कहना इसलिए भी मायने रखता है कि इन दिनों में केंद्र की राजनीति में बहुत अलग भूमिका में है पर मध्य प्रदेश में उनके समर्थक विधायकों की संख्या किसी भी दूसरे नेता की तुलना में आज भी सबसे ज्यादा है। उनके एक इशारे पर विधायक उनके पीछे दौड़े चले आते हैं।मध्य प्रदेश से बेदखल होने के बावजूद उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। मध्य प्रदेश की राजनीति पर अपनी निगाहें रखने वाले विश्लेषकों का कहना है कि बात निकली है तो दूर तलक जाएगी।
ऐसा लग रहा है कि जो हालात मध्यप्रदेश में है। शिवराज का ताजा आक्रोश मुख्यमंत्री से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार बैठे नेताओं के लिए बहुत मददगार साबित होने वाला है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि शिवराज के आक्रोश को मुख्यमंत्री ने बहुत हल्के में लिया है और सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद हुई ब्रीफिंग में जब यह मुद्दा उठा तो इसका समापन उन्होंने यह कहते हुए कर दिया कि जांच करवा रहे हैं जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 57 मिनट पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshडिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा 5 घंटे पहले
Newsइंदौर के एरोड्रम थाने में बवाल भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने 23 वर्ष पुराने पॉवर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर किया पुनर्स्थापित: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 1 दिन पहले
India Newsराजस्थान में पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में गई जान! 1 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 1 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 1 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 1 घंटा पहले
India News3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्य 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshअखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और नवाचार पर हुआ मंथन 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshदमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshवर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार की प्रतिबद्धता का संकल्प सर्वसम्मति से किया पारित 5 घंटे पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों को वितरित किये रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण 3 दिन पहले
MadhyaPradeshस्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारी 3 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनिवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshफार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले