देश की बात, आपके शहर से
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश 2 बार पढ़ी गई

दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय को मिलेगा नया स्वरूप, श्री जागेश्वर नाथ लोक का भी होगा विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने अभिनंदन कर विकास योजनाओं के लिए माना आभार [[TNIMG0]] मुख्यमंत्री डॉ.

Abhishek Raghuvanshi13 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
The current image has no alternative text. The file name is: L-Bhopal121026085234-scaled.webp

रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय को मिलेगा नया स्वरूप, श्री जागेश्वर नाथ लोक का भी होगा विकास मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने अभिनंदन कर विकास योजनाओं के लिए माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दमोह जिले को नई सड़कों की सौगत मिल रही है। इनमें दमोह-कटनी और दमोह-सागर फोर लेन रोड शामिल हैं। इनकी संयुक्त लागत साढ़े छह हजार करोड़ रूपये से अधिक है। इसके अतिरिक्त बांदकपुर में देव श्री जागेश्वर नाथ लोक के प्रथम चरण में 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य हो रहे हैं। रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को (संवाद भवन) मुख्यमंत्री निवास में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दमोह लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों, विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विकास योजनाओं को लागू करने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ पुष्पहार पहनाकर और साफा बांधकर अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पर वीरों के शौर्य और आल्हा-ऊदल की वीरता के किस्से आज भी गली-गली में गूंजते हैं। सागर और दमोह केवल दो जुड़वाँ जिला मुख्यालय नहीं हैं, बल्कि ये बुंदेलखंड की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। बुंदेलखंड में पर्यटन, कृषि, व्यापार और उद्योग विकास की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

कनेक्टिविटी से विकास, सागर-दमोह के बीच बनेगा 4 लेन रोड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य के प्रमुख नगरों और जिला मुख्यालयों तक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाई जा रही है। अच्छी सड़कें विकास की संभावनाओं को साकार कर देती हैं। क्षेत्र विकास के लिये दमोह-सागर, दमोह-कटनी मार्ग को फोरलेन करने के लिए मंजूरी दी गई। इससे दोनों जिला मुख्यालयों के बीच आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। मड़ियादो- रजपुरा और मड़ियादो-बनार- किशनगढ़ मार्गों का निर्माण भी किया जाएगा। दमोह- बांदकपुर मार्ग सहित तीन आरओबी का कार्य भी शीघ्र पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र में बेहतर सड़क, अच्छी शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिलें। सागर और दमोह के बीच लगभग 2 हजार करोड़ की लागत से वर्तमान 76.83 किलोमीटर मार्ग को चार लेन किया जाएगा। इस परियोजना में 4 बायपास भी बनाए जाएंगे।

अच्छी सड़कें खोलेती है समृद्धि का मार्ग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अच्छी सड़कों से राज्य के किसानों को मंडी तक फसल ले जाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने जैसे कार्यों में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सड़कें केवल वाहनों के चलने का रास्ता नहीं होतीं, बल्कि रोजगार, निवेश, शिक्षा और समृद्धि का मार्ग भी खोलती हैं। हमारी सरकार एक ऐसे मध्यप्रदेश का निर्माण करना चाहती है, जहां विकास योजनाओं से अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी लाभान्वित हो। सच्चा वादा और पक्का काम हमारा मंत्र है।

दमोह में 337.30 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि दमोह जिले में सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक भी की जा चुकी है। सड़क और ओवर ब्रिज निर्माण के साथ ही जिले में कई शहरी विकास योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। दमोह के 6 विकास खंडों में सांदीपनि विद्यालयों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो पूर्ण होने के करीब है। दमोह में 337.30 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने जा रही है। यही नहीं, कृषि क्षेत्र में समृद्धि के लिए दमोह को विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और जल जीवन मिशन से जोड़ने का क्रम जारी है।

पर्यटन बढ़ने से होगा क्षेत्र का विकास

पर्यटन क्षेत्र को गति देने के लिए बांदकपुर में 10 करोड़ की लागत से देव श्री जोगेश्वर नाथ लोक के प्रथम चरण का निर्माण किया जा रहा है। नौरादेही स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी नेशनल पार्क में चीतों का आवास होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। यह प्रदेश में चीतों का तीसरा रहवास क्षेत्र है। तीन सिंचाई परियोजनाओं का क्रियान्वयन करीब 280 करोड़ की लागत से हो रहा है। यह परियोजनाएं शीघ्र पूरी हो रही हैं। दमोह को विकास की सौगातें मिलती रहेंगी।

उन्नत पशुओं की स्पर्धा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर लाने के उद्देश्य से उन्नत मवेशी पालन को प्रोत्साहित किया है। जिलों में उन्नत पशुओं की स्पर्धा अयोजित कर पशुपालकों को पुरस्कृत करने की पहल की गई है।

सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में संस्कृति राज्य मंत्री श्री धर्मेंन्द्र सिंह लोधी, पूर्व मंत्री द्वय श्री जयंत मलैया, श्री रामकृष्ण कुसमरिया सहित दमोह क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,नागरिक उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार की प्रतिबद्धता का संकल्प सर्वसम्मति से किया पारितMadhyaPradeshवर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार की प्रतिबद्धता का संकल्प सर्वसम्मति से किया पारित 3 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूलMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल 23 घंटे पहलेप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेआगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshआगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेहर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshहर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरितMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों को वितरित किये रजिस्ट्री प्रमाण-पत्रMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों को वितरित किये रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण 3 दिन पहले
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 16 मिनट पहले3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्यIndia News3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्य 2 घंटे पहलेअखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और नवाचार पर हुआ मंथनMadhyaPradeshअखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और नवाचार पर हुआ मंथन 3 घंटे पहलेकिसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमरMadhyaPradeshकिसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 3 घंटे पहलेडिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासाMadhyaPradeshडिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा 3 घंटे पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 घंटे पहलेएमपी ट्रांसको ने 23 वर्ष पुराने पॉवर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर किया पुनर्स्थापित: ऊर्जा मंत्री श्री तोमरMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने 23 वर्ष पुराने पॉवर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर किया पुनर्स्थापित: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 1 दिन पहलेराज्यपाल श्री पटेल लोक भवन गरबा महोत्सव में हुए शामिलMadhyaPradeshराज्यपाल श्री पटेल लोक भवन गरबा महोत्सव में हुए शामिल 1 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा 4 दिन पहलेमहात्मा गांधी सान्दीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का भ्रमणMadhyaPradeshमहात्मा गांधी सान्दीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का भ्रमण 7 दिन पहलेप्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कारMadhyaPradeshप्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 7 दिन पहलेपीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरीMadhyaPradeshपीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी 7 दिन पहलेकिसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshकिसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेरानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshरानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव को वन विकास निगम की ओर से सौंपा गया 16 करोड़ 74 लाख 2 हजार रुपए के लाभांश का चेकMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव को वन विकास निगम की ओर से सौंपा गया 16 करोड़ 74 लाख 2 हजार रुपए के लाभांश का चेक 7 दिन पहले
↑