जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
प्रपत्र भरने, नियमों एवं निर्देशों तथा जनगणना की प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत फरवरी 2027 में प्रस्तावित जनगणना के फील्ड कार्य की तैयारियों के तहत इंदौर जिले में जनगणना से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से प्रारंभ हुआ।
प्रपत्र भरने, नियमों एवं निर्देशों तथा जनगणना की प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत फरवरी 2027 में प्रस्तावित जनगणना के फील्ड कार्य की तैयारियों के तहत इंदौर जिले में जनगणना से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव तथा संयुक्त संचालक, योजना एवं सांख्यिकी श्री प्रेमचंद परस्ते सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक श्रीमती प्रेमा नायर एवं श्री सूरज दीपक बड़गे द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना के विभिन्न प्रपत्रों को सही तरीके से भरने, निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन करने तथा जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। इसके माध्यम से कर्मियों को जनसंख्या गणना के दौरान अपनाई जाने वाली निर्धारित कार्यप्रणाली, सूचनाओं के संकलन और अभिलेखन के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि आगामी फील्ड कार्य व्यवस्थित, त्रुटिरहित एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हो सकें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 12 अक्टूबर एवं 13 अक्टूबर को जिला मुख्यालय, ग्रामीण, नगरीय एवं छावनी बोर्ड चार्ज से संबंधित जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, 14 एवं 15 अक्टूबर को नगर निगम इंदौर के जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक प्रशासनिक संकुल इंदौर के सभागार कक्ष क्रमांक-210 में आयोजित किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित तिथियों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर के एरोड्रम थाने में बवाल भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट थाना प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित 25 मिनट पहले
Newsइंदौर के एरोड्रम थाने में देर रात जुटे भाजपा कार्यकर्ता टीआई सहित कई पुलिसकर्मी निलंबित 6 घंटे पहले
Newsइंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में तोड़फोड़ सीसीटीवी में कैद हुई घटना 18 घंटे पहले
Newsगरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी का खतरा इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी 1 दिन पहले
Newsज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हो रहे छात्र आंदोलन पर सज्जन सिंह वर्मा का बयान 1 दिन पहले
Newsगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहले
Newsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 2 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 6 घंटे पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 2 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 3 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 7 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 9 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 9 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 18 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 18 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 19 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहले

