एमपी ट्रांसको ने 23 वर्ष पुराने पॉवर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर किया पुनर्स्थापित: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
अतिरिक्त 40 एमवीए ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत-अब सब स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर उपलब्ध ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाली विद्युत मांग के मद्देनजर सागर जिले के…

अतिरिक्त 40 एमवीए ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत-अब सब स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर उपलब्ध
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाली विद्युत मांग के मद्देनजर सागर जिले के 132/33 केवी सब स्टेशन राहतगढ़ में अतिरिक्त 40 एमवीए क्षमता का पॉवर
ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। साथ ही सब स्टेशन की कुल स्थापित क्षमता 40 एमवीए से बढ़कर 80 एमवीए हो गई है।
पहले एक, अब दो ट्रांसफार्मर उपलब्ध
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि राहतगढ़ सब स्टेशन में पहले 40 एमवीए क्षमता का एक ही पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित था। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से अब यहां दो पॉवर ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं। इससे सब स्टेशन की कुल क्षमता दोगुनी होने के साथ विद्युत पारेषण व्यवस्था को अतिरिक्त क्षमता और संचालन के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था मिली है। किसी एक ट्रांसफार्मर के रखरखाव या तकनीकी समस्या की स्थिति में दूसरे ट्रांसफार्मर की उपलब्धता से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के प्रबंधन में सुविधा होगी। यह व्यवस्था आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाली विद्युत मांग को पूरा करने में भी सहायक होगी।
ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने करीब 23 वर्ष पुराने पॉवर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर उसे पुनर्स्थापित करने के एमपी ट्रांसको के अभियंताओं एवं तकनीकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुराने ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच, आवश्यक सुधार एवं रिकंडीशनिंग कर उसे पुनः उपयोग में लाना कंपनी के अभियंताओं के तकनीकी कौशल और अनुभव को दर्शाता है।
23 वर्ष पुराने ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग
एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता टेस्टिंग श्री एम वाय मंसूरी के अनुसार राहतगढ़ में स्थापित किया गया 40 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगभग 23 वर्ष पुराना है। इससे पहले यह ट्रांसफार्मर मनसकरा, जबलपुर और अमरपाटन, मैहर में अपनी उपयोगी सेवाएं दे चुका है। एमपी ट्रांसको ने इस ट्रांसफार्मर की रिकंडीशनिंग अपने स्तर पर कराई। इस प्रक्रिया में ट्रांसफार्मर की गास्केट बदलने, विभिन्न स्थानों से होने वाले तेल के रिसाव को दूर करने तथा निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार ट्रांसफार्मर का वैक्यूम करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। ट्रांसफार्मर का इंसुलेटिंग ऑयल बदलने के साथ तेल एवं इंसुलेशन से संबंधित आवश्यक तकनीकी मानकों की जांच भी की गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 2 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
MadhyaPradeshहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया 2 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 6 दिन पहले
MadhyaPradeshपीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल श्री पटेल लोक भवन गरबा महोत्सव में हुए शामिल 1 घंटा पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 2 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 2 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 2 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 2 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 2 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमहात्मा गांधी सान्दीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का भ्रमण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshरानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव को वन विकास निगम की ओर से सौंपा गया 16 करोड़ 74 लाख 2 हजार रुपए के लाभांश का चेक 6 दिन पहले
MadhyaPradeshकस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshशिक्षा से होगी तरक्की की राह प्रशस्त, बच्चों को नियमित रूप से भेजें स्कूल: राज्यमंत्री श्रीमती गौर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshकूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी 6 दिन पहले