देश की बात, आपके शहर से
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य

सांवेर विधानसभा की 16 ग्राम पंचायतों में लगभग 9 करोड़ 62 लाख रुपये के कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के प्रति जताया आभार मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत कॉलोनियों का विकास योजना के अंतर्गत वसूल की जाने वाली आश्रय निधि से इंदौर जिले की चार जनपद पंचायतों इंदौर, सांवेर, महू एवं देपालपुर के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

Abhishek Raghuvanshi10 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सांवेर विधानसभा की 16 ग्राम पंचायतों में लगभग 9 करोड़ 62 लाख रुपये के कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के प्रति जताया आभार

मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत कॉलोनियों का विकास योजना के अंतर्गत वसूल की जाने वाली आश्रय निधि से इंदौर जिले की चार जनपद पंचायतों इंदौर, सांवेर, महू एवं देपालपुर के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा इन कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि आश्रय निधि से गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को गति मिलेगी। इसके अंतर्गत ड्रेनेज निर्माण, सामुदायिक भवन, आदर्श श्मशान घाट, सभागृह एवं शोकसभा शेड, मुक्तिधाम की बाउंड्रीवॉल एवं शेड निर्माण, श्मशान घाटों का सौंदर्यीकरण, स्वयं सहायता समूहों के लिए आजीविका भवन एवं सह-प्रशिक्षण केंद्र, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन शेड, पंचायत भवनों में सौर विद्युतीकरण तथा व्यायामशाला एवं खेलकूद संबंधी कार्य कराए जाएंगे।

मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर जिले में 30 करोड़ 19 लाख रुपये के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्राम पंचायतों के रहवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सांवेर विधानसभा की 16 ग्राम पंचायतों में लगभग 9 करोड़ 62 लाख रुपये के होंगे विकास कार्य

मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों में कुल 9 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें ग्राम ढाबली में 20 लाख रुपये की लागत से ड्रेनेज निर्माण, बेगमखेड़ी एवं मगरखेड़ा में 40 लाख रुपये की लागत से आदर्श श्मशान निर्माण तथा ग्राम पानोड़ में 40 लाख रुपये की लागत से आदर्श श्मशान निर्माण एवं पंचायत भवन में सौर विद्युतीकरण के कार्य शामिल हैं।

इसी प्रकार ग्राम सोलसिंदा में आदर्श श्मशान निर्माण एवं आजीविका भवन के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपये, पालिया में आदर्श श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण एवं आजीविका भवन के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपये तथा कैलोदहाला में आजीविका भवन एवं पंचायत भवन में सौर विद्युतीकरण के लिए 1 करोड़ 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

ग्राम लसूडिया परमार में आजीविका भवन एवं गार्डन, खेलकूद तथा जिम्नेजियम संबंधी कार्यों के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपये और बुढ़ानिया पंथ में आजीविका भवन एवं गार्डन, खेलकूद तथा जिम्नेजियम के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये के कार्य कराए जाएंगे। ग्राम पीर कराड़िया एवं जेतपुरा में आजीविका भवन निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 80 लाख रुपये तथा ग्राम भांग्या में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त ग्राम गारीपिपलिया एवं झलारिया में पंचायत भवनों में सौर विद्युतीकरण के लिए कुल 30 लाख रुपये, ग्राम मुरादपुरा में स्कूल भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 8 लाख रुपये तथा ग्राम पंचडेरिया में खेलकूद परिसर निर्माण के लिए 25 लाख रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के माध्यम से आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, सामुदायिक गतिविधियों, आजीविका संवर्धन और खेलकूद के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित होगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
गंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकीNewsगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकी 13 मिनट पहलेइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बसNewsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 6 घंटे पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 6 घंटे पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 6 घंटे पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 6 घंटे पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 6 घंटे पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 घंटे पहलेहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचायाMadhyaPradeshहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया 7 घंटे पहले
धार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 6 घंटे पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 6 घंटे पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 5 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 7 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 7 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 7 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 9 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 9 दिन पहले
कम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषिIndoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 16 दिन पहलेइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 17 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 17 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 17 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 17 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 18 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 18 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 18 दिन पहले
↑