एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन
पालना व्यवस्था के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश, बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण पर दिया जोर महिला एवं बाल विकास विभाग की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास द्वारा शुक्रवार को इंदौर के अशासकीय संस्था ‘संजीवनी’ का अवलोकन किया गया।
पालना व्यवस्था के प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश, बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण पर दिया जोर

महिला एवं बाल विकास विभाग की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास द्वारा शुक्रवार को इंदौर के अशासकीय संस्था ‘संजीवनी’ का अवलोकन किया गया। इस दौरान प्रभारी संयुक्त संचालक श्री व्ही. पी. एस. राठौर एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रवि शर्मा उपस्थित रहे।
अवलोकन के दौरान संस्था में कुल 14 बालक पाए गए, जिनमें विशेष आवश्यकता वाले बालक एवं बाल कल्याण की दृष्टि से संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक (CNCP) सम्मिलित हैं। इस दौरान संस्था में बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पालना व्यवस्था के प्रचार-प्रसार के निर्देश
डॉ. संध्या व्यास ने बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से पालना (क्रैडल) व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पालना व्यवस्था के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाना आवश्यक है, ताकि किसी कारणवश अपने शिशु का पालन-पोषण करने में असमर्थ माता-पिता अथवा अन्य व्यक्ति शिशु को असुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय निर्धारित पालना व्यवस्था का उपयोग कर सकें।
इंदौर की संबंधित बाल देखरेख संस्थाओं में पालना व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। इसके माध्यम से शिशुओं को सुरक्षित वातावरण में संरक्षण उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार उनकी देखरेख, पुनर्वास एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाएँ सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
डॉ. व्यास ने निर्देशित किया कि पालना व्यवस्था की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाई जाए, जिससे बच्चों को असुरक्षित परिस्थितियों में छोड़े जाने की घटनाओं को रोकने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण और उचित संरक्षण उपलब्ध कराने में सहायता मिल सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के सर्वोत्तम हित, सुरक्षा एवं संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए इस दिशा में जन-जागरूकता एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 24 मिनट पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 56 मिनट पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 59 मिनट पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 घंटा पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 घंटा पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 1 घंटा पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 घंटा पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 5 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 6 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 7 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 8 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 8 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 16 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 16 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 17 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 17 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 17 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 17 दिन पहले