प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
नगरीय निकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर पालिका परिषद वारासिवनी भी राष्ट्रीय स्तर पर पुरूस्कृत [[TNIMG0]] प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'सभी के लिए आवास' के संकल्प को मध्यप्रदेश की धरा पर साकार करने की दिशा में राज्य सरकार…
नगरीय निकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर पालिका परिषद वारासिवनी भी राष्ट्रीय स्तर पर पुरूस्कृत
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सभी के लिए आवास’ के संकल्प को मध्यप्रदेश की धरा पर साकार करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व के फलस्वरूप मध्यप्रदेश को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी पुरस्कार-2026’ से पुरस्कृत किया गया है। विश्व आवास दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने यह प्रतिष्ठित पुरूस्कार प्रदान किया। राज्य शासन की ओर से नगरीय विकास एवं आवास विभाग आयुक्त श्री संकेत भोंडवे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के राज्य मिशन संचालक श्री शिशिर गेमावत ने पुरूस्कार प्राप्त किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के बी.एल.सी. (लाभार्थी आधारित निर्माण) घटक के सर्वोत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन तथा स्वीकृत आवासों की तुलना में सर्वाधिक पक्के आवासों का निर्माण पूर्ण कराने में मध्यप्रदेश संपूर्ण देश में अग्रणी रहा है। एक लाख से कम आबादी वाले नगरीय निकायों की श्रेणी में उत्कृष्ट कीर्तिमान स्थापित करते हुए नगर पालिका परिषद वारासिवनी को भी बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत सर्वाधिक आवास पूर्ण करने पर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से अलंकृत किया गया।
आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री भोंडवे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी से प्रदेश के लाखों वंचित एवं जरूरतमंद शहरी परिवारों के अपने पक्के घर का स्वप्न साकार हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य में योजना का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। मिशन संचालक श्री गेमावत ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में योजना के विभिन्न घटकों के अंतर्गत अब तक 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख से अधिक निर्मित आवास हितग्राहियों को सौंपे जा चुके हैं।
प्रदेश में योजना के बहुआयामी एवं सुगम क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक अभिनव प्रयोग तथा नीतिगत सुधार किए गए हैं। समाज के अंतिम छोर पर खड़े भूमिहीन पात्र परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किए गए, जिससे वे बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत मिलने वाले लाभों से वंचित न रहें। इस ऐतिहासिक सफलता में राज्य स्तरीय मिशन टीम, जिला प्रशासन, नगरीय निकायों, संबद्ध विभागों, समर्पित हितग्राहियों एवं समस्त हितधारकों का सहयोगात्मक योगदान व कर्मठता प्रशंसनीय रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshपीएम गति शक्ति पर मध्यप्रदेश के नवाचार बने अन्य राज्यों के लिए उदाहरण : केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshवन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम 1 दिन पहले
MadhyaPradeshबेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंग 1 दिन पहले
India Newsनिवेश के नाम पर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 1 दिन पहले
MadhyaPradeshनागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसेवा संकल्प अभियान के सेवा यात्रियों का मंत्री श्रीमती उईके ने किया स्वागत 1 दिन पहले
MadhyaPradesh“वन विहार की आवाजें कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने की सहभागिता 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमहात्मा गांधी सान्दीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का भ्रमण 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshकिसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshरानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव को वन विकास निगम की ओर से सौंपा गया 16 करोड़ 74 लाख 2 हजार रुपए के लाभांश का चेक 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshकस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshशिक्षा से होगी तरक्की की राह प्रशस्त, बच्चों को नियमित रूप से भेजें स्कूल: राज्यमंत्री श्रीमती गौर 18 घंटे पहले
MadhyaPradeshकूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी 18 घंटे पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमहात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री श्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेल 2 दिन पहले
MadhyaPradesh3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वार 2 दिन पहले
MadhyaPradeshवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshएशियन गेम्स पदक विजेता आशी और ऐश्वर्य से मिले मंत्री श्री सारंग, कहा- 6 साल की उम्र से तराशेंगे खेल प्रतिभाएं 2 दिन पहले
MadhyaPradeshसड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशाला 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल से की भेंट 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की आत्मीय भेंट 2 दिन पहले