देश की बात, आपके शहर से
भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश 4 बार पढ़ी गई

भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी की तरह है माउथ ऑर्गन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल की सांस्कृतिक धरा पर हो रहा है अखिल भारतीय हार्मोनिका महोत्सव माउथ ऑर्गन के महाकुंभ में जुटे हैं 16 राज्यों के 180 कलाकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर 87 वर्षीय श्री वी.एम. त्रिवेदी तथा ग्रुप संयोजक श्री अनुपम…

Abhishek Raghuvanshi3 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
The current image has no alternative text. The file name is: L-Bhopal021026064504-scaled.webp

भोपाल की सांस्कृतिक धरा पर हो रहा है अखिल भारतीय हार्मोनिका महोत्सव माउथ ऑर्गन के महाकुंभ में जुटे हैं 16 राज्यों के 180 कलाकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर 87 वर्षीय श्री वी.एम. त्रिवेदी तथा ग्रुप संयोजक श्री अनुपम पॉल ने भी दी माउथ ऑर्गन पर प्रस्तुति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 के 13 वें संस्करण का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि माउथ ऑर्गन भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी के समान है। दोनों में सातों स्वर समाहित हैं। ईश्वर ने हमारे रोम-रोम में स्वरों का स्पंदन दिया है, बारिश की बूंद के आधार पर पैदा होने वाली ध्वनि से महादेव का डमरू दुनिया का पहला वाद्य यंत्र बना। यह सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश में महाकाल और ओंकारेश्वर 2 ज्योतिर्लिंग हैं। बाबा महाकाल हमें जीवन देते हैं और ओंकारेश्वर के ॐ की ध्वनि से ही हम संगीत का रसास्वादन करते हैं। प्रभु श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण के काल से ही हमारी संस्कृति में 64 कला और 14 विधाओं का विशिष्ट स्थान रहा है। हमारे सभी देवी-देवताओं के पास कोई एक वाद्य यन्त्र अवश्य मिलता है, देवताओं के हाथों में एक ओर शस्त्र नजर आता है तो दूसरी ओर शास्त्र। इन दोनों का मेल केवल सनातन संस्कृति में ही मिल सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह विचार 13वें भारतीय हार्मोनिका महोत्सव 2026 के अंतर्गत इंडियन माउथ ऑर्गन प्लेयर्स मीट : 2026 के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में माउथ ऑर्गन वादकों के अखिल भारतीय सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थी।

मध्यप्रदेश की धरती से संगीत परंपरा समृद्ध हो रही है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भोपाल में भारतीय हार्मोनिका महोत्सव के विशेष आयोजन में देश के 16 राज्यों से लगभग 180 कलाकार प्रदेश की राजधानी भोपाल में जुटे हैं। इस अद्भुत आयोजन में 7 से 87 वर्ष की आयु तक के कलाकार अपनी माउथ ऑर्गन की प्रस्तुतियों से सभी को आनंदित कर रहे हैं। यह आयोजन केवल कलाकारों का मिलन नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों की भाषाई और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आने वाले हार्मोनिका के साधकों का महाकुंभ है। वर्तमान समय में मध्यप्रदेश की धरती से संगीत परंपरा समृद्ध हो रही है। राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कला-संस्कृति, उदयीमान कलाकारों सहित प्रत्येक क्षेत्र को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी भी माउथ ऑर्गन के जैसी थी। उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर में प्राचीन वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

राज्य सरकार कला संस्कृति को कर रही है प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विरासत से विकास के संकल्प के आधार पर मध्यप्रदेश सरकार कला-संस्कृति क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। प्रदेश की सांगीतिक परम्परा संगीत सम्राट तानसेन, बैजू बावरा और कुमार गंधर्व जैसी विभूतियों से समृद्ध रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की कल्पना की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी अपने “मन की बात” कार्यक्रम में देश के प्राचीन वाद्यों के कलाकारों का जिक्र करते हैं। भारत सरकार वाद्य यंत्रों के साधकों को पद्म पुरस्कार देकर सम्मानित भी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय गीत-संगीत की परंपरा में बंगाल के कलाकारों का विशेष योगदान रहा है। प्रसिद्ध संगीतकार आरडी बर्मन और सचिन देव बर्मन, मिलन गुप्ता, अशोक भंडारी और उनके शिष्यों ने अपनी साधना से देश-दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती खंडवा से ही निकलकर किशोर कुमार देश के महान गायक बने। कार्यक्रम में 7 से लेकर 87 वर्ष के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां।

कार्यक्रम में 17 वर्षीय सुश्री सिद्धि सोनी ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन “वैष्णव जन…” से शुरुआत कर “रघुपति राघव राजा राम” सहित अनेक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर 87 वर्षीय श्री वी.एम. त्रिवेदी और भारतीय हार्मोनिका ग्रुप के संस्थापक श्री अनुपम पॉल ने “आ जा सनम मधुर चांदनी में…” जैसी सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कर्नाटक के बेंगलुरू से आए श्री सांई तेजस ने शम्मी कपूर के फिल्मी गीतों पर हार्मोनिका की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माउथ आर्गन वादकों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री नीरज मंडलोई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री श्रीमन शुक्ला, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्री गौरव रणदिवे उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshखादी अपनाएं, स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेमहात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री श्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshमहात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री श्री मोदी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेसड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशालाMadhyaPradeshसड़क दुर्घटनाओं में कमी और वाहन दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कम करने कार्यशाला 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल से की भेंटMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल से की भेंट 1 घंटा पहलेप्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की आत्मीय भेंटMadhyaPradeshप्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की आत्मीय भेंट 1 घंटा पहलेसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़ेBhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 2 दिन पहलेप्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेप्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 मिनट पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 25 मिनट पहलेकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटनMadhyaPradeshकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नवीन न्याय संहिताओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन 58 मिनट पहलेगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेलMadhyaPradeshगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेल 1 घंटा पहले3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वारMadhyaPradesh3 माह के लंबे इंतजार के बाद खुला पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ का द्वार 1 घंटा पहलेवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजनMadhyaPradeshवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य-जीव सप्ताह-2026 का आयोजन 1 घंटा पहलेएशियन गेम्स पदक विजेता आशी और ऐश्वर्य से मिले मंत्री श्री सारंग, कहा- 6 साल की उम्र से तराशेंगे खेल प्रतिभाएंMadhyaPradeshएशियन गेम्स पदक विजेता आशी और ऐश्वर्य से मिले मंत्री श्री सारंग, कहा- 6 साल की उम्र से तराशेंगे खेल प्रतिभाएं 1 घंटा पहलेएमपी ट्रांसको ने ग्वालियर के बिलौआ में 132 केवी सब स्टेशन किया ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री श्री तोमरMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने ग्वालियर के बिलौआ में 132 केवी सब स्टेशन किया ऊर्जीकृत : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 1 घंटा पहले
नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभारMadhyaPradeshनर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश में सीएसआर का नया रोडमैप, जरूरत के मुताबिक होगा निवेश, परिणाम पर रहेगी नजर : मंत्री सुश्री भूरियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में सीएसआर का नया रोडमैप, जरूरत के मुताबिक होगा निवेश, परिणाम पर रहेगी नजर : मंत्री सुश्री भूरिया 2 दिन पहलेएमपी ट्रांसको की टीम ने प्रतिकूल मौसम में बहाल की ग्वालियर-औरैया इंटर स्टेट ट्रांसमिशन लाइनMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको की टीम ने प्रतिकूल मौसम में बहाल की ग्वालियर-औरैया इंटर स्टेट ट्रांसमिशन लाइन 2 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 2 दिन पहलेएशियन गेम्स में देव कुमार मीना का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 5.50 मीटर की छलांग से बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्डIndia Newsएशियन गेम्स में देव कुमार मीना का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 5.50 मीटर की छलांग से बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 3 दिन पहलेप्रदेश की हर विधानसभा में विकसित होंगे सर्वसुविधायुक्त सीएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : मंत्री श्री सारंगMadhyaPradeshप्रदेश की हर विधानसभा में विकसित होंगे सर्वसुविधायुक्त सीएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : मंत्री श्री सारंग 3 दिन पहलेएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का गोल्डन निशाना, भारत के लिए रचा इतिहासMadhyaPradeshएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का गोल्डन निशाना, भारत के लिए रचा इतिहास 3 दिन पहलेमादक पदार्थों के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमादक पदार्थों के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 दिन पहले
↑