3 क्विंटल 70 किलो चाँदी माँगने के आरोपी ने रतलाम के सर्राफा व्यापारी को धमकाया, FIR दर्ज
किराना व्यापारी का सर्राफा व्यापारी से क्या है कनेक्शन, जाँच में जुटी रतलाम पुलिस मध्यप्रदेश के रतलाम में एक सर्राफा कारोबारी से एक किराना व्यापारी 3 क्विंटल 70 किलो चाँदी की फिरौती मांगने के आरोप में चर्चित एक किराना व्यापारी ने रतलाम के सर्राफा व्यापारी को धमकाया! बुधवार को पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर FIR तो दर्ज कर ली! सर्राफा व्यापारी को जिस किराना व्यापारी ने धमकाया है वह 3 क्विंटल 70 किलो चाँदी माँगने के आरोप में आरोपी है, आरोपी किराना व्यापारी है और सर्राफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों से ही विवाद/ माँग क्यों है? आशंका है कि बड़े शहरों से दो नंबर की चाँदी से यह मामला जुड़ा है, फरियादी सर्राफा व्यापारी भी पुलिस के सामने सच्चाई नहीं बता रहा है! रतलाम शहर के सराफा बाजार में सराफा व्यापारी को वाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई।
किराना व्यापारी का सर्राफा व्यापारी से क्या है कनेक्शन, जाँच में जुटी रतलाम पुलिस
मध्यप्रदेश के रतलाम में एक सर्राफा कारोबारी से एक किराना व्यापारी 3 क्विंटल 70 किलो चाँदी की फिरौती मांगने के आरोप में चर्चित एक किराना व्यापारी ने रतलाम के सर्राफा व्यापारी को धमकाया! बुधवार को पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर FIR तो दर्ज कर ली! सर्राफा व्यापारी को जिस किराना व्यापारी ने धमकाया है वह 3 क्विंटल 70 किलो चाँदी माँगने के आरोप में आरोपी है, आरोपी किराना व्यापारी है और सर्राफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों से ही विवाद/ माँग क्यों है? आशंका है कि बड़े शहरों से दो नंबर की चाँदी से यह मामला जुड़ा है, फरियादी सर्राफा व्यापारी भी पुलिस के सामने सच्चाई नहीं बता रहा है!
रतलाम शहर के सराफा बाजार में सराफा व्यापारी को वाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घास बाजार निवासी सराफा व्यापारी राकेश सकलेचा (57) ने धानमंडी निवासी किराना व्यापारी नितेश उर्फ पिंकू मिर्ची (45) के खिलाफ माणकचौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। व्यापारी का आरोप है कि आरोपी ने वाट्सएप पर गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और करीब 10 वॉइस रिकॉर्डिंग भेजीं।
व्यापारी ने इनमें से 6 रिकॉर्डिंग सेव कर लीं। इन रिकॉर्डिंग को पेन ड्राइव में लेकर पुलिस को सौंपा गया है। साथ ही वाट्सएप पर भेजी गई रिकॉर्डिंग के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस ने धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रात 10.16 बजे आया वाट्सएप कॉल, नहीं उठाया:-
राकेश सकलेचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 10.16 बजे उनके वाट्सएप पर नितेश उर्फ पिंकू मिर्ची का वॉइस कॉल आया था। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके करीब दो मिनट बाद 10.18 बजे वाट्सएप पर एक वॉइस रिकॉर्डिंग आई। व्यापारी के अनुसार, रिकॉर्डिंग सुनने पर उसमें नितेश गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था।
पुलिस ने दर्ज किया केस, रिकॉर्डिंग की जांच होगी:-
माणकचौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उपलब्ध वॉइस रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों को जांच में लिया है।पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी किस विवाद को लेकर दी गई और आरोपी की ओर से भेजी गई रिकॉर्डिंग में क्या-क्या कहा गया है।
मामला 370 किलो चांदी का मामलाझाबुआ में: झाबुआ के व्यापारी ने भी मार्च में कराई थी FIR:-
पुलिस जांच के दौरान आरोपी नितेश तलेरा से जुड़ा एक पुराना मामला भी सामने आया है। झाबुआ के प्रॉपर्टी और कपड़ा व्यवसायी संतोष देवड़ा (58) ने 30 मार्च को नितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
संतोष देवड़ा के आरोप के मुताबिक, नितेश वाट्सएप कॉल के जरिए उनसे 370 किलो चांदी की मांग कर रहा था। जब उन्होंने पूछा कि वह उनसे चांदी किस लेन-देन के बदले मांग रहा है, तो आरोप है कि नितेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
सराफा व्यापारी को मिली धमकी के बाद बाजार में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर में फायर फ्लेम मशीन से हादसा आग की चपेट में आए दादा-पोता 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 14 घंटे पहले
Newsइंदौर में ऑटो के टूलबॉक्स से मिली 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स तीन आरोपी गिरफ्तार 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 14 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 16 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 16 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 16 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 16 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 16 दिन पहले