देश की बात, आपके शहर से
Indore24°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 13 बार पढ़ी गई

इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई… प्लॉटों पर अवैध कब्जा, रंगदारी और धमकी के आरोपों में लिस्टेड गुंडा मुख्तियार खान गिरफ्तार!

इंदौर के राधिका कुंज में खाली प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर दुकानें और टीन शेड बनाने, प्लॉट मालिकों से पैसे मांगने और धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने लिस्टेड गुंडे मुख्तियार खान को गिरफ्तार किया है।

Abhishek Raghuvanshi24 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के राधिका कुंज में खाली प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर दुकानें और टीन शेड बनाने, प्लॉट मालिकों से पैसे मांगने और धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने लिस्टेड गुंडे मुख्तियार खान को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर अवैध कब्जे, रंगदारी और मारपीट समेत 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मुख्तियार पर साल 2018 में एक नाबालिग को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और टॉयलेट सीट चटवाने का भी आरोप लगा था। उस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। आरोपी को रविवार को गिफ्तार किया गया है।

कब्जा खाली करने के बदले मांगी रकम

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुख्तियार खान एलआईजी क्षेत्र का निवासी है। उसने राधिका कुंज कॉलोनी के खाली प्लॉटों पर कथित तौर पर कब्जा कर वहां टीन शेड और दुकानें बना ली थीं। इनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। प्लॉट मालिकों ने जब अपनी जमीन खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर उनसे बड़ी रकम की मांग की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

2018 में नाबालिग को बनाया था निशाना

पुलिस के मुताबिक, साल 2018 में राधिका कुंज की कब्जे वाली जमीन पर मुख्तियार ने कथित तौर पर एक टॉर्चर रूम बना रखा था। यहां उसके बेटे से विवाद के बाद एक नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि नाबालिग को बेल्ट से पीटा गया और उससे टॉयलेट सीट चटवाई गई। घटना का वीडियो भी बनाया गया था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्कालीन टीआई तहजीब काजी ने मुख्तियार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने उसके अवैध कब्जों की जानकारी जुटाई और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराई थी। इस दौरान आरोपी का मकान भी तोड़ा गया था। मामले में मुख्तियार को जेल भेजा गया था। आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद मुख्तियार ने विजय नगर और एमआईजी के खुफिया सेल के कुछ जवानों से नजदीकियां बढ़ा ली थीं।

अब एलआईजी लिंक रोड पर सोफा की दुकान

पुलिस के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद भी मुख्तियार पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगते रहे। वह एमआईजी थाने का लिस्टेड गुंडा है और वर्तमान में एलआईजी लिंक रोड पर सोफा की दुकान चलाता है। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से उसके अन्य अवैध कब्जों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों और संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

1.5 लाख वर्गफीट से ज्यादा जमीन पर कब्जे का आरोप

पुलिस के मुताबिक, मुख्तियार खान ने विजय नगर और एमआईजी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली राधिका कुंज और स्वर्णबाग कॉलोनी में गृह निर्माण संस्थाओं और निजी गृह स्वामियों की 1.5 लाख वर्गफीट से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। उसने कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इन जमीनों पर गोदाम, शेड और अन्य अवैध निर्माण कर रखे थे। आरोप है कि मुख्तियार और उसके गिरोह का मुख्य तरीका अवैध कब्जा जमाकर मूल जमीन मालिकों को डराना-धमकाना था। कब्जा छोड़ने के एवज में संस्था और प्लॉट मालिकों से 1.5 लाख से 50 लाख रुपए तक की रंगदारी मांगी गई।

फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, मुख्तियार और उसके गिरोह ने असली जमीन मालिकों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंडों को अवैध रूप से बेचने और रकम ऐंठने का काम भी किया। अवैध कब्जा और रंगदारी के लिए बंदूक की नोक और गुंडों के दम पर जमीनों पर कब्जा करने तथा खाली करने के लिए ब्लैकमेल करने के आरोप भी हैं।

पुलिसकर्मियों से सांठगांठ और संरक्षण के आरोप

जांच में विजय नगर और एमआईजी थाने के खुफिया सेल के कुछ जवानों और स्थानीय पुलिसकर्मियों से मुख्तियार की नजदीकी की बात सामने आई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे कार्रवाई से पहले सूचना लीक करते थे और उसकी अवैध गतिविधियों को संरक्षण देते थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने अंदरूनी जांच बैठाई थी और संदिग्ध जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी।

दो बार हो चुका है जिलाबदर

पुलिस के मुताबिक, मुख्तियार खान को पहले दो बार जिलाबदर किया जा चुका है। इसके बावजूद उस पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगते रहे।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
दिल्ली, अंडमान-निकोबार सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना इंदौर के विकास और स्वच्छता का मॉडलIndia Newsदिल्ली, अंडमान-निकोबार सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना इंदौर के विकास और स्वच्छता का मॉडल 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंचIndoreमध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंच 1 दिन पहलेवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरIndoreवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 1 दिन पहलेसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचनIndoreसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 दिन पहलेइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवाIndoreइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवा 1 दिन पहलेसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचनIndoreसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन 1 दिन पहले27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 दिन पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 2 दिन पहले
अभिलाषा अभियान के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षणIndoreअभिलाषा अभियान के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षण 16 घंटे पहलेरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखियाIndoreरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखिया 1 दिन पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 दिन पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 3 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 4 दिन पहलेचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 4 दिन पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 4 दिन पहलेगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपएIndoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 4 दिन पहले
इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधारIndoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 7 दिन पहलेलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपीलIndoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 7 दिन पहलेनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नितIndoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 8 दिन पहलेबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्तIndoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 8 दिन पहलेइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 10 दिन पहलेविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्जIndoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 10 दिन पहलेइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्जIndoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 10 दिन पहले
↑