मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुशासन संकल्प को इंदौर में मिल रहा प्रभावी स्वरूप
इंदौर में तीन जगहों पर आयोजित किये गए राजस्व शिविर, नागरिकों को मिला राजस्व संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण राजस्व शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रास्ता संबंधी विवाद, अभिलेखों में त्रुटि सुधार आदि के कुल 192 राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के लिए दिए गए निर्देशों के अनुरूप इंदौर जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए राजस्व निरीक्षक वृत्त स्तर पर विशेष राजस्व जनकल्याण शिविरों का आयोजन किये जा रहे हैं।
इंदौर में तीन जगहों पर आयोजित किये गए राजस्व शिविर, नागरिकों को मिला राजस्व संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण
राजस्व शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रास्ता संबंधी विवाद, अभिलेखों में त्रुटि सुधार आदि के कुल 192 राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के लिए दिए गए निर्देशों के अनुरूप इंदौर जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए राजस्व निरीक्षक वृत्त स्तर पर विशेष राजस्व जनकल्याण शिविरों का आयोजन किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा वर्षों से लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिले की हातोद तहसील के ग्राम सुमठा, खुडैल तहसील के खुड़ैल खुर्द तथा महू तहसील के मानपुर में राजस्व जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। शिविर में प्राप्त अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रास्ता संबंधी विवाद, अभिलेखों में त्रुटि सुधार आदि के 190 से अधिक राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण किया गया।
खुड़ैल खुर्द में लगा राजस्व शिविर, 65 प्रकरणों का मौके पर निराकरण
इंदौर जिले की खुड़ैल तहसील अंतर्गत राजस्व निरीक्षक वृत खुड़ैल खुर्द के तहसील कार्यालय में बहुउद्देशीय राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी समाधान कर उन्हें आवश्यक राजस्व अभिलेखों की नकल तत्काल उपलब्ध कराई गई। शिविर में नामांतरण के 20, सीमांकन के 25, बंटवारा का एक, बटांकन के 3 तथा इंद्राज दुरुस्ती के 4 प्रकरणों सहित कुल 65 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अलावा आरबीसी प्रकरण के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर हितग्राही को लाभान्वित किया गया तथा 11 जाति प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
राजस्व सेवाओं के साथ-साथ ग्रामीणों की सुविधा के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान प्राप्त विभिन्न सीएम हेल्पलाइन शिकायतों एवं अन्य राजस्व संबंधी आवेदनों पर भी संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई कर आवश्यक निराकरण सुनिश्चित किया। मौके पर ही समस्याओं का समाधान होने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री राहुल गुप्ता ने ग्राम में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री राहुल गुप्ता, तहसीलदार श्रीमती प्रीति भिसे, अपर तहसीलदार श्री योगेश मेश्राम, राजस्व निरीक्षक, पटवारीगण, अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सुमठा में राजस्व शिविर आयोजित, एसडीएम एवं तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर रास्ते का विवाद सुलझाया
इंदौर जिले की हातोद तहसील के ग्राम पंचायत सुमठा में शुक्रवार को राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। शिविर में एसडीएम श्री राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार श्री गोविंद सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित राजस्व अमला एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण करते हुए कुल 43 प्रकरणों का निपटारा किया गया। इनमें इंद्राज दुरुस्ती, अपील, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन तथा अन्य राजस्व प्रकरण शामिल रहे। निराकृत प्रकरणों की आदेश प्रतियां संबंधित किसानों को मौके पर ही प्रदान की गईं। इसके अलावा दो रास्ता विवादों में स्थल निरीक्षण किया गया तथा छह सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। किसानों की ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी संपादित किया गया। शिविर के दौरान ग्राम सुमठा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। समापन पर आयोजन स्थल एवं आंगनवाड़ी परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
हातोद तहसील के ग्राम सुमठा में लंबे समय से चले आ रहे रास्ते के विवाद का मौके पर पहुंचकर निराकरण किया गया। एसडीएम एवं तहसीलदार ने संबंधित राजस्व अमले के साथ ग्राम सुमठा पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी तथा राजस्व अभिलेखों के आधार पर सीमांकन एवं आवश्यक कार्रवाई कर रास्ता खुलवाया। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आपसी सौहार्द बनाए रखने की समझाइश दी और स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। मौके पर विवाद का समाधान होने से ग्रामीणों ने राहत व्यक्त की और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
मानपुर के ग्राम पंचायत राजपुरा कुटी में हुआ राजस्व शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला त्वरित न्याय
मानपुर तहसील के डॉ. अंबेडकर नगर महू की ग्राम पंचायत राजपुरा कुटी में आज शुक्रवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नामांतरण 35 बटवारा 15 नक्शा तरमीम 04 सीमांकन 25 अभिलेख सुधार 05 प्रकरणों का निराकरण कर ग्रामीणजनों को खसरा खतौनी और आदेश प्रदान किए गए। किसानों की फार्मर आईडी भी बनाई गई। साथ ही नवीन आवेदन पत्र भी प्राप्त किए गए। ग्रामीणों एवं कृषको को पौधे भी भेंट किए गए एवं संकल्प दिलाया कि वह उसे पौधे को अपने घर में लगाएंगे और उसकी रक्षा भी करेंगे| इस प्रकार सभी की उपस्थिति में राजस्व शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक सुश्री उषा ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, एस.डी.एम श्री राकेश परमार, तहसीलदार श्री दिलीप कुमार द्विवेदी एवं समस्त पटवारीगण, सरपंच राजपुराकुटी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 11 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले