इंदौर में गैस की किल्लत: आईईटी गर्ल्स होस्टल में मेस संचालक ने 300 रुपये बढ़ाए तो छात्राओं ने लगवाए टिफिन, बिगड़ी व्यवस्था
22 मई से होस्टल की मेस का संचालन नहीं किया जाएगा। इसे छात्राओं के सामने अब भोजन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जबकि छात्राएं वैकल्पिक व्यवस्था करने में लगी है।
22 मई से होस्टल की मेस का संचालन नहीं किया जाएगा। इसे छात्राओं के सामने अब भोजन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जबकि छात्राएं वैकल्पिक व्यवस्था करने में लगी है।
आईईटी गर्ल्स होस्टल मेस होगी बंद, फीस बढ़ाने से किया इनकार
गैस की किल्लत के बीच संचालक ने मेस फीस में 300 रुपये राशि बढ़ाई
छात्राओं ने विरोध किया और अतिरिक्त शुल्क देने से मना कर दिया
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (आईईटी) गर्ल्स हास्टल में इन दिनों व्यवस्थाएं बिगड़ गई है। यहां की मेस 22 मई से बंद होगी। संचालक ने गैस महंगी होने की वजह बताई है। गैस की किल्लत के बीच संचालक ने मेस फीस में 300 रुपये राशि बढ़ाई।
छात्राओं ने विरोध किया और अतिरिक्त शुल्क देने से मना कर दिया। 22 मई से होस्टल की मेस का संचालन नहीं किया जाएगा। इसे छात्राओं के सामने अब भोजन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जबकि छात्राएं वैकल्पिक व्यवस्था करने में लगी है। कुछ छात्राओं ने निजी टिफिन सेंटर से संपर्क किया है। हालांकि छात्राओं की समस्या दूर करने को संस्थान तैयार नहीं है।
प्रत्येक छात्रा से हर महीने 2500 रुपये फीस ली जाती है
होस्टल में 250 से अधिक छात्राओं के लिए नाश्ता और दिन में दो समय भोजन की व्यवस्था मेस के माध्यम से की जाती है। इसके लिए प्रत्येक छात्रा से हर महीने 2500 रुपये फीस ली जाती है। लेकिन मार्च से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति में परेशानी का हवाला देते हुए मेस संचालक ने प्रति छात्रा 300 रुपये अतिरिक्त शुल्क मांगे। संचालक का कहना था कि यह बढ़ोतरी केवल 10 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से की गई है। ताकि मेस संचालन जारी रखा जा सके।
छात्राओं ने कहा- अचानक शुल्क बढ़ाना गलत है
छात्राओं ने अतिरिक्त शुल्क देने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि पहले से ही तय फीस ली जा रही है, ऐसे में अचानक शुल्क बढ़ाना गलत है। फीस बढ़ाने के विरोध में छात्राओं ने हंगामा भी किया। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए आइईटी के निदेशक प्रो. प्रतोष बसंल , हास्टल चीफ वार्डन डा. नागेंद्र सोहनी, छात्राओं व मेस संचालक के बीच बैठक हुई।
नहीं बनी बात
बैठक में मेस संचालक ने पुरानी फीस में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद संस्थान प्रबंधन ने छात्राओं से 100 रुपये अतिरिक्त देने और एक समय भोजन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन छात्राएं इस पर भी राजी नहीं हुईं। उनका कहना था कि पूरी फीस लेने के बाद केवल एक वक्त का खाना देना पूरी तरह अनुचित है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अप्रैल में करीब 20 से 25 दिनों तक मेस बंद रही।
इस दौरान कई छात्राओं ने टिफिन सेवा शुरू करवा ली। जबकि कुछ छात्राएं आनलाइन खाना मंगाने को मजबूर हुईं। जिन छात्राओं ने पहले से मेस फीस जमा कर दी थी। उनके दबाव के चलते संचालक को दोबारा कुछ समय के लिए मेस शुरू करनी पड़ी। पिछले सप्ताह मेस फिर शुरू की गई। मगर 22 मई से मेस की सेवाएं बंद होगी। 22 मई से छुट्टियां पड़ने वाली है। सिर्फ फाइनल ईयर की छात्राएं अपने घर जाएंगी। मगर फर्स्ट और सेकंड ईयर की छात्राएं रहेगी, जिनके सामने भोजन को लेकर संकट खड़ा हो गया है।
घर जाएंगी छात्राएं
संस्थान यह तर्क दे रहा है कि 22 मई तक परीक्षा चलेगी। फिर सेमेस्टर ब्रेक के चलते होस्टल में छात्राएं नहीं रहेगी। ऐसे में होस्टल खाली रहेगी। मेस भी बंद रहेगी। अगले महीने नई मेस का टेंडर किया जाएगा। -डा. नागेंद्र सोहनी, चीफ वार्डन, आईईटी होस्टल
बढ़ा दी थी राशि
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत की वजह से मेस संचालक ने राशि बढ़ाई थी। मगर छात्राओं ने अतिरिक्त शुल्क देने से माना कर दिया। बीच का रास्ता निकलने के लिए छात्राओं और मेस संचालक से चर्चा की गई थी, लेकिन दोनों पक्षों की सहमति नहीं बनी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले