देश की बात, आपके शहर से
जलसंकट: पानी में लगी आग, इंदौर में पार्षदों के साथ सड़क पर उतरी जनता, दिया धरना, लगाया जाम
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

जलसंकट: पानी में लगी आग, इंदौर में पार्षदों के साथ सड़क पर उतरी जनता, दिया धरना, लगाया जाम

पानी की किल्लत को लेकर जनता सड़क पर उतरने को मजबूर हो गई है। कुछ जगह भाजपा-कांग्रेस पार्षद आमने-सामने हो गए हैं। गौरी नगर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ।

Abhishek Raghuvanshi19 मई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पानी की किल्लत को लेकर जनता सड़क पर उतरने को मजबूर हो गई है। कुछ जगह भाजपा-कांग्रेस पार्षद आमने-सामने हो गए हैं। गौरी नगर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ।
भाजपा पार्षद ने कहा- महापौर ने टैंकर दिए लेकिन पानी नहीं, क्या खाली घुमाऊंगा
पानी की किल्लत को लेकर जनता अब सड़क पर उतरने को मजबूर हो गई है
सोमवार को गौरी नगर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ
इंदौर। पूरे शहर में जबरदस्त जल संकट है। पानी की किल्लत को लेकर जनता अब सड़क पर उतरने को मजबूर हो गई है। कुछ जगह भाजपा-कांग्रेस पार्षद आमने-सामने हो गए हैं। सोमवार को गौरी नगर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ।
कांग्रेसी पार्षद यशस्वी पटेल और राजू भदौरिया के साथ सैंकड़ों लोग सड़क पर उतरे, चौराहे पर धरना दिया, चक्काजाम किया। इन लोगों का आरोप है कि नगर निगम उनके साथ भेदभाव कर रहा है। क्षेत्र में पानी की हालत यह है कि चार-चार दिन में पानी मिल रहा है। जबरदस्त हंगामे के बीच स्थिति संभालने के लिए पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा। पार्षदों का कहना है कि निगम दावा कर रहा है कि शहर में 645 टैंकर चल रहे हैं, लेकिन उनके क्षेत्र को गिनती के टैंकर दिए जा रहे हैं।
टंकियों की स्थिति यह है कि जो टंकी पहले पांच मीटर भराती थी वह अब तीन मीटर ही भरा रही है। जल संकट को लेकर कांग्रेस ही नहीं भाजपा के पार्षद भी मुखर हो गए हैं। पार्षद लालबहादुर वर्मा ने आक्रोश जताते हुए कहा कि महापौर ने हमें सिर्फ टैंकर दिए हैं, पानी नहीं। मेरे वार्ड में पांच टैंकर दिए हैं, लेकिन सिर्फ एक ही भरा रहा है। क्या खाली टैंकर लेकर लोगों के बीच जाएं। जल संकट के चलते उनका कांग्रेसी पार्षद सोनाली मिमरोट से विवाद भी हुआ।
एक टंकी से तीन वार्ड में होता है सप्लाई
पार्षद भदौरिया ने बताया कि वीणा नगर टंकी से तीन वार्ड 20, 21 और 22 में सप्लाइ होता है। पहले यह टंकी पांच मीटर से ज्यादा भरी जाती थी, पर्याप्त पानी मिलता था, लेकिन एक माह से इसे सिर्फ तीन-साढ़े तीन मीटर भरा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं निगरानी में भी धांधली की जा रही है। हमने इस बारे में बार-बार शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। टैंकरों से भी पानी नहीं मिल रहा है। टंकी पर हाइड्रेंट बना हुआ है लेकिन टैंकर नहीं भरा पा रहे हैं। सोमवार को भी टंकी नहीं भराई। पानी सप्लाई नहीं होने से जनता आक्रोशित हो गई। हम भी जनता के साथ टंकी पर पहुंचे। जनता ने जमकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। चक्काजाम भी किया।
दो घंटे तक बनी रही जाम की स्थिति
चक्काजाम के चलते गौरी नगर चौराहा पर लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। रहवासी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। हंगामा बढ़ता देख नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि भविष्य में वीणा नगर टंकी को पूरा भरा जाएगा। इसके बाद हंगामा खत्म हुआ।
नेहरू नगर में आमने-सामने हुए भाजपा-कांग्रेसी पार्षद
नेहरू नगर में पानी को लेकर वार्ड 45 की कांग्रेस पार्षद सोनिला मिमरोट और वार्ड 26 के पार्षद लालबहादुर वर्मा के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई। मिमरोट ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद ने हमारी लाइन में वाल्व लगवाकर पानी की दिशा बदल दी है। इस वजह से हमारे वार्ड का पानी दूसरे वार्ड में जा रहा है। हमारे लोग परेशान हो रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
बोरिंग सूखने से बने हैं ये हालात
तेज गर्मी की वजह से बड़ी संख्या में बोरिंग सूख गए हैं। इस वजह से यह हालात बने हैं। बोरिंग सूखने से नर्मदा जल पर निर्भरता बढ़ गई है। हम टैंकरों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पानी सप्लाइ कर रहे हैं। टंकियों को भी भरने के निर्देश दिए हैं। – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर
30 प्रतिशत हिस्से में नहीं है नर्मदा लाइन
शहर के 30 प्रतिशत हिस्से में नर्मदा लाइन ही नहीं है। इन क्षेत्रों में पूरी तरह से बोरिंग पर निर्भरता है। बोरिंग सूखने के टेंकरों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। हम हाइड्रेंट के माध्यम से पानी सप्लाय करने का प्रयास कर रहे हैं। – अभिषेक शर्मा, बबलू, प्रभारी जलकार्य समिति नगर निगम
विधानसभा पांच में नहीं भरा रही टंकियां, विधायक ने जताई थी नाराजगी
विधानसभा पांच में टंकियां नहीं भराने की शिकायत मिली है। विधायक महेंद्र हार्डिया बताया कि रविवार को बड़ी संख्या में लोग उनके घर शिकायत लेकर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने इस मामले में महापौर से भी चर्चा की थी। हार्डिया ने आरोप लगाया कि पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में पानी की टंकियां ही नहीं भरा रही हैं। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 के तहत 39 नई पानी की टंकियां बनाई जाना हैं, लेकिन इनमें से विधानसभा क्षेत्र पांच को एक भी नई टंकी नहीं दी गई। हमारी मांग है कि अमृत-2.0 में कम से कम पांच टंकियां हमारे विधानसभा क्षेत्र में दी जाएं। हार्डिया ने बताया कि सोमवार को जलापूर्ति को लेकर महापौर से चर्चा हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि आगे से ऐसे हालात नहीं बने, इसका प्रयास करेंगे।
इधर निगम ने कहा हार्डिया के विधानसभा क्षेत्र में बनी सबसे ज्यादा टंकियां
इधर नगर निगम ने विधायक के आरोप से इंकार किया है। जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने कहा कि अमृत-1 में सबसे ज्यादा टंकियां विधानसभा पांच में ही बनी हैं। क्षेत्र में तीन टंकियों का काम वर्तमान में चल भी रहा है। शर्मा ने पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र की टंकियों के कम भराने के आरोप को भी नकारा। उन्होंने कहा कि रविवार को पंप बंद होने के बावजूद विधानसभा क्षेत्र पांच की सभी टंकियां लगभग पूरी भरी गई थीं।
टैंकर से जलप्रदाय पर निगरानी की व्यवस्था
गंभीर जलसंकट और विवादों की स्थिति को देखते हुए निगम सीमा में बने सभी शासकीय और निजी बोरिंग जिन पर हाइड्रेंट बने हुए हैं निगम के और अनुबंधित टैंकर प्राथमिकता के आधार पर भरे जाएंगे। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए अब इन हाइड्रेंट पर निगम के इंजीनियरों की ड्यूटी लगाई है। सहायक यंत्री सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित बोरिंग और हाइड्रेंट पर टैंकरों को पानी भरने में कोई बाधा या देरी न हो। साथ ही जोन 1 से 22 तक के सभी शासकीय नलकूपों एवं हाइड्रेंटों की सतत निगरानी, नियंत्रण एवं समन्वय के लिए संबंधित उपयंत्रियों / कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित रहकर जलप्रदाय व्यवस्था की निगरानी करेंगे तथा आवश्यकतानुसार टैंकरों को समय पर पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑