शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय इंदौर में अहिल्या उत्सव का आयोजन
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में अहिल्या उत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में अहिल्या उत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व, लोककल्याणकारी कार्यों तथा सुशासन की परंपरा से छात्राओं को परिचित कराना था।
कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, न्यायप्रियता, प्रशासनिक कुशलता, धर्म-संस्कृति संरक्षण तथा जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास में ऐसी आदर्श शासिका के रूप में प्रतिष्ठित हैं, जिन्होंने अपने शासनकाल में प्रजा के हित, न्याय, धर्म, संस्कृति एवं लोककल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और प्रशासनिक कुशलता का परिचय देते हुए एक आदर्श शासन व्यवस्था स्थापित की। उनका जीवन यह संदेश देता है कि नेतृत्व केवल सत्ता का संचालन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का माध्यम है। प्रो. प्रेरणा ठाकुर ने अहिल्याबाई होलकर द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, मंदिरों एवं तीर्थस्थलों के संरक्षण, धर्मशालाओं, घाटों, कुओं एवं जलस्रोतों के निर्माण तथा यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्य आज भी लोकसेवा और सुशासन के आदर्श के रूप में स्मरण किए जाते हैं। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता एवं समानता की भावना के साथ कार्य किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण एवं नेतृत्व के क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं को बताया गया कि एक महिला शासक के रूप में उन्होंने अपने समय की सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों के बीच जिस साहस, दूरदर्शिता और निर्णय क्षमता का परिचय दिया, वह वर्तमान पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी है। उनका जीवन छात्राओं को आत्मविश्वास, स्वावलंबन, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करता है।
इस अवसर पर छात्राओं को अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए न्यायप्रियता, करुणा, सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन भारतीय ज्ञान एवं सांस्कृतिक परंपरा में निहित लोकमंगल की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अहिल्या उत्सव के माध्यम से छात्राओं को अपने गौरवशाली इतिहास एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ने तथा महान विभूतियों के जीवन-मूल्यों को वर्तमान संदर्भ में समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. निधि गुप्ता द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय की आई.क्यू. ए. सी प्रभारी प्रो. मनीषा जोशी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. निशा जैन, प्रो. रजनी भारती सहित अन्य प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर में फायर फ्लेम मशीन से हादसा आग की चपेट में आए दादा-पोता 7 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 9 घंटे पहले
Newsइंदौर में नवजात का शव मिलने से सनसनी खुले मैदान में मिला एक दिन का शिशु पुलिस ने शुरू की जांच 13 घंटे पहले
Newsइंदौर में मोबाइल दुकान पर 9 लाख की चोरी 36 स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश 1 दिन पहले
Newsहीरानगरथाना क्षेत्र में वैन और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा वैन में तोड़फोड़ दोनों पक्षों पर केस दर्ज 1 दिन पहले
Newsइंदौर में ऑटो के टूलबॉक्स से मिली 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स तीन आरोपी गिरफ्तार 1 दिन पहले
Newsइंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार 2 दिन पहले
Newsटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर कनेक्शन प्रांजल नाम का एक संदिग्ध हिरासत में 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 9 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 10 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 10 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 16 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 16 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 16 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 16 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 16 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 16 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 16 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 दिन पहले




