देश की बात, आपके शहर से
वर्षों का इंतजार खत्म: नगर निगम के इंजीनियरों को मिली पदोन्नति
इंदौर 12 बार पढ़ी गई

वर्षों का इंतजार खत्म: नगर निगम के इंजीनियरों को मिली पदोन्नति

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में पूरी हुई बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया, उपयंत्री बने सहायक यंत्री, तीन सहायक यंत्री कार्यपालन यंत्री पद पर पदोन्नत नगर निगम इंदौर में वर्षों से लंबित इंजीनियरिंग संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई।

Abhishek Raghuvanshi25 जुलाई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में पूरी हुई बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया, उपयंत्री बने सहायक यंत्री, तीन सहायक यंत्री कार्यपालन यंत्री पद पर पदोन्नत

नगर निगम इंदौर में वर्षों से लंबित इंजीनियरिंग संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) ने उपयंत्री (सिविल) से सहायक यंत्री (सिविल) तथा तीन सहायक यंत्रियों को कार्यपालन यंत्री के पद पर पदोन्नति की स्वीकृति प्रदान कर दी। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद सभी पदोन्नत अधिकारी नगर निगम सचिवालय पहुंचे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से सौजन्य भेंट की। महापौर ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल अधिकार नहीं, बल्कि शहर के विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की नई जिम्मेदारी भी है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम में वर्षों से पदोन्नति प्रक्रिया विभिन्न कारणों से लंबित थी। उनका प्रयास रहा कि योग्य अधिकारियों को समय पर उनका अधिकार मिले। इसी सोच के साथ सभी प्रशासनिक और वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर पदोन्नति का रास्ता साफ किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि पदोन्नत अधिकारी नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

20 जुलाई 2026 को आयोजित मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर निर्णय लिया गया। उपलब्ध रिक्त पदों और वरिष्ठता सूची के आधार पर उपयंत्रियों को सहायक यंत्री पद पर पदोन्नति की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही तीन सहायक यंत्रियों को कार्यपालन यंत्री पद पर पदोन्नत करने का भी निर्णय लिया गया, जिससे नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग को प्रशासनिक मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

पदोन्नत अधिकारियों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित प्रक्रिया पूरी होने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और कार्यकुशलता के साथ करेंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 13 घंटे पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
मध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले
↑