देश की बात, आपके शहर से
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में रेलवे विकास एवं निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में रेलवे विकास एवं निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की

सिम्हस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर एवं उज्जैन क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षणसमय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश रतलाम।

Abhishek Raghuvanshi7 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सिम्हस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर एवं उज्जैन क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण
समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

रतलाम। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने इंदौर एवं उज्जैन क्षेत्र में रेलवे के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का व्यापक निरीक्षण एवं समीक्षा की। इस दौरान आगामी सिम्हस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं, स्टेशन विकास, परिचालन क्षमता तथा अधोसंरचना से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया और सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

श्री कुमार ने महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री रामाश्रय पाण्डेय मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार सहित मंडल एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकाश, शास्त्री ब्रिज सहित सभी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा कार्यों का पुनरीक्षण किया।का निरीक्षण कर स्टेशन पर चल रहे निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर माननीय जल संसाधन मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री तुलसीराम सिलावट तथा माननीय सांसद, इंदौर श्री शंकर लालवानी ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार से मुलाकात कर इंदौर क्षेत्र रेलवे के विकाश एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
इसके साथ ही सिम्हस्थ-2028 सहित भविष्य में बढ़ने वाले यात्री भार को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तैयारियों एवं योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने शास्त्री ब्रिज का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की समय-सीमा एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त श्री कुमार ने लक्ष्मीबाई नगर, देवास, विक्रम नगर, उज्जैन, नईखेड़ी, पिंगलेश्वर एवं चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशनों एवं संबंधित रेल परिसरों का निरीक्षण किया। इन सभी स्थानों पर आगामी सिम्हस्थ-2028 के दौरान संभावित यात्री आवागमन एवं अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए स्टेशन सुविधाओं, यात्री प्रबंधन, अधोसंरचना तथा विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।

विक्रम नगर रेलवे स्टेशन पर माननीय सांसद, उज्जैन श्री अनिल फिरोजिया को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने क्षेत्र में चल रहे रेलवे के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान सिम्हस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा की जा रही तैयारियों एवं प्रस्तावित कार्यों के संबंध में भी जानकारी साझा की गई।

उज्जैन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

उज्जैन रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के पश्चात अवंतिका होटल, उज्जैन में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय की उपस्थिति में संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में रेलवे द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों, सिम्हस्थ-2028 की तैयारियों तथा यात्री सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में विशेष रूप से सिम्हस्थ मेले के दौरान संभावित अत्यधिक यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए स्टेशन क्षमता में वृद्धि, यात्री सुविधाओं का विस्तार, यात्री आवागमन एवं प्रबंधन, परिचालन व्यवस्था तथा आवश्यक अधोसंरचना के समयबद्ध विकास पर जोर दिया गया।

श्री सतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिम्हस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे सभी कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होने देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सिम्हस्थ-2028 जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान रेलवे की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। इसलिए उज्जैन एवं आसपास के सभी संबंधित स्टेशनों पर आवश्यक सुविधाओं एवं अधोसंरचना को समय रहते विकसित किया जाना आवश्यक है, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर रेल यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

इस पूरे निरीक्षण के दौरान पश्चिम रेलवे एवं रतलाम मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में फायर फ्लेम मशीन से हादसा आग की चपेट में आए दादा-पोताNewsइंदौर में फायर फ्लेम मशीन से हादसा आग की चपेट में आए दादा-पोता 7 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 9 घंटे पहलेइंदौर में नवजात का शव मिलने से सनसनी खुले मैदान में मिला एक दिन का शिशु पुलिस ने शुरू की जांचNewsइंदौर में नवजात का शव मिलने से सनसनी खुले मैदान में मिला एक दिन का शिशु पुलिस ने शुरू की जांच 13 घंटे पहलेइंदौर में मोबाइल दुकान पर 9 लाख की चोरी 36 स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाशNewsइंदौर में मोबाइल दुकान पर 9 लाख की चोरी 36 स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश 1 दिन पहलेहीरानगरथाना क्षेत्र में वैन और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा वैन में तोड़फोड़ दोनों पक्षों पर केस दर्जNewsहीरानगरथाना क्षेत्र में वैन और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा वैन में तोड़फोड़ दोनों पक्षों पर केस दर्ज 1 दिन पहलेइंदौर में ऑटो के टूलबॉक्स से मिली 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स तीन आरोपी गिरफ्तारNewsइंदौर में ऑटो के टूलबॉक्स से मिली 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स तीन आरोपी गिरफ्तार 1 दिन पहलेइंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स केस का इनामी आरोपी गिरफ्तारNewsइंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार 2 दिन पहलेटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर कनेक्शन प्रांजल नाम का एक संदिग्ध हिरासत मेंNewsटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर कनेक्शन प्रांजल नाम का एक संदिग्ध हिरासत में 2 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 9 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 10 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 10 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 10 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 16 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 16 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 16 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 16 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 16 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 16 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 16 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 दिन पहले
↑