
इंदौर। चिमन बाग चौराहे के नजदीक तेज आंधी और बारिश में पेड़ गिरने से नर्मदा विकास प्राधिकरण में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी घायल हो गई। घटना में उनकी माताजी की मृत्यु हो गई। अन्य परिजन भी घायल है। संभागायुक्त भास्कर लक्षकार के निर्देश पर अपर कलेक्टर रजनीश कसेरा ने घटना स्थल पर पहुंचकर निगम की टीम के साथ रेसक्यू किया।

