एयर होस्टेस से अफसर बनीं नेहा पच्चीसिया घिरीं, तीन थाने छिने
मध्य प्रदेश के कटनी में नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन पर एक ट्रांसपोर्टर से कथित अवैध वसूली का आरोप लगा है.
मध्य प्रदेश के कटनी में नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन पर एक ट्रांसपोर्टर से कथित अवैध वसूली का आरोप लगा है. शिकायत मिलने के बाद कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएसपी के चालक को निलंबित कर दिया. साथ ही नेहा पच्चीसिया से तीन थानों का प्रभार वापस ले लिया गया है. पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को सौंपी गई है. इसी बीच हत्या के एक मामले में चालान देरी से पेश होने और अन्य आरोपों को लेकर भी विभागीय जांच तेज हो गई है.
कटनी में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात नेहा पच्चीसिया पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रही हैं. वह एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर पुलिस सेवा में आई थीं. अब उन पर लगे नए आरोपों ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है. जानकारी के अनुसार कटनी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन ने 22 जुलाई को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि 21 जुलाई की रात वाहन चेकिंग के दौरान उनकी हाईवा गाड़ी को रोककर सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने 30 हजार रुपये की मांग की.
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर 25 हजार रुपये नकद लिए गए और बाकी 5 हजार रुपये अगले दिन ड्राइवर के जरिए देने की बात कही गई. महेंद्र जैन ने अपने आवेदन के साथ कुछ साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. महेंद्र जैन का कहना है कि वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं और उनके पास पांच हाईवा वाहन हैं, जो रेत और डोलोमाइट के परिवहन में लगे हैं.
शिकायत के बाद एसपी का एक्शन, चालक केशव सिंह सस्पेंड
उनके अनुसार जांच के नाम पर उनकी गाड़ी रोकी गई और पैसे नहीं देने पर वाहन थाने में खड़ा कर कार्रवाई करने की बात कही गई. इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने प्रारंभिक जांच कराई. इसके बाद सीएसपी नेहा पच्चीसिया के चालक आरक्षक केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.
इसके साथ ही एसपी ने नया कार्य विभाजन आदेश भी जारी किया. आदेश के तहत नेहा पच्चीसिया के कार्यक्षेत्र से कुठला, माधवनगर और रंगनाथ नगर थाना हटा दिए गए. इन तीनों थानों का प्रभार अजाक डीएसपी शिवा पाठक को सौंप दिया गया. मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायतकर्ता महेंद्र जैन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चालक को निलंबित किया गया है और कार्य विभाजन में बदलाव किया गया है.
इसी बीच नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें एक अन्य मामले में भी बढ़ती दिखाई दे रही हैं. हत्या के एक प्रकरण में 90 दिन के भीतर चालान पेश नहीं किए जाने के कारण आरोपी को डिफॉल्ट जमानत मिलने का मामला भी विभागीय जांच के दायरे में आ गया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में हत्या के आरोपी ने सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ अदालत में परिवाद भी दायर किया है. परिवाद में आरोप लगाया गया है कि केस में लाभ दिलाने के बदले उसकी जमीन को बेहद कम कीमत पर बेच दी गई. इस मामले की भी विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है.
विभागीय रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी
एक के बाद एक सामने आए इन मामलों के बाद पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर है. ट्रांसपोर्टर से कथित वसूली और हत्या के मामले में मनमानी से जुड़े मामलों की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर अनु बेनीवाल को सौंपी गई है. फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है. विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होती है या नहीं, इसका फैसला जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा. वहीं कटनी पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 12 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले