इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई… प्लॉटों पर अवैध कब्जा, रंगदारी और धमकी के आरोपों में लिस्टेड गुंडा मुख्तियार खान गिरफ्तार!
इंदौर के राधिका कुंज में खाली प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर दुकानें और टीन शेड बनाने, प्लॉट मालिकों से पैसे मांगने और धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने लिस्टेड गुंडे मुख्तियार खान को गिरफ्तार किया है।

इंदौर के राधिका कुंज में खाली प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर दुकानें और टीन शेड बनाने, प्लॉट मालिकों से पैसे मांगने और धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने लिस्टेड गुंडे मुख्तियार खान को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर अवैध कब्जे, रंगदारी और मारपीट समेत 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मुख्तियार पर साल 2018 में एक नाबालिग को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और टॉयलेट सीट चटवाने का भी आरोप लगा था। उस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। आरोपी को रविवार को गिफ्तार किया गया है।
कब्जा खाली करने के बदले मांगी रकम
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुख्तियार खान एलआईजी क्षेत्र का निवासी है। उसने राधिका कुंज कॉलोनी के खाली प्लॉटों पर कथित तौर पर कब्जा कर वहां टीन शेड और दुकानें बना ली थीं। इनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। प्लॉट मालिकों ने जब अपनी जमीन खाली करने के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर उनसे बड़ी रकम की मांग की। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
2018 में नाबालिग को बनाया था निशाना
पुलिस के मुताबिक, साल 2018 में राधिका कुंज की कब्जे वाली जमीन पर मुख्तियार ने कथित तौर पर एक टॉर्चर रूम बना रखा था। यहां उसके बेटे से विवाद के बाद एक नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि नाबालिग को बेल्ट से पीटा गया और उससे टॉयलेट सीट चटवाई गई। घटना का वीडियो भी बनाया गया था।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तत्कालीन टीआई तहजीब काजी ने मुख्तियार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने उसके अवैध कब्जों की जानकारी जुटाई और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराई थी। इस दौरान आरोपी का मकान भी तोड़ा गया था। मामले में मुख्तियार को जेल भेजा गया था। आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद मुख्तियार ने विजय नगर और एमआईजी के खुफिया सेल के कुछ जवानों से नजदीकियां बढ़ा ली थीं।
अब एलआईजी लिंक रोड पर सोफा की दुकान
पुलिस के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद भी मुख्तियार पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगते रहे। वह एमआईजी थाने का लिस्टेड गुंडा है और वर्तमान में एलआईजी लिंक रोड पर सोफा की दुकान चलाता है। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से उसके अन्य अवैध कब्जों और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों और संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
1.5 लाख वर्गफीट से ज्यादा जमीन पर कब्जे का आरोप
पुलिस के मुताबिक, मुख्तियार खान ने विजय नगर और एमआईजी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली राधिका कुंज और स्वर्णबाग कॉलोनी में गृह निर्माण संस्थाओं और निजी गृह स्वामियों की 1.5 लाख वर्गफीट से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। उसने कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इन जमीनों पर गोदाम, शेड और अन्य अवैध निर्माण कर रखे थे। आरोप है कि मुख्तियार और उसके गिरोह का मुख्य तरीका अवैध कब्जा जमाकर मूल जमीन मालिकों को डराना-धमकाना था। कब्जा छोड़ने के एवज में संस्था और प्लॉट मालिकों से 1.5 लाख से 50 लाख रुपए तक की रंगदारी मांगी गई।
फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, मुख्तियार और उसके गिरोह ने असली जमीन मालिकों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखंडों को अवैध रूप से बेचने और रकम ऐंठने का काम भी किया। अवैध कब्जा और रंगदारी के लिए बंदूक की नोक और गुंडों के दम पर जमीनों पर कब्जा करने तथा खाली करने के लिए ब्लैकमेल करने के आरोप भी हैं।
पुलिसकर्मियों से सांठगांठ और संरक्षण के आरोप
जांच में विजय नगर और एमआईजी थाने के खुफिया सेल के कुछ जवानों और स्थानीय पुलिसकर्मियों से मुख्तियार की नजदीकी की बात सामने आई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे कार्रवाई से पहले सूचना लीक करते थे और उसकी अवैध गतिविधियों को संरक्षण देते थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने अंदरूनी जांच बैठाई थी और संदिग्ध जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी।
दो बार हो चुका है जिलाबदर
पुलिस के मुताबिक, मुख्तियार खान को पहले दो बार जिलाबदर किया जा चुका है। इसके बावजूद उस पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगते रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में तोड़फोड़ सीसीटीवी में कैद हुई घटना 2 घंटे पहले
Newsगरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी का खतरा इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी 14 घंटे पहले
Newsज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हो रहे छात्र आंदोलन पर सज्जन सिंह वर्मा का बयान 1 दिन पहले
Newsगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
Newsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 6 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 8 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 8 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 18 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 18 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 18 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहले