इंदौर में कारोबारी संग होटल में रुकी ब्यूटिशियन की मौत:महिला को अस्पताल ले गया बिजनेसमैन; फिर लाश छोड़कर भागा, मुंह से निकल रहा था झाग
इंदौर के तिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनाली शर्मा की मौत हो गई। डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में रुकी थी।
इंदौर के तिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनाली शर्मा की मौत हो गई। डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में रुकी थी। जहर खाने से मौत की आशंका है।
तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी सोनाली बुधवार दोपहर 2 बजे दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने कमरा किराए पर लिया था। कुछ घंटे बाद दीपक कमरे से निकलकर होटल स्टाफ के पास पहुंचा।
कारोबारी ने होटल स्टाफ को बताया कि- मेरी दोस्त की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल ले जाना है। इसके बाद दीपक महिला को अक्षत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दीपक महिला को छोड़कर भाग निकला।
पार्लर में काम करती थी सोनाली
सोनाली के पिता ने पुलिस को बताया- वह पिंक सिटी पार्लर में काम करती थी। इसी पार्लर में उसकी दीपक खंडेलवाल से पहचान हुई थी। पिता के मुताबिक, दीपक पहले भी दो बार सोनाली के घर आ चुका था।
पति करीब एक साल से अलग रह रहा था
पुलिस के अनुसार, सोनाली अपने पति से अलग रहती थी, क्योंकि पति कुछ काम नहीं करता था। उसका पति भी करीब एक साल से अलग रह रहा है। वह ड्राइवर है और मूल रूप से ब्यावरा का रहने वाला है। सोनाली की दो बेटियां हैं, जो एक 8 और दूसरी 14 साल की है।
पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी
पिता के मुताबिक, बुधवार को सोनाली पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह दीपक के साथ होटल पहुंची। शाम को दीपक के कमरे से निकलने के बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सोनाली जिस हालत में मिली थी, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। फिलहाल जहर खाने से मौत की आशंका है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त किए
तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया- होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस कारोबारी दीपक खंडेलवाल की तलाश कर रही है, ताकि उससे पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर में फायर फ्लेम मशीन से हादसा आग की चपेट में आए दादा-पोता 7 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 9 घंटे पहले
Newsइंदौर में नवजात का शव मिलने से सनसनी खुले मैदान में मिला एक दिन का शिशु पुलिस ने शुरू की जांच 13 घंटे पहले
Newsइंदौर में मोबाइल दुकान पर 9 लाख की चोरी 36 स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश 1 दिन पहले
Newsहीरानगरथाना क्षेत्र में वैन और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा वैन में तोड़फोड़ दोनों पक्षों पर केस दर्ज 1 दिन पहले
Newsइंदौर में ऑटो के टूलबॉक्स से मिली 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स तीन आरोपी गिरफ्तार 1 दिन पहले
Newsइंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार 2 दिन पहले
Newsटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इंदौर कनेक्शन प्रांजल नाम का एक संदिग्ध हिरासत में 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 9 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 10 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 10 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 16 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 16 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 16 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 16 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 16 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 16 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 16 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 दिन पहले