देश की बात, आपके शहर से
Indore34°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण
मध्यप्रदेश 2 बार पढ़ी गई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण

दस माह से अधिक समय तक मानदेय भुगतान लंबित रखने पर जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अर्थदंड लगाने के निर्देश [[TNIMG0]] मुख्यमंत्री डॉ.

Abhishek Raghuvanshi10 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दस माह से अधिक समय तक मानदेय भुगतान लंबित रखने पर जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अर्थदंड लगाने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में समाधान ऑनलाइन में जनसमस्याओं के निराकरण की समीक्षा करते हुए पाँच आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए तथा अधिकारी जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए जमीनी स्तर पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें। शासन और प्रशासन जनता की सेवा के लिए हैं, इसलिए नागरिकों की शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन निराकरण की सुनवाई के दौरान कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में अनावश्यक विलंब और शिकायत के निराकरण में लापरवाही बरतने पर आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक प्रमोद माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। रसोई कार्य करने वाली महिला कर्मचारी का मानदेय दस माह से अधिक समय से लंबित था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित शिकायत के लंबित रहने का कारण पूछा। जिला संयोजक प्रमोद माथुर द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब और शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री संदीप गौर से चर्चा कर कृषि यंत्रों पर सब्सिडी से संबंधित उनकी शिकायत सुनी। उन्होंने श्री सतीश उइके की विद्युत बिल से संबंधित समस्या पर चर्चा करते हुए महाप्रबंधक विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए मीटरों के रेण्डमली सेम्पल लेकर आवश्यक जानकारी लेने के निर्देश भी दिए। विद्युत बिल संबंधी शिकायतों के समय पर निराकरण में देरी पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शबाना, रेखा यादव और अरविंद इवने सहित अन्य आवेदकों से की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं करने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीएम-हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण तय समय-सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों की जांच और उनके निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी कर्मचारी के वेतन का भुगतान लंबित नहीं रहे। नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

शिकायतों की मानिटरिंग करे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिकायतों का निराकरण प्राथमिक स्तर पर ही किया जाए ताकि आमजन को समस्याओं के समाधान के लिए समाधान ऑनलाइन तक पहुंचने की आवश्यकता न पड़े। कलेक्टर सभी शिकायतों की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करें। शिकायतों की विवेचना और निराकरण में देरी या लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस विभाग से संबंधित 100 दिनों से अधिक समय तक लंबित 27 शिकायतें सामने आने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे स्वयं इन शिकायतों की समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि निराकरण में कहाँ और किस स्तर पर शिथिलता बरती जा रही है? लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत, राजस्व और गृह विभाग से संबंधित 100 दिनों से अधिक समय तक लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता बरतें और आवेदकों को समय पर राहत प्रदान करें।

विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय समीक्षा में कहा कि हरदा छोटा जिला है। इसे आदर्श बनाया जा सकता है। सभी मिलकर जिले को संवारने का कार्य करें। नर्मदा परिक्रमा पथ का शीघ्रता से विकास हो, जिले में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जिले में नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

वरिष्ठ नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के वरिष्ठ नागरिक श्री सरगम जैन और श्री विक्रान्त अग्रवाल से चर्चा की। वरिष्ठ नागरिक श्री सरगम जैन ने जिले के विकास के साथ नाभि कुण्डल के विकास के संबंध में सुझाव दिये। इसी तरह श्री विक्रान्त अग्रवाल द्वारा जिले में ओपन स्टेडियम बनाने की बात कहीं।

नल-जल योजनाओं की निरंतर निगरानी के निर्देश

मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने कलेक्टर को निर्देशित किया कि हस्तांतरित नल-जल योजनाओं की निरंतर निगरानी की जाए। योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके। मुख्य सचिव ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी नल-जल योजनाओं का हस्तांतरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी संचालन और आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिले में विद्युत संबंधी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले में विद्युत ट्रिपिंग जैसी समस्याएं ना आए यह सुनिश्चित किया जाये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यमियों, युवा और किसानों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास, आधुनिक तकनीक, शिक्षा और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उद्यमियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा ई-कॉमर्स और डिजिटल माध्यमों से देश-दुनिया के बाजार तक पहुंच बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को भी परंपरागत खेती के साथ पशुपालन, प्राकृतिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित नवाचार अपनाकर आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर हरदा के आत्मनिर्भर बन रहे उद्यमी, युवा और किसान आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत कर प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बन रहें हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत हरदा जिला पंचायत सभागार में आयोजित उद्यमी, युवा एवं किसान संवाद में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरदा में स्थानीय स्तर पर विकसित उत्पादों और नवाचारों को बाजार से जोड़ने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे है। संवाद में सामने आई सफलता की कहानियां अन्य युवाओं और किसानों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा जिले के उद्यमियों ने अपने परिश्रम और नवाचार से स्थानीय संसाधनों को रोजगार और व्यवसाय के अवसरों में बदला है। युवाओं ने आधुनिक तकनीक को अपनाकर नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं, वहीं किसानों ने प्राकृतिक खेती, पशुपालन और कृषि आधारित नवाचारों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर व्यक्ति स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार और विकास के अवसर तैयार कर सकता है।

रजाई निर्माण से 72 लोगों को रोजगार

उद्यमी श्री पलाश करोड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मिले 25 लाख रुपये के बैंक ऋण एवं सवा 6 लाख रुपये के अनुदान से उन्होंने रजाई निर्माण का व्यवसाय शुरू किया है। उनके उत्पाद मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई हो रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन बिक्री की जा रही है। इसमें लगभग 72 लोगों को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रॉ मटेरियल, लागत एवं टर्न ओवर की जानकारी लेते हुए उनके प्रयास की सराहना की।

बायो सीएनजी प्लांट से आय के साथ पर्यावरण संरक्षण भी

खिरकिया निवासी श्री गौरव माहेश्वरी ने गोवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री जैव ईंधन योजना के माध्यम से स्थापित होने वाले बायो सीएनजी प्लांट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लांट से आय में वृद्धि के साथ पराली का उपयोग होने से पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी।

30 हजार लैंड लेवलर का निर्माण

टिमरनी निवासी श्री गुरचरण लाल ने लैंड लेवलर कृषि उपकरण और मशीनरी निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 30 हजार लैंड लेवलर का निर्माण किया जा चुका है तथा 12 जिलों में इसकी बिक्री हो रही है। यह मशीन नरवाई को चूर करने, बखरी हुई जमीन के ढेलों को बारीक करने तथा जमीन की उर्वरता बनाए रखने में उपयोगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत मिले ऋण एवं अनुदान के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा जिले में लेण्ड लेवलर के उपयोग को बढ़ाया जाए, जिससे पराली जलाने की समस्याओं का स्थाई समाधान मिल सके।

मूंग दाल इकाई के उत्पाद चीन, दुबई, अमेरिका सहित देश के बड़े शहरों तक पहुंच रहे

ग्राम कनारदा निवासी उद्यमी श्री दीपक उपाध्याय ने लिंक अनुदान योजना से प्राप्त 70 लाख 77 हजार रुपये की सहायता से स्थापित मूंग दाल एवं मूंग पॉलिश इकाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके उत्पाद चीन, दुबई, अमेरिका सहित देश के बड़े शहरों तक पहुंच रहे हैं। टिमरनी निवासी श्री महेंद्र सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना से मिले 10 लाख रुपये के अनुदान से स्थापित खाद्य प्रसंस्करण और मसाला उद्योग की जानकारी दी। उनके ‘निर्मल स्पाइसेज’ उत्पाद प्रदेश के 12 जिलों में पहुंच रहे हैं। उत्पाद की ऑनलाइन बिक्री और डिजिटल मार्केटिंग भी की जा रही है।

मिशन कोड शक्ति से 2500 विद्यार्थी हो रहे आधुनिक तकनीकी में दक्ष

यशस्वी संवाद में शासकीय हाई स्कूल मांदला की कक्षा 10वीं की मेधावी छात्रा टीना नगरे ने मिशन कोड शक्ति नवाचार के माध्यम से वेबसाइट डिजाइनिंग, वेब बेसिक्स एवं प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखने के अनुभव साझा किए। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि जिले में मिशन कोड शक्ति नवाचार के माध्यम से 2500 विद्यार्थी आधुनिक तकनीकी में दक्ष हो रहे हैं।

जनजातीय महिलाओं से जुड़ा हुआ है अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड ‘बरगंडी बाग’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “बरगंडी बाग” का अवलोकन कर इसे पर्यटन विभाग से जोड़कर विस्तार देने के निर्देश दिए। उन्होंने टिमरनी के अंतर्राष्ट्रीय रैपिड चेस प्रतियोगिता विजेता श्री यश पचौरी से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सिरकंपा निवासी उद्यमी श्रीमती अर्चना नागर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड ‘बरगंडी बाग’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अफ्रीकी मूल के रोसेले पौधे से स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं तथा करीब एक हजार जनजातीय महिलाओं को उत्पाद निर्माण से जोड़ा गया है। ब्रांड को एमएसएमई, एपीडा, फिक्की और यूएस एफडीए जैसे प्रमाण-पत्र प्राप्त हैं।

प्राकृतिक खेती, गो आधारित उत्पादों और पशुपालन से किसानों की बढ़ी आय

सिराली निवासी किसान श्री आनंद यादव ने शासकीय योजना से मिली एक लाख रुपये की सहायता से स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर तथा जीवामृत-बिजामृत के माध्यम से प्राकृतिक खेती और गौ आधारित उत्पादों से होने वाले लाभ की जानकारी दी। टिमरनी निवासी किसान श्री नवनीत जैन ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत स्थापित साइलेज निर्माण इकाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे हरी घास को लंबे समय तक सुरक्षित एवं पौष्टिक रूप से भंडारित किया जा रहा है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य एवं दूध उत्पादन में सुधार और पशुपालन की लागत कम करने में सहायता मिलेगी।

कामधेनु योजना से डेयरी व्यवसाय

खिरकिया तहसील निवासी श्री सूर्य प्रताप ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का लाभ लेते हुए 42 लाख रुपये की वित्तीय सहायता से 9 उच्च नस्ल की मुर्रा भैंसें खरीदने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ मिलने के बाद डेयरी व्यवसाय बढ़ा है। अब प्रतिदिन लगभग 100 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है तथा उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी हितग्राहियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके, सचिव (मुख्यमंत्री) डॉ. सुदाम खाड़े, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल तथा कमिश्नर नर्मदापुरम श्री श्रीकांत बनोठ, आईजी श्री चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेआगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshआगर में 3800 करोड़ की मैक्‍केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेहर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshहर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरितMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित 1 घंटा पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों को वितरित किये रजिस्ट्री प्रमाण-पत्रMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों को वितरित किये रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र 1 घंटा पहलेस्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारीMadhyaPradeshस्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारी 1 घंटा पहलेनिवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshनिवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 घंटे पहलेफार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshफार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 घंटे पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 49 मिनट पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 52 मिनट पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 54 मिनट पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 57 मिनट पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 58 मिनट पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 घंटा पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहलेहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचायाMadhyaPradeshहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया 1 घंटा पहले
भाला और बंदूक के चैंपियन पहुंचे बांधवगढ़MadhyaPradeshभाला और बंदूक के चैंपियन पहुंचे बांधवगढ़ 5 दिन पहलेबेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंगMadhyaPradeshबेटी क्रांति की प्रतिभा से देश व प्रदेश का बढ़ा मान- मंत्री श्री सारंग 5 दिन पहलेनिवेश के नाम पर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तारIndia Newsनिवेश के नाम पर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 5 दिन पहलेनवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनीMadhyaPradeshनवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी 5 दिन पहलेनागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshनागरिकों की सुविधा और द्रुत गति से नवीन जिलों का विकास शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेप्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहरMadhyaPradeshप्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चायMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चाय 5 दिन पहलेयुवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshयुवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
↑