देश की बात, आपके शहर से
एमपी ट्रांसको ने 23 वर्ष पुराने पॉवर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर किया पुनर्स्थापित: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
मध्यप्रदेश 15 बार पढ़ी गई

एमपी ट्रांसको ने 23 वर्ष पुराने पॉवर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर किया पुनर्स्थापित: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

अतिरिक्त 40 एमवीए ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत-अब सब स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर उपलब्ध ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाली विद्युत मांग के मद्देनजर सागर जिले के…

Abhishek Raghuvanshi12 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अतिरिक्त 40 एमवीए ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत-अब सब स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर उपलब्ध

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाली विद्युत मांग के मद्देनजर सागर जिले के 132/33 केवी सब स्टेशन राहतगढ़ में अतिरिक्त 40 एमवीए क्षमता का पॉवर
ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। साथ ही सब स्टेशन की कुल स्थापित क्षमता 40 एमवीए से बढ़कर 80 एमवीए हो गई है।

पहले एक, अब दो ट्रांसफार्मर उपलब्ध

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि राहतगढ़ सब स्टेशन में पहले 40 एमवीए क्षमता का एक ही पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित था। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से अब यहां दो पॉवर ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं। इससे सब स्टेशन की कुल क्षमता दोगुनी होने के साथ विद्युत पारेषण व्यवस्था को अतिरिक्त क्षमता और संचालन के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था मिली है। किसी एक ट्रांसफार्मर के रखरखाव या तकनीकी समस्या की स्थिति में दूसरे ट्रांसफार्मर की उपलब्धता से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के प्रबंधन में सुविधा होगी। यह व्यवस्था आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाली विद्युत मांग को पूरा करने में भी सहायक होगी।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने करीब 23 वर्ष पुराने पॉवर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर उसे पुनर्स्थापित करने के एमपी ट्रांसको के अभियंताओं एवं तकनीकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुराने ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच, आवश्यक सुधार एवं रिकंडीशनिंग कर उसे पुनः उपयोग में लाना कंपनी के अभियंताओं के तकनीकी कौशल और अनुभव को दर्शाता है।

23 वर्ष पुराने ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग

एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता टेस्टिंग श्री एम वाय मंसूरी के अनुसार राहतगढ़ में स्थापित किया गया 40 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगभग 23 वर्ष पुराना है। इससे पहले यह ट्रांसफार्मर मनसकरा, जबलपुर और अमरपाटन, मैहर में अपनी उपयोगी सेवाएं दे चुका है। एमपी ट्रांसको ने इस ट्रांसफार्मर की रिकंडीशनिंग अपने स्तर पर कराई। इस प्रक्रिया में ट्रांसफार्मर की गास्केट बदलने, विभिन्न स्थानों से होने वाले तेल के रिसाव को दूर करने तथा निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार ट्रांसफार्मर का वैक्यूम करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। ट्रांसफार्मर का इंसुलेटिंग ऑयल बदलने के साथ तेल एवं इंसुलेशन से संबंधित आवश्यक तकनीकी मानकों की जांच भी की गई।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंचIndoreमध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंच 1 दिन पहलेसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचनIndoreसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 दिन पहलेइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवाIndoreइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवा 1 दिन पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंटMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 2 दिन पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 2 दिन पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 3 दिन पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 3 दिन पहले
अभिलाषा अभियान के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षणIndoreअभिलाषा अभियान के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षण 14 घंटे पहलेदिल्ली, अंडमान-निकोबार सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना इंदौर के विकास और स्वच्छता का मॉडलIndia Newsदिल्ली, अंडमान-निकोबार सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना इंदौर के विकास और स्वच्छता का मॉडल 14 घंटे पहलेवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरIndoreवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 1 दिन पहलेसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचनIndoreसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन 1 दिन पहलेरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखियाIndoreरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखिया 1 दिन पहले27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 दिन पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 दिन पहलेजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
इंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 5 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 5 दिन पहलेआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 5 दिन पहलेइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधारIndoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 7 दिन पहलेलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपीलIndoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 7 दिन पहलेनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नितIndoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 8 दिन पहलेबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्तIndoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 8 दिन पहले
↑